बारिश का मौसम गर्मी से थोड़ी राहत तो दिलाता है, लेकिन यह अपने साथ उमस और बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इस दौरान वातावरण में नमी ज्यादा होने के कारण भोजन में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। दूषित भोजन या खराब पानी पीने से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और फूज पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida के अनुसार, खाने से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई, कच्चे और पके खाद्य पदार्थ को अलग रखना, विशेषकर नॉन वेजिटेरियन फूड्स को, भोजन को अच्छी तरह पकाना और सुरक्षित पानी पीना जरूरी है।
बारिश के मौसम में फूड पॉइजनिंग से बचने के 6 टिप्स
Centers for Disease Control and Preventionके अनुसार, फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए, फूड सेफ्टी फूड सेफ्टी नियमों का पालन कर सकते हैं। इसके लिए आप किचन में साफ-सफाई, खाना अच्छी तरह पकाना और खाने को सही तरह से ठंडा करना शामिल हैं। इसके अलावा, अपने हाथों और आस-पास की जगहों को साफ रखें, सेहत पर बुरा असर डालने वाले खाने की चीजों को दूसरे खाने से अलग रखें और खाने को अच्छी तरह पकाएं। इसके लिए आप Dr. Akshay Chugh के इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1. हाथों और रसोई को साफ रखें
खाना बनाने या खाने से पहले साबुन और पानी से अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं। टॉयलेट इस्तेमाल करने, कच्चा मीट या सब्जियों को छूने और बाहर से घर आने के बाद भी हाथों को साबुन से धोना जरूरी है। रसोई के स्लैब, चाकू, कटिंग बोर्ड, बर्तन और कपड़े नियमित रूप से साफ रखें। बरसात में कीड़े-मकौड़े ज्यादा दिखाई देते हैं, इसलिए खाने को हमेशा ढककर रखें। गंदे हाथों और सतहों के जरिए बैक्टीरिया आसानी से भोजन तक पहुंच सकते हैं।
2. कच्चे और पके भोजन को अलग रखें
कच्चे मांस, चिकन, मछली और अंडों में हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। इनके संपर्क में आने वाले चाकू, प्लेट या कटिंग बोर्ड को बिना धोए पके भोजन के लिए इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। फ्रिज में भी कच्चे मांस और सी फूड्स को अच्छी तरह बंद डिब्बों में रखें और उन्हें तैयार भोजन से अलग रखें। इससे क्रॉस-कंटैमिनेशन यानी बैक्टीरिया के एक फूड से दूसरे फूड में फैलने का खतरा कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या बार-बार खाना गर्म करने से पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं? जानें डायटिशियन से
3. खाने को अच्छी तरह पकाएं
बारिश के मौसम में अधपका भोजन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए मांस, चिकन, अंडे, मछली और कीमा जैसी चीजों को अच्छी तरह पकाकर खाएं। WHO के अनुसार, खाने को ठीक तरह से पकाने पर लगभग सभी तरह के खतरनाक बैक्टीरिया मर जाते हैं। खाने को कम से कम 70°C के तापमान पर पकाने से खाना असुरक्षित होने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए, बचे हुए फूड को दोबारा खाने से पहले अच्छी तरह गर्म करना फायदेमंद हो सकता है।
4. खाना कमरे के तापमान पर देर तक न रखें
उमस और गर्मी में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। इसलिए, पका हुआ या जल्दी खराब होने वाले फूड्स को कमरे के तापमान पर दो घंटे से ज्यादा रखने से बचने की कोशिश करें। खाने को जल्दी फ्रिज में रखें और उसका तापमान 5°C से कम रखने की कोशिश करें। हालांकि, सिर्फ फ्रिज में रखने से खाना हमेशा सुरक्षित नहीं रहता है, इसलिए उसे बहुत लंबे समय तक स्टोर करने से बचें।
Tips-To-Prevent-Food-Poisoning-inside
5. साफ और सुरक्षित पानी का इस्तेमाल करें
पीने, खाना बनाने और बर्फ बनाने के लिए सिर्फ सुरक्षित पानी का ही इस्तेमाल करें। बरसात के मौसम में दूषित पानी के कारण इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। साल 2025 में Communication in Physical Sciences में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, दूषित पानी फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा कारण है। कई केस स्टडीज से पता चलता है कि पानी की खराब क्वालिटी से जुड़ी बीमारियों के फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।
आप बाहर मिलने वाले ड्रिंक्स या ऐसी बर्फ को खाने से बचें, जिसके साफ होने को लेकर भरोसा कम हो। फल और सब्जियों को साफ पानी से अच्छी तरह धोएं, खासकर अगर उन्हें कच्चा खाना हो।
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में रहना है हेल्दी? डाइटिशियन से जानें क्या खाएं और क्या नहीं
6. स्ट्रीट फूड खाने से बचें
बारिश के मौसम में खुले में रखा भोजन धूल, गंदे पानी, मक्खियों और अन्य प्रदूषकों के संपर्क में आ सकता है। इसलिए, ऐसे स्टॉल से खाना लेने से बचें, जहां भोजन खुला रखा हो, पानी साफ न हो या खाना लंबे समय से बनाकर रखा गया हो। चटनी, कटे फल, सलाद और अन्य ऐसी चीजों को खाने में भी सावधानी रखें, जिन्हें लंबे समय तक खुले में रखा गया हो।
निष्कर्ष
बरसात और उमस वाले मौसम में फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए किसी खास दवा या महंगे उपायों की जरूरत नहीं होती है। हाथों और रसोई की सफाई, सुरक्षित पानी पीना, ताजा भोजन करना, कच्चे और पके भोजन को अलग रखना, भोजन को अच्छी तरह पकाना और सही तापमान पर स्टोर करना सबसे ज्यादा जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
फूड पॉइजनिंग के कारण क्या हैं?
फूड पॉइजनिंग मुख्य रूप से हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस, पैरासाइट्स या उनके द्वारा छोड़े गए जहरीले पदार्थों से दूषित भोजन या पानी के सेवन के कारण होती है।फूड पॉइजनिंग के क्या लक्षण हैं?
फूड पॉइजनिंग के आम लक्षणों में उल्टी, दस्त, पेट में ऐंठन और हल्का बुखार शामिल हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 16, 2026 20:21 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Aug 16, 2026 20:21 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Akshay Chugh
