पेट में मरोड़, दर्द और कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो हींग से बनाएं ये आयुर्वेदिक काढ़ा

पेट में दर्द, मरोड़ उठना, कब्ज, एसिडिटी आदि ऐसी समस्याएं हैं, जो कभी न कभी आपको परेशान करती ही हैं। ऐसे में घर पर हींग से बना एक ऐसा काढ़ा, जो पेट में होने वाली सभी समस्याओं से आपको तुरंत राहत दिलाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में मरोड़, दर्द और कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो हींग से बनाएं ये आयुर्वेदिक काढ़ा


पेट में दर्द, मरोड़ उठना, कब्ज, एसिडिटी आदि ऐसी समस्याएं हैं, जो कभी न कभी आपको परेशान करती ही हैं। कई लोगों में खान-पान की गड़बड़ी या दिनचर्या में अनियमितता के कारण ये समस्याएं आम हो जाती हैं। छोटे बच्चों और शिशुओं में भी कब्ज और पेट दर्द की समस्या देखी जाती है। इन छोटी-छोटी समस्याओं के लिए एलोपैथी दवाओं का सेवन करना बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि एलोपैथी दवाओं से शरीर को फायदा और नुकसान दोनों होता है। ऐसी समस्याओं के लिए आप घर पर ही कुछ आयुर्वेदिक उपचार आजमा सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं घर पर हींग से बना एक ऐसा काढ़ा, जो पेट में होने वाली सभी समस्याओं से आपको तुरंत राहत दिलाता है।

क्यों होती हैं पेट की समस्याएं

आमतौर पर पेट की समस्याओं का कारण खान-पान की गड़बड़ी होती है। फास्ट फूड्स, जंक फूड्स, जरूरत से ज्यादा खा लेना या बदहजमी वाली चीजों को खाने से पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। कई बार पेट दर्द के साथ दस्त और उल्टी की समस्या भी होती है। ऐसे में एक बार चिकित्सक से जरूर संपर्क कर लेना चाहिए। कब्ज के कारण पेट साफ नहीं होता है और मल त्याग करते समय दर्द भी होता है। पेट की ये समस्याएं आम मानी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:- आयुर्वेद: पुल्टिस मसाज थेरेपी तुरंत दूर हो जाता है हड्डियों का दर्द

बच्चों में क्यों होती है पेट की समस्या

बच्चों में भी पेट की समस्या का आम कारण खान-पान की ही गड़बड़ी है। बच्चों को आमतौर पर पेट भरने का पता नहीं चलता है और वो कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिसके कारण उन्हें पेट दर्द, कब्ज, दस्त आदि की समस्या हो जाती है। इसके अलावा कई बार बेसन से बनी चीजें खाने से, मूंगफली औैर अंकुरित अनाज को ज्यादा खा लेने से या अंडा और मांसाहारी आहारों के सेवन से भी बच्चों में पेट की समस्या हो सकती है। बच्चों को फ्राई फूड्स और जंक फूड्स बहुत पसंद होते हैं। ये भी उनमें पेट की समस्याओं का एक महत्वपूर्ण कारण हैं।

घर पर हींग से बनाएं आयुर्वेदिक काढ़ा

पेट की समस्या बच्चों में हो या बड़ों में, घर पर आयुर्वेदिक तरीके से बना ये हींग का काढ़ा सभी के लिए फायदेमंद है। इस काढ़े को पीने से एसिडिटी और पेट के मरोड़ से 5 मिनट में राहत मिल जाती है। आयुर्वेद में इस काढ़े को हींगाष्टक कहते हैं क्योंकि ये 6 सामग्रियों से मिलकर बना होता है। इसे बनाने के लिए आपको निम्न सामग्रियां चाहिए।

  • अजवायन- 1/2 चम्मच
  • शेपा (शतपुष्प बीज)- 1/2 चम्मच
  • हींग- 1/4 चम्म्च
  • काला नमक- स्वादअनुसार
  • मुलेठी- एक छोटा टुकड़ा 1 सेन्टीमीटर
  • सौंठ- एक टुकड़ा

इसे भी पढ़ें:- पीठ और कमर दर्द के लिए रामबाण है हंसासन, जानें अन्य फायदे

कैसे बनाएंगे ये ये काढ़ा

इसकाढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले सारी चीजों को 250 मिली लीटर पानी में एक साथ डालकर उबालें। 5 मिनट तक इसे अच्छी तरीके से उबलने दें और उसके बाद इसे छान लें। खाना खाने के आधे घंटे के बाद इस काढ़े के सेवन से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होगी। शिशु में पेट दर्द या कब्ज की समस्या होने पर इस काढ़े को चम्मच से पिलाएं। 10 मिनट में ही शिशु शांत हो जाएगा और उसका दर्द दूर हो जाएगा।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Alternate Therapy In Hindi

Read Next

पीठ और कमर दर्द के लिए रामबाण है हंसासन, जानें अन्य फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version