Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

दिन भर AC में रहने से जल्दी दिख सकते हैं बूढ़े? जानें एसी की हवा का स्किन पर असर

गर्मियों में लंबे समय तक AC में रहने के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं, लेकिन क्या इसके कारण एजिंग भी हो सकती है? आइए, डॉक्टर से लेख में जानें।

गर्मियों में अक्सर लोग लंबे समय एसी में रहते हैं। इसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन क्या इसके कारण त्वचा के स्वास्थ्य पर भी असर हो सकता है। ऐसे में आइए Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानें क्या दिनभर एसी में रहने से एजिंग की समस्या हो सकती है और इसका त्वचा पर क्या असर होता है?

दिनभर एसी में रहने से एजिंग हो सकती है?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "पूरा दिन एयर-कंडीशन (AC) माहौल में बिताना आरामदायक लग सकता है, लेकिन यह धीरे-धीरे आपकी त्वचा की सेहत पर असर डाल सकता है और समय से पहले बूढ़ा होने के लक्षणों को तेज कर सकता है।"

एसी के कारण एजिंग कैसे हो सकती है?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "एयर कंडीशनर यानी एसी कमरे में नमी का लेवल कम कर देते हैं, जिससे त्वचा से नमी कम हो जाती है। समय के साथ, स्किन में लगातार रहने वाला सूखापन स्किन बैरियर को कमजोर कर सकता है, जिससे स्किन डल, पपड़ीदार और डिहाइड्रेटेड दिखती है। जब स्किन में हाइड्रेशन की कमी होती है, तो फाइन लाइन्स और झुर्रियां ज्यादा दिखने लगती हैं, जिससे समय से पहले बुढ़ापा दिखने लगता है।"

इसे भी पढ़ें: क्या एंटीऑक्सीडेंट्स सच में बुढ़ापा धीमा करते हैं? एक्सपर्ट और रिसर्च क्या कहते हैं

साल 2016 में Journal Of The European Academy Of Dermatology & Venereology में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, AC (एयर कंडीशनर) वाली जगहों पर हवा में नमी बहुत कम होती है, जिसके कारण त्वचा में रूखेपन की समस्या होने लगती है। चूहों पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार कम नमी की वजह से स्किन में कई बदलाव आते हैं, जिसमें 'डेस्कैमेशन' (Desquamation) यानी पुरानी त्वचा के झड़ने और नई त्वचा आने की नेचुरल प्रक्रिया में भी रुकावट आती है।

how ac cause premature ageing of skin in hindi 1 (3)

बढ़ सकती हैं स्किन की समस्याएं

डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, "लगातार ठंडी, सूखी हवा में रहने से नेचुरल ऑयल का प्रोडक्शन भी कम हो सकता है। इससे व्यक्ति की स्किन में जलन, खुजली, लालिमा और स्किन की सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। कुछ लोगों में, AC के संपर्क में रहने से एक्जिमा या ड्राई स्किन डर्मेटाइटिस जैसी समस्याएं और खराब हो सकती हैं। डिहाइड्रेटेड स्किन भी तेजी से इलास्टिसिटी खो देती है, जिससे समय के साथ स्किन ढीली और थकी हुई दिखने लगती है।"

कम पानी पीना भी है कारण

डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, "एक और छिपी हुई समस्या यह है कि जो लोग लंबे समय तक AC में बैठते हैं, वे अक्सर कम पानी पीते हैं, क्योंकि उन्हें पसीना नहीं आता है या प्यास नहीं लगती है। इससे अंदरूनी डिहाइड्रेशन और बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर स्किन पर पड़ता है।"

इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें स्किनकेयर से जुड़ी जरूरी बातें

स्किन का एजिंग से बचाव करने के लिए क्या करें?

डॉ. चांदनी जैन आगे कहती हैं, "अपनी स्किन को एजिंग से बचाने और हेल्दी रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

  • हाइलूरोनिक एसिड (hyaluronic acid) या सेरामाइड्स (ceramides) वाला अच्छा मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें।
  • खूब पानी पिएं, AC के बहुत कम टेम्परेचर में रहने से बचें।
  • हो सके तो एसी में ह्यूमिडिफायर (humidifier) का इस्तेमाल करें।

रेगुलर स्किनकेयर और हाइड्रेशन, AC के ज्यादा संपर्क में रहने के कारण समय से पहले एजिंग (स्किन की उम्र बढ़ने से) रोकने में मदद कर सकता है।"

निष्कर्ष

लंबे समय तक एसी में रहने के कारण स्किन के ड्राई होने, त्वचा के झड़ने और समय से पहले एजिंग के लक्षणों को बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करें, खूब पानी पिएं और ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें। स्किन से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • गर्मियों में हेल्दी स्किन के लिए क्या करें?

    गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से स्किन को क्लींज करें, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके अलावा, स्किन को हेल्दी रखने के लिए बैलेंस डाइट लें, भरपूर पानी पिएं, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और भरपूर नींद लें।
  • गर्मियों में हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?

    गर्मियों में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए भरपूर पानी पिएं, पानी से भरपूर फल खाएं, नारियल पानी पिएं, खट्टे फल खाएं, खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूज जैसे फूड्स खाएं। इनसे स्किन को हाइड्रेट और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। 

Read Next

खट्टी डकारों से बचना है, तो खाने के तुरंत बाद न करें ये गलति‍यां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 15, 2026 10:43 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 15, 2026 10:43 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 15, 2026 10:43 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content