बालों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है। डैंड्रफ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे सिर की त्वचा पर अधिक मात्रा में तेल बनना, फंगस की ग्रोथ और त्वचा की सेंसिटिविटी। ऐसे में लोग डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। इन्हीं में से एक है नीम और आंवले का हेयर मास्क। यह प्राकृतिक हेयर मास्क कभी भी लगा सकते हैं। इसके प्राकृतिक गुणों की मदद से डैंड्रफ को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं डैंड्रफ दूर करने में नीम और आंवला क्यों फायदेमंद हैं? बेहतर जानकारी के लिए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
डैंड्रफ के लिए नीम और आंवला क्यों हैं असरदार?
neem-and-amla-hair-mask-for-dandruff
नीम की पत्तियों में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये गुण फंगस की ग्रोथ को रोकने और सिर की त्वचा पर होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। साल 2025 में Cureus में प्रकाशित एक अध्ययन में प्रतिभागियों में नीम की पत्तियों का पेस्ट लगाने से डैंड्रफ के स्तर में कमी देखी गई।
इसी तरह, आंवला में विटामिन C, पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनॉइड्स जैसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं। ये सिर की त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने, डैंड्रफ और कुछ फंगल ग्रोथ को रोकने में मदद कर सकते हैं। साल 2016 में International Journal Of Advanced Research In Biological Sciences में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, आंवले के अर्क का डैंड्रफ के फंगस पर असर जांचा गया। आंवले के ताजे रस में एंटी-डैंड्रफ एक्टिविटी देखी गई यानी डैंड्रफ को दूर करने में आंवला असरदार साबित हुआ।
यह भी पढ़ें- रूखे-पतले हो चुके बालों को फिर से घना और सिल्की बना देंगे ये 3 हेयर मास्क
नीम और आंवले का हेयर मास्क बनाने का तरीका
- नीम और आंवले का हेयर मास्क घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।
- इसके लिए 25 से 30 ताजी नीम की पत्तियां लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें।
- अब एक बर्तन में पानी गर्म करके नीम की पत्तियों को 5 से 7 मिनट तक उबालें।
- इसके बाद पत्तियों को ठंडा करके पीस लें।
- अब 2 चम्मच आंवले का पाउडर या ताजा आंवले का रस लें।
- इसमें नीम की पत्तियों का पेस्ट मिलाएं।
- जरूरत के अनुसार, थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- नीम और आंवले का हेयर मास्क तैयार है।
हेयर मास्क को इस्तेमाल करने का सही तरीका
- सबसे पहले बालों को सुलझा लें।
- अब इस पेस्ट को उंगलियों या हेयर ब्रश की मदद से स्कैल्प पर लगाएं।
- इसे बालों की जड़ों और सिर की त्वचा पर अच्छी तरह लगाएं।
- 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- इसके बाद सामान्य पानी से बाल धो लें।
- जरूरत पड़ने पर माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि इस मास्क को बहुत देर तक स्कैल्प पर लगाकर न छोड़ें।
- पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- बालों के विकास और मोटाई के लिए इन 3 चीजों से बनाएं हेयर मास्क, जानें रेसिपी और फायदे
हेयर मास्क लगाते समय बरतें ये सावधानियां
- नीम और आंवले का हेयर मास्क प्राकृतिक चीजों से तैयार होता है इसलिए इससे कुछ लोगों को एलर्जी, खुजली या जलन की समस्या हो सकती है।
- हेयर मास्क को सीधे स्कैल्प पर लगाने से पहले हाथ के अंदरूनी हिस्से पर थोड़ा सा लगाकर देखें।
- ध्यान रखें कि मास्क लगाते समय आंखों में न जाए। ऐसा होने पर तुरंत साफ पानी से आंखों को धो लें।
- पहली बार इस्तेमाल करते समय 15-20 मिनट से ज्यादा मास्क न लगाएं।
- अगर मास्क लगाने के बाद खुजली या जलन महसूस होती है, तो तुरंत इसे धो दें।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए हेयर मास्क को कितनी बार इस्तेमाल करें?
अगर आप पहली बार नीम और आंवले का हेयर मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं, तो शुरुआत में इसे हफ्ते में एक बार लगाएं। इससे आप देख सकते हैं कि आपको किसी सामग्री से एलर्जी है या नहीं। सामान्य तौर पर इस मास्क को हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
नीम और आंवले के उपयोग के दौरान इन बातों का ध्यान रखें
- अगर स्कैल्प में ड्राईनेस या खुजली बढ़ती है, तो नीम और आंवला से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बंद कर दें।
- हेयर मास्क बनाने के लिए ताजी और साफ नीम की पत्तियां लें।
- आंवले का पाउडर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसकी गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
- हेयर मास्क में नींबू, बेकिंग सोडा या तेज एसिडिक सामग्री मिलाने से बचें। इससे स्कैल्प में जलन हो सकती है।
निष्कर्ष:
डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए नीम और आंवला से बना हेयर मास्क फायदेमंद होता है। नीम में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो फंगल ग्रोथ और स्कैल्प की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। आंवले में विटामिन C, पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं। शुरुआत में हफ्ते में एक बार ही इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। सामान्य तौर पर हफ्ते में 1 से 2 बार नीम और आंवला से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलर्जी या जलन न होने पर भी इसे बार-बार लगाने से बचें।पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
image credit: magnific
FAQ
क्या हेयर मास्क लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है?
हेयर मास्क सीधे तौर पर बालों की ग्रोथ नहीं बढ़ाता है। यह बालों को नमी देकर ड्राईनेस और हेयर लॉस की समस्या को कम कर सकता है।क्या हेयर मास्क लगाने से पहले बालों में तेल लगाना चाहिए?
नहीं, हर हेयर मास्क से पहले तेल लगाना जरूरी नहीं है। कुछ हेयर मास्क में मौजूद सामग्रियों में पहले से ही प्राकृतिक ऑयल मौजूद होता है। ज्यादा तेल से बाल चिपचिपे हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 09, 2026 15:49 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
