Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या खाने के बीच बार-बार पानी पीने से पाचन क्षमता खराब होती है? बता रहे हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट

Drinking Water While Eating Is Bad: खाने से बीच बार-बार पानी पीने पाचन क्षमता पर खराब असर पड़ सकता है। आपकी जठाराग्नि प्रभावित हो सकती है जिससे गैस, ब्लोटिंग जैसी परेशानियां ट्रिगर हो जाती हैं।

Side Effects Of Drinking Water After Eating: कई लोग खाने के बीच पानी पीने से बचते हैं, तो कुछ लोग खाने के आधे घंटे बाद पानी पीते हैं। वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो खाने के बीच बार-बार पानी पीते हैं। आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि खाने के बीच बार-बार पानी पीना सही नहीं होता है। इससे पाचन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। सवाल है, क्या वाकई यह सच है या महज एक मिथक है? आइए, जानते हैं इस बारे में सिरसा के रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) क्या बताते हैं।

क्या खाने के बीच बार-बार पानी पीने से पाचन क्षमता खराब होती है?- Is It Bad To Drink A Lot Of Water While Eating

side effects of drinking water while eating  01 (10)

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, "खाने के बीच बार-बार पानी पीना सही नहीं होता है। इससे आपकी पाचन अग्नि या जठराग्नि पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से पेट फूलना, एसिडिटी और कब्ज जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मानें, तो खाने के बीच बार-बार पानी पीने से पाचक (Digestive Juice) रस पतला हो जाता है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे शरीर की ऊर्जा पर भी नेगेटिव असर पड़ता है।" NCBI की एक रिपोर्ट से यह पता चलता है कि खाने के दौरान पानी पीने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: खाना खाने के दौरान पानी पीने की आदत हो सकती है नुकसानदायक, डाइटीशियन से जानें इसके खतरे और समस्याएं

खाने के बीच बार-बार पानी पीने का पाचन क्षमता पर असर

is drinking hot water good for sudden cough 1 (7)

1. पाचन अग्नि पर असरः खाने के बीच बार-बार पीना इसलिए नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से पाचन अग्नि मंद पड़ जाती है। इसका मतलब है कि पाचन एंजाइम और एसिड्स पतले हो जाते हैं, जो पाचन को कमजोर कर देते हैं। यही वजह है कि लंबे समय तक पेट में भारीपन महसूस होता है।

2. अपच और गैस बननाः जब आप खाने के बीच बार-बार पानी पीते हैं, तो इसकी वजह से न सिर्फ अपच की समस्या होती है, बल्कि गैस बनने की दिक्कत भी होने लगती है। यही नहीं, खाना ठीक से नहीं पचने के कारण खट्टी डकारें, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी प्रॉब्लम भी देखने को मिलती है

3. पोषक तत्वों की कमीः खाने के बीच बार-बार पानी पीना सही नहीं होता है, क्योंकि अधिक मात्रा में पानी पीने के कारण उसी से पेट भर जाता है। इससे आप सही मात्रा में खाना नहीं खा पाते हैं, जिससे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। यही नहीं, ज्यादा पानी पीने से शरीर भोजन से जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है।

इसे भी पढ़ें:भोजन के बाद हो जाती है एसिडिटी? खाने से 30 मिनट पहले करें इस खास रेसिपी का सेवन, मिलेगी राहत

खाने के बीच पानी पिएं या नहीं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह

कोशिश करें कि भोजन के बीच पानी न पिएं। हां, अगर पानी पीने की जरूरत महसूस हो, तो कम पानी पिएं। वैसे एक्सपर्ट्स बताते हैं कि भोजन करने से पहले और भोजन करने के बाद ही पानी पीना चाहिए। खाने के बीच बार-बार पानी पीने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है, जठराग्नि बाधित होती है। इससे पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने का मतलब यह है कि खाना खाने के बीच बार-बार पानी न पिएं। इससे सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। पाचन क्षमता कमजोर हो सकती है और शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व भी नहीं मिलता है। स्वस्थ रहने के लिए अपनी इस आदत में सुधार करें और खाने के बीच बार-बार पानी पीने से बचें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • खाना खाते समय बार-बार पानी पीने से क्या होता है?

    खाना खाते समय बार-बार पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन एंजाइम कमजोर हो जाते हैं। इससे पाचन प्रक्रिया कमजोर हो जाती है, जिससे गैस, सूजन और बेचैनी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • आयुर्वेद के अनुसार बताइए क्या खाना खाने के बाद पानी पीना चाहिए?

    आयुर्वेद के अनुसार, भोजन से 30 मिनट पहले और भोजन के बाद 30-45 मिनट बाद पानी पीना स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर होता है।
  • भोजन करने के कितने घंटे बाद पानी पीना चाहिए?

    भोजन के बाद आप 30 मिनट से 1 घंटे के बाद पानी पी सकते हैं। आप खाने के बीच बार-बार पानी पीने से बचें। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया कमजोर हो सकती है।

Read Next

आयुर्वेद में शहद गर्म करने की मनाही क्यों है? जानें सेहत पर इसका असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 02, 2026 12:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 02, 2026 12:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 02, 2026 12:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 02, 2026 12:27 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content