Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

भीषण गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें स्किनकेयर से जुड़ी जरूरी बातें

भीषण गर्मी में त्वचा की देखभाल करने के लिए अपने पास जरूरी सामान रखें और इस तपती धूप में जब भी घर से बाहर निकलें, तो इनका उपयोग करें।

हाल के दिनों में तमाम शहरों से काफी आंधी-तूफान की खबरें सुनने को मिल रही हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि दिन के समय यानी भरी दोपहरी में भीषण गर्मी होती है। यही वह समय होता है, जब हमें घर से बाहर निकलना पड़ता है। इस समयावधि में घर से निकलने का मतलब है कि त्वचा का झुलसना और स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होना। जरूरी यह है कि भीषण गर्मी में त्वचा की विशेष देखभाल की जाए। कैसे? राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा दे रही हैं जरूरी टिप्स।

भीषण गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें?

how to stay safe in extreme heat skincare essentials 01 (18)

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

इसे आप स्किन केयर एसेंशियल का सबसे मुख्य प्रोडक्ट मान सकते हैं। भीषण गर्मी में सूरज की किरणें त्वचा को गहराई तक नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए, जब भी भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलें, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें। विशेषज्ञ बताते हैं कि धूप में निकलने से पहले एसपीएफ 50 PA+++ सनस्क्रीन लगाना चाहिए और हर 2 घंटे में इसे रिअप्लाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में त्वचा की देखभाल करने के लिए इन 4 टिप्स को करें फॉलो, हेल्दी रहेगी स्किन

जेल युक्त मॉइस्चराइजर

भीषण गर्मी में स्किन को मॉइस्चराइजर की मदद से भी बचाया जा सकता है। इसके लिए, जेल युक्त मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे स्किन ऑयली नहीं होती है, लेकिन स्किन माॅइस्चराइज्ड रहती है। स्किन पोर्स भी ब्लाॅक नहीं होते हैं यानी त्वचा में कील-मुंहासों की समस्या में कमी आती है।

सूदिंग एजेंट यूज करें

गर्मियों में हमारी त्वचा को ऐसी चीजों की जरूरत अधिक होती है, जो स्किन को साॅफ्ट और सूदिंग इफेक्ट दे। इससे त्वचा में ठंडक का एहसास होता है और एक्ने या पिंपल होने का खतरा भी कम होता है। एलोवेरा इसके लिए बेहतरीन विकल्प है। जब भी भीषण गर्मी में कहीं बाहर जाएं, तो सूदिंग एजेंट के रूप में एलोवेरा युक्त क्रीम रखें और जरूरत अनुसार त्वचा पर अप्लाई करें।

इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन है तो गर्मियों में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें इनके बारे में

एंटीऑक्सीडेंट्स सीरम लगाएं

सूरज की यूवी रेज से बचाने के लिए अपने पास एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त सीरम रखें। जब भी घर से बाहर निकलें, पहले इसे अप्लाई करें। विटामिन सी युक्त सीरम त्वचा की ब्राइटनेस बढ़ाता है, डार्क स्पाॅट्स कम करता है और एनवायर्नमेंटल डैमेज से भी त्वचा को बचाता है। विटामिन सी युक्त सीरम कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करके फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या को भी कम करता है।

निष्कर्ष

भीषण गर्मी में त्वचा की देखभाल की जानी चाहिए। ऐसा न करने पर त्वचा में दाग-धब्बे हो सकते हैं और कील-मुंहासे की समस्याएं भी देखने को मिलती है। जाहिर है, इससे स्किन की रंगत भी फीकी नजर आती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि अपने पास हमेशा स्किन एसेंशियल किट रखें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या घर के अंदर रहने पर भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है?

    घर के अंदर भी कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद होता है।
  • सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका क्या है?

    घर से बाहर निकलने से कम से कम 15-20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए।
  • क्या पसीना आने पर सनस्क्रीन का असर खत्म हो जाता है?

    हां, पसीने या पानी के संपर्क में आने से सनस्क्रीन की परत कमजोर हो जाती है। इसीलिए इसे हर 2-3 घंटे में दोबारा अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

Read Next

क्या गर्मियों में दिन के समय विटामिन-सी सीरम लगाना सही है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 14, 2026 11:53 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 14, 2026 11:53 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 14, 2026 11:53 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content