Expert

पंच तत्वों की पांच मुद्राओं के प्रयोग से खुद को रखें फिट, योग एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

शरीर को स्वस्थ रखने और सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप पंच तत्वों के 5 मुद्राओं का नियमित अभ्यास करें। आइए जानते हैं पंच तत्वों की 5 मुद्रा के अभ्यास के क्या फायगे और इसे कैसे करना चाहिए? 
  • SHARE
  • FOLLOW
पंच तत्वों की पांच मुद्राओं के प्रयोग से खुद को रखें फिट, योग एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका


आज के समय में लोगों के जीवन में तनाव इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि इसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में योग ऐसा साधन है, जो न सिर्फ आपके शरीर को बेहतर रखने बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभात रहा है। योग का अभ्यास आपके मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार पंच तत्वों यानी पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का हमारे शरीर में सही संतुलन बनाए रखना (how to balance the 5 elements with mudras) बेहद जरूरी है, क्योंकि यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं कि पंच तत्वों की पांच मुद्राओं से खुद को फिट कैसे रखें?

पंच तत्वों की पांच मुद्राओं से कैसे रखें फिट? - How to Stay Fit With Five Mudras To Balance Panch Tatva in Hindi?

1. वरुण मुद्रा - Varun Mudra

फायदा: वरुण मुद्रा जल तत्व को दर्शाती है, जो हमारे शरीर में डल तत्व को बढ़ावा देती है। शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है, स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। और जोड़ों के लिए भी लाभकारी होता है।

कैसे करें:

  • वरुण मुद्रा करने के लिए दोनों हाथों को आराम से घुटनों पर रखें।
  • इसके बाद सीधे हाथ की छोटी अंगुली को अंगूठे के साथ जोड़ें।
  • यह मुद्रा करते समय गहरी सांस लेते रहे।
  • इस मुद्रा को कम से कम 15 मिनट तक करें।

2. पृथ्वी मुद्रा

फायदे: यह मुद्रा पृथ्वी तत्व को शरीर में बढ़ावा देती है। शरीर में एनर्जी और जीवन शक्ति को बढ़ाती है। इसके साथ ही, इस मुद्रा को करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, शारीरिक कमजोरी और थकावट को भी कम करती है।

कैसे करें:

  • पृथ्वी मुद्रा करने के लिए सबसे पहले आप अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें।
  • इसके बाद अंगूठे और अनामिका उंगली को आपस में जोड़ें।
  • शरीर के संतुलन को बनाए रखने के लिए आप इस मुद्रा को सुबह या शाम कर सकते हैं।
five mudras to balance 5 elements

3. अग्नि मुद्रा

फायदे: अग्नि मुद्रा, शरीर में अग्नि तत्व को बढ़ावा देता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर के तापमान को बेहतर रखने और एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

कैसे करें:

  • इस मुद्रा को करने के लिए आप दोनों हाथों को घुटनों पर आराम से रखें।
  • अंगूठे और अंगुली को मिलाकर इस मुद्रा को बनाएं।
  • यह मुद्रा उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिनकी पाचन क्रिया कमजोर है।
  • पाचन को बेहतर बनाने के लिए आप रोजाना कम से कम 10 मिनट तक इस मुद्रा का अभ्यास करें।

4. आकाश मुद्रा

फायदा: आकाश मुद्रा का अभ्यास शरीर में आकाश तत्व को संतुलित करने के लिए किया जाता है। इससे शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है।

कैसे करें:

  • आकाश मुद्रा करने के लिए सबसे पहले किसी शांत स्थान पर बैठ जाएं।
  • अब अपनी हथेलियों को मिलाएं और अंगूठे को हल्का सा ऊपर उठाकर चार उंगुलियों को आपस में मिलाएं।
  • इस मुद्रा को लगभग 15 से 20 मिनट तक करें।

5. वायु मुद्रा

फायदा: वायु मुद्रा शरीर में वायु तत्व को संतुलित करने के लिए की जाती है। यह मुद्रा जोड़ों के दर्द, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मदद करती है।

कैसे करें:

  • वायु मुद्रा करने के लिए सबसे पहले शांत जगह पर बैठ जाएं।
  • अब अपनी दोनों हथेलियों को सामने की ओर रखें।
  • अपनी छोटी उंगुली को अंगूठे से दबाएं और अन्य बाकी उंगुलियों को सीधी रखें।
  • इस मुद्रा को रोजाना 15 मिनट तक करें और फोकस करें।

निष्कर्ष

शरीर के पांचों तत्वों को संतुलित करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप नियमित रूप से इन मुद्राओं का अभ्यास कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपको सही तरह से ये मुद्राएं करनी नहीं आती हैं, तो आप किसी योग एक्सपर्ट से सीख सकते हैं, ताकि आपको इन मुद्राओं का सही फायदा मिल सके।
Image Credit: Freepik

Read Next

हाइपोथायरायडिज्म में अन‍िद्रा से परेशान हैं? स्‍लीप साइक‍िल सुधारने के ल‍िए करें ये 3 योग

Disclaimer