Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

चाइनीज खाने के बाद गला क्यों सूखता है? जानें MSG का सच

आज के समय में ज्यादातर लोग चाइनीज खाना खाना पसंद करते हैं और इसको खाने के बाद अक्सर लोगों का गला सूखने लगता है। ऐसे में आइए लेख में जानें ऐसा क्यों होता है?

Why Throat Feels Dry After Eating Chinese Food MSG Connection In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं, खासकर चिली पोटैटो, नूडल्स, मंचूरियन और फ्राइड राइस जैसे चाइनीज फूड्स। इन फूड्स को खाने के बाद अक्सर लोगों को गले या जीभ सूखने, गले में खराश और कई बार खांसी आने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर चाइनीज फूड को खाने से गला सूखने क्यों लगता है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें चाइनीज खाने के बाद गला क्यों सूखता है?

चाइनीज खाने के बाद गला क्यों सूखता है?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, चाइनीज खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को मुंह, गले और जीभ के सूखने की समस्या होती है। ऐसा इस खाने में डाले जाने वाले अजीनोमोटो के कारण हो सकता है, जिसको मोनोसोडियम ग्लूटामेट (Monosodium Glutamate) भी कहा जाता है। चाइनीज खाने में डाले जाने वाले मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) का ज्यादा सेवन करना के लिए नुकसानदायक होता है। इसके कारण व्यक्ति को मुंह के सूखने की समस्या हो सकती है। इसमें अधिक मात्रा में सॉल्ट होता है, जो मुंह सूखने का कारण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: चाउमिन-मंचूरियन में छुपा अजीनोमोटो है सेहत का दुश्‍मन, खाने से होते हैं ये 5 नुकसान

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, MSG से व्यक्ति को मुंह सूखने, सिरदर्द और फ्लशिंग का कारण माना जाता है, लेकिन रिसर्च में यह माना गया है कि MSG के प्रति विशिष्ट संवेदनशीलता के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं और यह लक्षण अन्य कारणों से हो सकते हैं।

why throat feels dry after eating chinese food msg connection in hindi 01 (7)

क्या है MSG?

अजीनोमोटो यानी मोनोसोडियम ग्लूटामेट या MSG एक सफेद रंग का गंधहीन क्रिस्टलीय पाउडर है, जो सूप, स्नैक्स, नमकीन या सॉस जैस चाइनीज या एशियाई खाने में डाला जाता है। ये खाने के स्वाद बढ़ाने वाला एक एडिटिव (additive) है। यह ग्लूटामिक एसिड का एक सोडियम सॉल्ट है। इसमें अधिक मात्रा में सॉल्ट होता है। इसका अधिक सेवन करने के कारण व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।

डिहाइड्रेशन की समस्या

चाइनीज फूड्स में अधिक मात्रा में सोडियम सॉल्ट होता है। ऐसे में अधिक तला-भूना और मसालेदार खाना खाने के कारण लोगों को शरीर में पानी की कमी होने या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, व्यक्ति को थकान, चक्कर आने, मतली, सिर दर्द होने और पसीना आने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में नहीं करना चाहिए अजीनोमोटो का सेवन, सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

गला सूखने की समस्या से बचने के लिए क्या करें?

गला सूखने की समस्या से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।

  • चाइनीज खाना सीमित मात्रा में खाएं।
  • इस दौरान पानी पिएं।
  • डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करें।
  • एमएसजी युक्त फूड्स को ज्यादा खाने से बचें।

निष्कर्ष

चाइनीज खाना खाने के कारण व्यक्ति को गला सूखने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसमें डाले जाने वाले मोनोसोडियम ग्लूटामेट में अधिक मात्रा में सॉल्ट होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने के कारण व्यक्ति को शरीर में पानी की कमी होने और डिहाइड्रेशन होने जैसी समस्याएं होती हैं, जिसके कारण गला सूखने, जीभ में सूखापन आने और मुंह सूखने की समस्या होती है। ऐसे में इससे बचने के लिए बाहर का खाना सीमित मात्रा में खाएं और शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • गला सूखना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं?

    कई बार व्यक्ति को सर्दी-जुकाम, एलर्जी, डिहाइड्रेशन होने, ब्लड शुगर, स्लीप एपनिया, दवाइयों के साइड इफेक्ट और एसिड रिफ्लक्स की समस्या के कारण व्यक्ति को गला सूखने की समस्या हो सकती है। इसके कारण अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • जंक फूड खाने के 10 नुकसान क्या हैं?

    नियमित रूप से जंक फूड का सेवन करने से व्यक्ति को सिर में दर्द होने, मोटापा आने, मतली, उल्टी, हाई ब्लड प्रेशर, पसीना आने की समस्या होने और गंभीर स्थिति में किडनी को नुकसान होने, ब्लड शुगर, हार्ट से जुड़ी समस्या होने, लिवर से जुड़ी समस्या होने और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में हेल्दी डाइट लेने की कोशिश करें।
  • मोनोसोडियम ग्लूटामेट के नुकसान क्या हैं?

    मोनोसोडियम ग्लूटामेट यानी एमएसजी को ज्यादातर स्ट्रीट फूड या चाइनीज फूड्स में डाला जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने के कारण व्यक्ति को उल्टी, मतली, पसीना आने, ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट, किडनी और लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बचें।

Read Next

लो फाइबर डाइट से शरीर के ये 5 फंक्‍शन हो सकते हैं प्रभाव‍ित, शुगर लेवल से डाइजेशन तक द‍िखता है असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 03, 2026 16:34 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Mar 03, 2026 16:34 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content