Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

रूखे-पतले हो चुके बालों को फिर से घना और सिल्की बना देंगे ये 3 हेयर मास्क

अक्सर लोग बालों के रूखेपन और पतलेपन से परेशान रहते हैं। ऐसे में बालों को घना और सिल्की बनाने के लिए घर पर कुछ हेयर मास्क को बनाकर लगाया जा सकता है, जिससे बालों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें -

Hair Masks For Dry And Thin Hair In Hindi: आज के समय में खान-पान पर खास ध्यान न देने और कई अन्य कारणों लोगों को बालों को झड़ने, टूटने, रूखा होने और पतले होने की समस्या होती है। ऐसे में बालों को हेल्दी रखने के लिए अक्सर लोगों को पोषक तत्वों से युक्त खाना खाने, खुब पानी पीने, नियमित एक्सरसाइज करने और अन्य हेल्दी आदतों को अपनाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ-साथ बालों को शाइनी और घना बनाए रखने के लिए घर पर कुछ हेयर मास्क का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, जिससे बालों को जड़ों से मजबूती देने और इनके स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें रूखे-पतले बालों की समस्या से राहत के लिए घर पर 3 हेयर मास्क को बनाया जा सकता है। आइए जानें -

घना और सिल्की बालों के लिए हेयर मास्क

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, बालों के पतलेपन और रूखेपन को कम करने के लिए सबसे पहले डाइट में सुधार करने और फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देने सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा, बालों के रूखेपन को कम करने के लिए 3 हेयर मास्क को लगाया जा सकता है।

1. एलोवेरा जेल, शहद और नारियल तेल हेयर मास्क

रेसिपी

  • इसके लिए दो चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद और तीन चम्मच नारियल तेल को अच्छे से मिला लें।
  • अब इस हेयर मास्क को बालों और स्कैल्प में आधे घंटे के लिए लगा रहने दे।
  • इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें।

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए 'अमृत' है एलोवेरा जेल, डैंड्रफ दूर करने के लिए मैंने अपनाए ये घरेलू नुस्खे; आयुर्वेदाचार्य ने दी सलाह

फायदे

  • इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करने और बालों को अंदर तक नमी प्रदान करने में मदद मिलती है, जिससे बालों की फ्रिजीनेस और बालों की ड्राइनेस को कम करने में मदद मिलती है।
  • नारियल तेल और एलोवेरा जेल के इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों को जड़ों से मजबूती देने, टूटने से रोकने, घना बनाने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
  • इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से स्कैल्प का इंफेक्शन से बचाव करने और डैंड्रफ की समस्या से राहत देने में भी मदद मिलती है।
  • इससे बालों का डैमेज से बचाव करने और हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

IJIRT की 2024 में कि गई रिसर्च के अनुसार, एलोवेरा (Aloe Vera) सूखे और बेजान बालों के लिए एक बहुत अच्छा और नेचुरल उपचार है। इसमें मौजूद 75 एक्टिव तत्व, जैसे विटामिन और एंजाइम, बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं और स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं। यह बालों को नेचुरल लचीलापन बढ़ाकर, उनको डैमेज से बचाता है।

hair masks for dry and thin hair in hindi 01 (5)

2. केला, शहद और बादाम तेल हेयर मास्क

रेसिपी

  • इसके लिए 1 पके हुए केले को अच्छे से मैश कर लें।
  • अब इसमें 1 बड़ी चम्मच शहद और 2 बड़ी चम्मच बादाम के तेल को डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इस हेयर मास्क को साफ बालों पर अच्छे से लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

फायदे

  • इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों को गहराई से नमी देने और मॉइस्चराइज करने में मदद मिलती है, जिससे बाल नेचुरली सॉफ्ट और स्मूद बनते हैं।
  • इसका इस्तेमाल करने से बालों की फ्रिजीनेस को कम करने और बालों को नेचुरल रूप से शाइनी बनाने में मदद मिलती है।
  • इससे बालों को झड़ने, टूटने और बालों का डैमेज से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • बादाम के तेल, केले और शहद के हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से स्कैल्प को पोषण देने और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बालों पर इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें दूध, केला और शहद, ड्राई बालों से मिलेगा छुटकारा

3. एवोकाडो, केला, नारियल तेल और शहद हेयर मास्क

रेसिपी

  • इसके लिए 1 पके हुए केले और एवोकाडो को अच्छे से मैश कर लें।
  • अब इसमें 2 बड़ी चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिला लें।
  • अब इसको हेयर मास्क को बालों के सिरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें।

फायदे

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, सूखे और बेजान बालों (Dry Hair) के लिए नारियल तेल सबसे प्रभावी समाधान है। नारियल तेल अन्य तेलों के मुकाबले बालों की गहराई तक जाकर प्रोटीन के नुकसान को रोकता है, साथ ही, बालों में नमी को लॉक करता है, जिससे बालों को धोने के दौरान शैंपू को बालों की नेचुरल नमी नहीं छीन पाता है। इससे बालों को मजबूती देने, टूटने (breakage) को कम करता है और उनमें लचीलापन लाता है।

  • इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों को गहराई से नमी देने, बालों के रूखेपन को दूर करने और बालों में मॉइस्चराइज रखने में मदद मिलती है।
  • इसका इस्तेमाल करने से बालों को गहराई से पोषण देने रिपेयर करने और जड़ों से मजबूती देने में मदद मिलती है।
  • बालों को नेचुरल रूप से शाइनी बनाने और नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • इसके अलावा, इससे बालों को झड़ने और टूटने से बचाव करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

बालों के रूखेपन और पतलेपन को कम करने के लिए एलोवेरा जेल, शहद हेयर मास्क और नारियल तेल, केला, शहद और बादाम ऑयल हेयर मास्क और एवोकाडो, केला, नारियल तेल और शहद हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनसे बालों को गहराई से पोषण देने, नमी को बालों में लॉक करने, बालों को गहराई से पोषण देने और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, बालों को झड़ने, अधिक पतले होने और रूखे होने की समस्या के अधिक होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बालों को जड़ से मजबूत करने के लिए क्या खाएं?

    बालों को घना और हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, मौसमी फलों, खट्टे फल, साबुच अनाज, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स और चिया सीड्स और अलसी के बीज जैसे सीड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनसे बालों को जड़ों से मजबूती देने और पोषण देने में मदद मिलती है, जिससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए क्या करें?

    बालों को घना और मजबूत बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को प्रोटीन, आयरन, विटामिन और जिंक जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स खाएं, स्कैल्प की मालिश करें, स्ट्रेस कम करें, हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कम करें, बालों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, खूब पानी पिएं, 8-9 घंटों की भरपूर नींद लें, योग करें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
  • बालों का रूखापन कैसे खत्म करें?

    बालों के रूखेपन को कम करने के लिए बालों में नारियल तेल, केला और शहद का हेयर मास्क, ऑलिव ऑयल और एलोवेरा जेल जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनसे बालों के रूखेपन को दूर करने और इनसे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है। 

Read Next

हेयर फॉल हो या सफेद बाल, जानें बालों की किस समस्या में कौन सा सप्‍लीमेंट लेना चाह‍िए?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 20, 2026 13:18 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 20, 2026 13:18 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 20, 2026 13:18 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content