Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

Kamal Mudra Benefits: क्या है कमल मुद्रा? जानें इसे करने का सही तरीका और मन को शांत रखने के फायदे

बढ़ते तनाव और एंग्जाइटी के कारण लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। कमल मुद्रा एक योग मुद्रा है, जो आपके मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इस मुद्रा का नियमित अभ्यास करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, आइए इस बारे में योग एक्सपर्ट से जानते हैं

वर्तमान समय में लोगों में काम और घर से जुड़े तनाव काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसे में लोग अपने दिमाग को शांत करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग या मेडिटेशन का अभ्यास करते हैं। कमल मुद्रा भी एक ऐसी ही योग मुद्रा है, जिसे  आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कमल मुद्रा में हाथों की उंगलियों को इस तरह रखा जाता है कि वे एक खिले हुए कमल के फूल की तरह दिखता है। इस मुद्रा को मेडिटेशन और प्राणायाम के दौरान ज्यादा प्रभावी माना जाता है। ऐसे में आइए उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं कि कमल मुद्रा करने के क्या फायदे हैं?

कमल मुद्रा के फायदे

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि, कमल मुद्रा लोटस फूल की तरह खिलते हुए फोकस बढ़ाता है, जिससे प्राणायाम और ध्यान में बढ़ोत्तरी होती है। यह मुद्रा डिप्रेशन, एंग्जाइटी और ट्रॉमा से थेराप्यूटिक राहत दिलाती है, जिससे स्ट्रेस और थकान कम होती है। साथ ही यह दिल के चक्र को स्टिम्युलेट करती है।

1. मानसिक तनाव कम होता है

कमल मुद्रा करने से मन को शांत करने में मदद मिलती है, जो आपके तनाव और एंग्जाइटी को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए, इसके नियमित अभ्यास से मन स्थिर और पॉजिटिव रहता है।

इसे भी पढ़ें: गलत सोने की आदत बन सकती है जोड़ों के दर्द की वजह, डॉक्टर से जानें सोने की सही पोजीशन

2. हार्ट चक्र एक्टिव रहता है

कमल मुद्रा करने से हार्ट चक्र को संतुलित करने में मदद मिल सकती है, जिससे इमोशनल संतुलन बनाए रखने में बहुत मदद मिलती है।

3. आत्मविश्वास बढ़ता है

कमल मुद्रा का नियमित अभ्यास करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास और आत्म सम्मान दोनों बढ़ता है, जिससे व्यक्ति अंदर से खुद को मजबूत बना पाता है।

4. नकारात्मक भावनाएं दूर होती हैं

कमल मुद्रा का अभ्यास करने से गुस्सा, ईर्ष्या और निराशा जैसी नकारात्मक भावनाओं को कम करने में यह मुद्रा काफी फायदेमंद होती है। इस मुद्रा को करने से व्यक्ति को खुद में सकारात्मक सोच बढ़ाने में मदद मिलती है।

kamal-mudra-ke-fayde-inside

5. श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद

कमल मुद्रा के दौरान गहरी सांस लेने का अभ्यास करने से फेफड़ों के काम करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे श्वसन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पंच तत्वों की पांच मुद्राओं के प्रयोग से खुद को रखें फिट, योग एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

6. फोकस बढ़ता है

अगर आप नियमित रूप से मेडिटेशन करते हैं तो कमल मुद्रा करने से आपकी एकाग्रता और याददाश्त में सुधार करने में अहम भूमिका निभाता है।

कमल मुद्रा कैसे करें?

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, कमल मुद्रा का अभ्यास करना बहुत ही आसान है, लेकिन इसके लिए आपको एकाग्रता की जरूरत होती है।

  • इस मुद्रा को करने के लिए आप सबसे पहले किसी शांत जगह पर बैठ दाएं और फिर सुखासन या वज्रान में बैठ जाएं।
  • इस दौरान अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए शरीर को ढीला छोड़ दें।
  • अब दोनों हाथों को अपने दिल के सामने लाएं और दोनों हथेलियों के निचले हिस्से और अंगूठों को आपस में मिलाएं।
  • फिर अपनी बाकी उंगलियों को हल्का फैलाएं, जिससे हाथों का आकार कमर के खिले हुए फूल जैसा नजर आए।
  • हाथों की मुद्रा बनाने के बाद आंखों को बंद कर लें और धीरे-धीरे गहरी सांस लें। सांस अंदर लेते समय खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश करें
  • इस मुद्रा को रोजाना सुबह या शाम को 10 से 15 मिनट तक करें।

निष्कर्ष

कमल मुद्रा एक सिंपल लेकिन बहुत ही प्रभावशाली योग मुद्रा है, जो मानसिक और इमोशनल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। यह न सिर्फ मन को शांत करने में फायदेमंद होता है, बल्कि आपके हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • योग मुद्रा किसे नहीं करनी चाहिए?

    योग मुद्रा का अभ्यास प्रेग्नेंट महिलाओं, पीठ में चोट लगने या दर्द होने, हाई ब्लड प्रेशर और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को बचना चाहिए।
  • योग का असर कितने दिनों में दिखता है?

    नियमित रूप से योग करने पर आमतौर पर 6 से 12 हफ्ते में इसके फायदे दिखाई देने लगते हैं। हालांकि, मानसिक शांति और लचीलेपन में सुधार कुछ ही दिनों में महसूस होने लगता है।
  • मानसिक तनाव के क्या लक्षण होते हैं?

    मानसिक तनाव से पीड़ित लोगों में अक्सर एंग्जाइटी, चिड़चिड़ापन, फोकस की कमी, उदासी, नींद न आना या बहुत ज्यादा नींद आना और व्यवहार में बदलाव की समस्या शामिल है। 

Read Next

क्या योगासन वाकई रोक सकते हैं बालों का झड़ना? जानें सिर की तरफ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाले 5 रामबाण आसन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 12, 2026 13:05 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 12, 2026 13:05 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content