आंखों, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है नीम का तेल, ऐसे करें प्रयोग

आयुर्वेद में नीम के तेल को बहुत गुणकारी माना जाता है। शरीर के कई रोगों और परेशानियों में इसके प्रयोग से आराम मिलता है। नीम के तेल का प्रयोग कई बीमारियों के उपचार के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी किया जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है नीम का तेल, ऐसे करें प्रयोग


आयुर्वेद में नीम के तेल को बहुत गुणकारी माना जाता है। शरीर के कई रोगों और परेशानियों में इसके प्रयोग से आराम मिलता है। नीम के तेल का प्रयोग कई बीमारियों के उपचार के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी किया जाता है। ये तेल नीम के फल से निकले बीज से बनता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए ये कई तरह से फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं कि किन समस्याओं में आप इस गुणकारी तेल का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

त्वचा की समस्या में नीम का तेल

रूखी सूखी त्वचा के लिए नीम बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्जिमा से स्किन पर सूजन और खुजली होती है। इसके लिए इफेक्टिड एरिया में नीम का तेल लगाएं। जलने की वजह से शरीर में जख्म बन जाने पर नीम का तेल लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं।इन्फेक्शन से बचाता है। कील-मुंहासों और त्वचा के दाग भी दूर  हो जाते है।

इसे भी पढ़ें:- कफ और खांसी को जड़ से मिटाता है घर में बना ये चमत्कारिक काढ़ा

बालों की समस्या में नीम का तेल

बालों को चमकदार, स्वस्थ बाल के लिए,सूखापन दूर करने के लिए नीम के तेल का प्रयोग करें। नीम का तेल नियमित लगाने से सिर की खुशकी दूर होगी जिससे रूसी की समस्‍या ठीक हो जाएगी। इसके तेल से बाल दो मुंहे भी नहीं होते।गंजेपन की समस्या है तो सिर में नीम का तेल लगाएं। इससे जूएं-लीखें भी दूर हो जाती हैं।

आंखों की समस्या में नीम का तेल

खों में मोतियाबिंद और रतौंधी हो जाने पर नीम के तेल को सलाई से आंखों में अंजन की तरह से लगाएं। आंखों में सूजन हो जाने पर नीम के पत्ते को पीस कर अगर दाई आंख में है तो बाएं पैर के अंगूठे पर नीम की पत्ती को पीस कर लेप करें। ऐसा अगर बाई आंख में हो तो दाएं अंगूठे पर लेप करें, आंखों की लाली व सूजन ठीक हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:- गले की खराश को चुटकियों में सही करती है तुलसी की पत्त्यिां, ऐसे करें प्रयोग

अस्थमा में फायदेमंद है नीम का तेल

नीम के तेल का भाप लेने से अस्थमा के मरीजों को आराम मिल सकता है। क्योंकि तेल में जो यौगिक शामिल हैं वो नेचर में एंटी-हिस्टामिनिक हैं। इसके अलावा, अपने शक्तिशाली एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव के कारण यह ज्यादा बेहतर काम करता है।

पेट की समस्याएं करे दूर

पेट संबंधी अनेक समस्याओं से निजात पाने में नीम बहुत सहायक होता है। पेट के कीड़ों को नष्ट करने के लिए नीम के पत्तों के रस में शहद और काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। नीम के फूलों को मसलकर गर्म पानी में डालकर छानकर पी लें इससे कब्ज दूर होती है। नीम की पत्तियों को सुखाकर शक्कर मिलाकर खाने से दस्त में आराम मिलता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedies in Hindi

Read Next

गर्भवती सोने से पहले खाएं भुना हुआ लहसुन, मां समेत शिशु को होंगे ये 5 लाभ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version