कई बार लोगों को नाक के आस-पास छोटे-छोटे पोर्स होने की समस्या होती है। नाक के पास की त्वचा पर पर ये पोर्स बाकी चेहरे के मुकाबले ज्यादा साफ दिखाई देते हैं। इन पोर्स के कारण लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में पोर्स को कम करने के लोग स्क्रबिंग और कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि नाक के पास ये पोर्स ज्यादा क्यों दिखाई देते हैं। आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
नाक के पास पोर्स ज्यादा क्यों दिखते हैं?
डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, नाक के आस-पास छोटे पोर्स ज्यादा साफ दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि नाक और उसके आस-पास के हिस्से में बहुत ज्यादा सीबेसियस ग्लैंड्स (sebacous glands) होते हैं। ये ग्लैंड्स सीबम बनाते हैं, जो त्वचा का नेचुरल ऑयल होता है। जब इस हिस्से के तेल की मात्रा ज्यादा हो जाती है और पोर्स के ओपन सिरे पर ज्यादा ऑयल, डेड स्किन सेल्स और दूसरी गंदगी जमा हो जाती है, तो पोर्स गहरे रंग या ज्यादा चौड़े और साफ दिखाई दे सकते हैं। ऐसा ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोगों में ज्यादा होता है।
डॉ. सुनील आगे कहते हैं कि नाक के पोर्स के ज्यादा दिखने के पीछे त्वचा में ज्यादा ऑयल बनने, डेड सेल्स के जमा होने, डिहाइड्रेशन, धूप और जेनेटिक कारणों जैसी कई कारण हो सकते हैं।
साल 2015 में Clinical, Cosmetic and Investigational Dermatology Journals में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, चेहरे की त्वचा के रोमछिद्रों (pores) का आकार, इसके साथ जुड़ी ग्रंथियों (जैसे सिबेसियस ग्लैंड्स या तेल ग्रंथियों) के नॉर्मल कार्यों पर बहुत कम निर्भर करता है। इसके अलावा, त्वचा के पोर्स को धूप या उम्र बढ़ने के कारण खराब हुई त्वचा (फोटो-ऑल्टर्ड स्किन) के एक अतिरिक्त पैमाने के रूप में देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे के ओपन पोर्स से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय और पाएं ग्लास स्किन!
1. ज्यादा ऑयली स्किन के कारण
डॉ. सुनील आगे कहते हैं, कभी-कभी जो बड़े पोर्स जैसे दिखते हैं, वे असल में सीबेसियस फिलामेंट्स (sebaceous filaments) हो सकते हैं। ये नॉर्मल स्ट्रक्चर होता है, जो सीबम को स्किन की सरफेस तक पहुंचाने में मदद करता हैं। ये नाक के आस-पास ज्यादा साफ दिखाई देते हैं, क्योंकि इस हिस्से में नेचुरली ज्यादा ऑयल बनता है। ब्लैकहेड्स के उलट, सीबेसियस फिलामेंट्स मुंहासे (acne) का एक प्रकार नहीं हैं और इन्हें हमेशा के लिए हटाया नहीं जा सकता है। सही स्किनकेयर से ये कम साफ दिखाई दे सकते हैं।
why are small pores more visible around the nose 1
2. डिहाइड्रेशन के कारण
जब स्किन डिहाइड्रेटेड (त्वचा में पानी की कमी) या इरिटेटेड होती है, तब भी पोर्स बड़े दिखाई दे सकते हैं। जब बहुत ज्यादा स्क्रबिंग या हार्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन बैरियर कमजोर हो जाती है, तो बनावट में बदलाव के कारण पोर्स ज्यादा साफ दिखाई दे सकते हैं।
3. धूप के कारण
लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से भी समय के साथ पोर्स के मुंह के आस-पास कोलेजन और इलास्टिसिटी कम हो सकती है, जिससे वे ज्यादा साफ दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से स्किनकेयर करें और बाहर निकलने से 15 मिनट पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
4. जेनेटिक्स के कारण
हर व्यक्ति की त्वचा एक जैसी नहीं होती है। कुछ लोगों की त्वचा नेचुरल रूप से ज्यादा ऑयली होती है या जिनके पोर्स के रास्ते बड़े होते हैं, उन्हें ये दूसरों की तुलना में ज्यादा साफ दिखाई दे सकते हैं। इसमें जेनेटिक्स की भूमिका भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: चिलचिलाती धूप में निकल रहे हैं बाहर? एक्सपर्ट से जानें त्वचा को झुलसने से कैसे बचाएं?
