Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

हेयर फॉल हो या सफेद बाल, जानें बालों की किस समस्या में कौन सा सप्‍लीमेंट लेना चाह‍िए?

लोग अक्‍सर बालों की समस्‍या के ल‍िए प्रोटीन या बायोटि‍न सप्‍लीमेंट का सेवन कर लेते हैं और यह सोचते हैं क‍ि हेयर प्रॉब्‍लम दूर हो जाएगी, लेक‍िन हर प्रॉब्‍लम के ल‍िए अलग सप्‍लीमेंट लेने की जरूरत होती है। इस लेख में जानेंगे क‍ि कौन सी समस्‍या के ल‍िए कौन सा सप्‍लीमेंट लेना चाह‍िए?

आजकल बालों की समस्‍या कॉमन होती जा रही है। क‍िसी को डैंड्रफ है, तो कोई हेयरफॉल से परेशान है, लेक‍िन जो बात सबसे ज्‍यादा परेशान करती है वह यह है क‍ि आख‍िर बालों की समस्‍या से छुटकारा कैसे पाया जाए? जब भी मैं एक्‍सपर्ट्स के साथ बात करती हूं, वह यह कहते हैं क‍ि बालों की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए लाइफस्‍टाइल को सुधारना बहुत जरूरी है। अगर नींद पूरी नहीं हो रही है, व्‍यक्‍त‍ि स्‍ट्रेस में है या वह समय पर सो नहीं रहा है, तो इसका बुरा असर बालों पर भी नजर आता है। बालों की सेहत को बेहतर करने के ल‍िए सप्‍लीमेंट्स की मदद ली जा सकती है। अब सवाल आता है क‍ि आख‍िर क‍िस सप्‍लीमेंट का सेवन करें? Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow ने बताया क‍ि अक्‍सर लोग सभी हेयर प्रॉब्‍लम में एक ही सप्‍लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं, लेक‍िन बालों की समस्‍या के आधार पर यह तय करना चाह‍िए क‍ि आपको क‍िस सप्‍लीमेंट की जरूरत है। इस लेख में जानेंगे क‍ि क‍िस हेयर प्रॉब्‍लम में कौन सा सप्‍लीमेंट लेना चाह‍िए?

hair-supplements

1. ड्राई बालों के ल‍िए ओमेगा 3 लें- Supplement For Dry Hair

अगर आपके बाल बहुत ज्‍यादा ड्राई रहते हैं, तो ओमेगा 3 सप्‍लीमेंट आपकी मदद करेगा। ओमेगा 3 बालों को प्रोटीन और बाकी जरूरी पोषक तत्‍व देता है ज‍िससे बाल लंबे, घने और शाइनी नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- ओमेगा-3 और विटामिन ई एक साथ लेना कितना फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें

2. सफेद बालों के ल‍िए वि‍टाम‍िन बी12 लें- Supplement For Grey Hair

सफेद बाल नजर आ रहे हैं, तो व‍िटाम‍िन बी12 लें। व‍िटाम‍िन बी12 लेने से बालों के रंग के ल‍िए ज‍िम्‍मेदार मेलेन‍िन को बढ़ाने में मदद म‍िलती है। अगर बाल रूखे, बेजान और कमजोर हैं, तो बायोट‍िन भी ले सकते हैं और डल बालों के ल‍िए व‍िटाम‍िन ई फायदेमंद होता है।

3. डैंड्रफ होने पर ज‍िंक लें- Supplement For Dandruff

ज‍िंक सप्‍लीमेंट की मदद से स्‍कैल्‍प में सूजन, ड्राईनेस और खुजली को दूर कर सकते हैं। अगर आपको डैंड्रफ है, तो ज‍िंक सप्‍लीमेंट लें। ज‍िंक के अलावा प्रीबायोट‍िक्‍स और प्रोबायोट‍िक्‍स भी ले सकते हैं।

4. हेयरफॉल होने पर व‍िटाम‍िन डी लें- Supplement For Hair Fall

hair-supplements-in-hindi

अगर हेयरफॉल तेजी से हो रहा है, तो डॉक्‍टर व‍िटाम‍िन डी सप्‍लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। व‍िटाम‍िन डी बालों को मजबूत बनाने वाले केराटिन को बढ़ाने में मदद करता है। हेयर फॉल होने पर प्रोटीन सप्‍लीमेंट लेना भी फायदेमंद होता है।

5. बालों की ग्रोथ कम होने पर फोल‍िक एस‍िड लें- Supplement For Slow Hair Growth

अगर बालों का बढ़ना कम हो गया है, तो फोल‍िक एस‍िड लें। फोलि‍क एस‍िड लेने से शरीर में आरबीसी बढ़ते हैं ज‍िससे बालों तक ऑक्‍सीजन सप्‍लाई बेहतर होती है और बालों की ग्रोथ अच्‍छी होती है। बालों की ग्रोथ के ल‍िए व‍िटाम‍िन सी सप्‍लीमेंट भी ट्राई कर सकते हैं।

नोट: इन सभी सप्‍लीमेंट्स का सेवन डॉक्‍टर की सलाह के बगैर न करें।

न‍िष्‍कर्ष:

बालों की समस्‍या से परेशान हैं, तो डॉक्‍टर की सलाह पर सप्‍लीमेंट्स लें सकते हैं जैसे हेयर फॉल होने पर प्रोटीन या व‍िटाम‍िन डी लें, बालों की ग्रोथ कम होने पर फोल‍िक एस‍िड या व‍िटाम‍िन सी लें, डैंड्रफ में ज‍िंक, सफेद बालों के ल‍िए व‍िटाम‍िन बी12 और ड्राई बालों के ल‍िए ओमेगा का सेवन करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • कौन सा सप्लीमेंट बालों को तेजी से बढ़ता है?

    अगर बाल बेजान द‍िखने लगे हैं और कम हो गए हैं, तो प्रोटीन और फोल‍िक एस‍िड जैसे सप्‍लीमेंट्स फायदेमंद होंगे। इसके अलावा खाने में भी प्रोटीन र‍िच फूड्स जैसे अंडे, पनीर या टोफू को शाम‍िल करें। 
  • हेयर फॉल रोकने के ल‍िए क्‍या खाएं?

    हेयर फॉल रोकना चाहते हैं, तो ओमेगा 3 फैटी एसिड लें। इसके अलावा प्रोटीन और कैल्‍श‍ियम र‍िच फूड्स जैसे दही, पनीर, अंडा, नट्स और सीड्स को भी डाइट में शाम‍िल करें। 
  • बालों को हेल्‍दी रखने के ल‍िए क्‍या खाएं?

    मजबूत बाल चाह‍िए, तो प्रोटीन फूड्स जैसे अंडा, पनीर खाएं, आंवला, संतरा, नींबू जैसे व‍िटाम‍िन सी र‍िच फूड्स लें, आयरन के ल‍िए अनार या पालक खाएं ताक‍ि बाल लंबे, घने और मजबूत बनें। 

Read Next

बालों की ग्रोथ बढ़ाता है मोरिंगा ऑयल, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 17, 2026 16:33 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 17, 2026 16:33 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content