घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट माउथ फ्रेशनर, दूर होंगी मुंह की कई परेशानियां

माउथ फ्रेशनर न सिर्फ मुंह की बदबू से राहत दिलाते हैं बल्कि ये मुंह से संबंधित कई परेशानियों को भी ठीक करते हैं। ज्यादातर माउथ फ्रेशनर्स में सौंफ, इलायची आदि का प्रयोग किया जाता है, जिससे खाना पचाने में आसानी होती है और मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट माउथ फ्रेशनर, दूर होंगी मुंह की कई परेशानियां


माउथ फ्रेशनर न सिर्फ मुंह की बदबू से राहत दिलाते हैं बल्कि ये मुंह से संबंधित कई परेशानियों को भी ठीक करते हैं। ज्यादातर माउथ फ्रेशनर्स में सौंफ, इलायची आदि का प्रयोग किया जाता है, जिससे खाना पचाने में आसानी होती है और मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है। मुंह की बदबू की वजह से कई लोगों को शर्मिन्दा होना पड़ता है। बाजार में मौजूद माउथ फ्रेशनर्स में कई बार स्वाद बढ़ाने के लिए और ठंडक बढ़ाने के लिए ज्यादा मीठी चीजें और केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है। इन तरीकों से आप माउथ फ्रेशनर आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।

धनिया और सौंफ

अगर आप खाने के बाद माउथ फ्रेशनर खाने के शौकीन हैं, तो धनिया और सौंफ से बना माउथ फ्रेशनर आपके लिए सबसे अच्छा है। इसके प्रयोग से आपका पाचन ठीक रहता है और पेट में गैस, बदहजमी, एसिडिटी आदि की समस्या नहीं होती है। इसे बनाने के लिए आपको निम्न सामग्रियां चाहिए।

  • एक चौथाई कप साबुत सौंफ
  • एक चौथाई कप साबुत धनिया 
  • एक चम्मच दालचीनी पाउडर   
  • मिश्री (स्वाद के लिए)

कैसे बनाएं माउथ फ्रेशनर

  • सबसे पहले साबुत सौंफ को 3-4 मिनट तक भून लें।
  • अब धनिया के बीजों को भी 2-3 मनट तक भून लें।
  • अब इन सामग्रियों को ठंडा हो जाने के बाद एक एयर टाइट डिब्बे में डालें।
  • इसमें एक चम्मच दालीचीनी पाउडर डालें।
  • और स्वाद अनुसार मिश्री मिलाएं।
  • इन सभी को अच्छी तरह मिला लें। आपका माउथ फ्रेशनर तैयार है।

इसे भी पढ़ें:- एरोमाथेरेपी क्‍या है? जानें इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

खरबूजा और अलसी के बीज

खरबूजे के बीज में ढेर सारे मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। अलसी के बीजों में आयरन और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए ये माउथ फ्रेशनर बहुत फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए आपको निम्न सामग्रियों की जरूरत पड़ती है।

  • 4 चम्मच खरबूजे के बीज
  • 4 चम्मच अलसी के बीज
  • आधा चम्मच सौंफ पाउडर
  • मिश्री स्वाद अनुसार

कैसे बनाएं ये माउथ फ्रेशनर

  • सबसे खरबूजे के बीजों को भी 3-4 मिनट तक सूखा भून लें।
  • अब अलसी के बीजों को तब तक भूनें, जब तक ये चटखने न लगें
  • दोनों को ठंडा करके एक एयर टाइट डिब्बे में डालें।
  • इसमें आधा चम्मच सौंफ पाउडर मिलाएं।
  • और स्वाद अनुसार मिश्री मिलाएं।
  • इन सभी को अच्छी तरह मिलाएं और आपका माउथ फ्रेशनर तैयार है।

इसे भी पढ़ें:- पेट में मरोड़, दर्द और कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो हींग से बनाएं ये आयुर्वेदिक काढ़ा

पुदीना और लौंग माउथ फ्रेशनर

पुदीना पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस माउथ फ्रेशनर के सेवन से मुंह और पेट में ठंडक बनी रहती है। गर्मियों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद है क्योंकि ये खाने के पचाने के साथ-साथ पेट की गर्मी से राहत दिलाता है। इसे बनाने के लिए आपको निम्न सामग्रियां चाहिए।

  • 5 चम्मच सूखे पुदीने की पत्तियां
  • एक चम्मच लौंग
  • आधा चम्मच दालचीनी पाउडर
  • मिश्री स्वाद अनुसार

कैसे बनाएं ये माउथ फ्रेशनर

  • सबसे पहले पुदीने की सूखी पत्तियों को 2 मिनट भून लें। इन्हें काली न पड़ने दें। इन्हें पीस लें
  • अब एक चम्मच लौंग को भी 2-3 मिनट तक भून लें और फिर पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब दोनों पाउडर को एक एयर टाइट डिब्बे में डालें।
  • इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालें।
  • और स्वाद अनुसार मिश्री या मिश्री का पाउडर डालें।
  • इन्हें अच्छी तरह मिला लें और आपका माउथ फ्रेशनर तैयार है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Alternate Therapy In Hindi

 

Read Next

स्किन एलर्जी का कारण बन सकती है राखी, ये घरेलू नुस्खे कम करेंगे खतरा

Disclaimer