पोर्स की देखभाल कैसे करें?
डॉ. सुनील के अनुसार, एक जेंटल स्किनकेयर रूटीन स्किन के दिखने के तरीके को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। नाक के आसपास दिखाई देने वाले पोर्स को पूरी तरह खत्म करने के बजाय उनका दिखना कम करने और त्वचा को हेल्दी रखने पर ध्यान देना जरूरी होता है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे -
- चेहरे को नियमित रूप से हल्के क्लींजर से साफ करें।
- बहुत ज्यादा स्क्रबिंग या रगड़ने से बचें।
- बिना ज्यादा रगड़े नियमित रूप से चेहरा साफ करें।
- ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट चुनें जो नॉन-कॉमेडोजेनिक हों।
- त्वचा को पर्याप्त मॉइस्चराइज रखें, इससे स्किन बैरियर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
- जरूरत के अनुसार सैलिसिलिक एसिड वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि ये एक्स्ट्रा ऑयल और पोर्स में जमा गंदगी को कम करने में मदद कर सकता है।
- कुछ लोगों के लिए रेटिनॉइड फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन इन लोगों को त्वचा की स्थिति और जरूरत के अनुसार डॉक्टर की सलाह के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। इससे सही लोगों में सेल टर्नओवर को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
- दिन के समय धूप से स्किन प्रोटेक्शन पर ध्यान दें।
पोर्स को दबाने से क्या होता है?
डॉ. सुनील के अनुसार, घर पर बार-बार पोर्स को दबाना या निकालना नहीं चाहिए। इससे त्वचा में जलन हो सकती है और सूजन आ सकती है। इसके अलावा, पोर्स को ज्यादा दबाने से स्किन पर निशान या स्कारिंग हो सकती है। ऐसे में इससे राहत के लिए पोर्स को दबाने के बजाए सही स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करें।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. सुनील का कहना है, अगर लगातार मुंहासे, रेडनेस या जलन के साथ पोर्स अचानक ज्यादा साफ दिखाई देने लगें, तो डर्मेटोलॉजिस्ट यह पता लगा सकते हैं कि क्या कोई अंदरूनी स्किन कंडीशन इस बदलाव का कारण है, साथ ही इससे समय रहते स्किन कंडीशन्स के इलाज में भी मदद मिल सकती है।
निष्कर्ष
नाक के आसपास छोटे पोर्स का दिखाई देना अक्सर त्वचा के नॉर्मल स्ट्रक्चर और इस हिस्से में अधिक ऑयल बनने या सेबेशियस फिलामेंट्स के कारण भी पोर्स ज्यादा साफ दिख सकते हैं। इसके अलावा, डिहाइड्रेशन, त्वचा में जलन, धूप और जेनेटिक्स के कारण भी पोर्स के साफ दिखने की समस्या हो सकती है। ऐसे में पोर्स को बार-बार दबाने या अन्य हार्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय हल्की सफाई, मॉइस्चराइजिंग, सही स्किनकेयर और धूप से बचाव पर ध्यान देना जरूरी है। अगर पोर्स के साथ लगातार मुंहासे, रेडनेस या जलन हो, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह बेहतर होता है, ताकि स्किन को हेल्दी रखा जा सके।
All Images Credit- Freepik
FAQ
नाक पर ओपन पोर्स होने पर क्या परेशानी होती है?
नाक पर ओपन पोर्स होने के कारण लोगों को ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और मुंहासे होने जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।ओपन पोर्स की समस्या होने पर क्या करें?
ओपन पोर्स की समस्या से राहत के लिए सही तरीके से स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करें, चेहरे को दिन में दो बार धोएं, स्किन को मॉइस्चराइज करें, सनस्क्रीन लगाएं और धूल-मिट्टी में लंबे समय तक रहने से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 22, 2026 22:36 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu
