लहसुन के फायदे के बारे में कौन नहीं जानता? यह एक ऐसी चीज है तो हर भारतीय किचन में पाई जाती है। लहसुन छौंक मारने के बाद खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा भी दिलाता है। कुछ लोग लहसुन को स्वाद के लिए खाते हैं जबकि कुछ लोग इसकी सुगंध से नफरत करने के चलते इसका सेवन नहीं करते हैं। जबकि डॉक्टर भी इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि लहसुन में कई ऐसे एंटी आॅक्सीडेंट होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको गर्भवती के लिए लहसुन के स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताने के साथ ही ये भी बता रहे हैं कि भुना हुआ लहसुन खाने से हमें किन बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
- भुने हुए लहसुन का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूती है। गर्भावस्था में अक्सर ब्लड प्रेशर लो और हाई की समस्या रहती है। ऐसे में भुने हुए लहसुन से ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखता है। गर्भवती सहित ब्लड प्रेशर के मरीज को भुने हुए लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : जरूरी नहीं है 'नी अर्थराइटिस' में सर्जरी, इन तरीकों से भी दूर होता है रोग
- जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं उनके लिए भी भुना हुआ लहसुन किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करना शुरू करता है।
- गर्भवती को भुने हुए लहसुन का नियमित सेवन करना चाहिए। यह मां और बच्चों दोनों के लिए सही रहता है।
- भुना हुआ लहसुन हमारे बढ़े हुए कॉलेस्ट्राल को नियमित रखता है। जिससे कि दिल की बीमारियों से छुटकारा मिलता है और ह्रदय स्वस्थ रहता है।
- रात को सोते वक्त भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर में मौजूद सभी विषैले पदार्थों को यूरिन के जरिए बाहर निकलने में मदद मिलती है।
- सोते वक्त लहसुन खाने से हड्डियां मजबूत होती है। बढ़ती उम्र के लोगों के लिए यह काफी कारगर साबित होता है। यानि कि एंटी एजिंग पर भी यह रोकथाम करता है।
इसे भी पढ़ें : स्किन एलर्जी का कारण बन सकती है राखी, ये घरेलू नुस्खे कम करेंगे खतरा
- शरीर में एनर्जी आने के साथ ही शरीर की कमजोरी और थकान भी दूर होती है।
- रोजाना भुने हुए लहसुन का सेवन करने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और मोटापा कम होता है।
- लहसुन खाने से शरीर में किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होता है। अगर हो भी जाए तो लहसुन के गुण उन्हें जड़ से खत्म कर देते हैं।
- लहसुन सांस से जुड़ी सभी समस्याओं का भी सफाया करता है। जिन लगों को सांस लेने में दिक्कत आती है। उनके लिए भुना हुआ लहसुन काफी फायदेमंद है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version