Fri Sep 11, 2026 | 08:27 PM IST

Expert

प्रेगनेंसी में नहीं करना चाहिए अजीनोमोटो का सेवन, सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

अजीनोमोटो का स्वाद खाने में नमक की तरह होता है। इसका इस्तेमाल बाजार में मिलने वाले चिप्स और अन्य जंक फूड में किया जाता है। 

प्रेग्नेंसी हर मां के लिए बहुत ही नाजुक दौर होता है। प्रेग्नेंसी में महिला को सिर्फ अपनी सेहत ही नहीं बल्कि गर्भ में पलने वाले बच्चे का भी ध्यान रखना होता है। गर्भ में पलने वाले बच्चे का विकास सही तरीके से हो सके इसके लिए मां को संतुलित भोजन करने की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी में हार्मोनल बदलाव के कारण महिला को बहुत अजीब-अजीब सी क्रेविंग्स भी हो सकती हैं। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो इस दौरान कुछ चटपटा, मसालेदार और स्पाइसी खाने का भी मन होगा। ज्यादातर महिलाएं प्रेगनेंसी में फूड क्रेविंग को खत्म करने के लिए चाइनीज फूड आइटम का सेवन ज्यादा करती हैं।

चाइनीज फूड आइटम जीभ को बेशक स्वाद देते हों, लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाला अजीनोमोटो (एम.एस.जी.) गर्भवती महिला और गर्भ में पलने वाले बच्चे को भी नुकसान पहुंचा सकता है। पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट स्वाति बाथवाल का कहना है कि प्रेग्नेंसी में अजीनोमोटो का सेवन करने से गर्भ में पलने वाले बच्चे के विकास में बाधा आ सकती है। अजीनोमोटो में शरीर में पैंक्रियाज बढ़ाते हैं, जिससे भूख बढ़ती है और खाने की क्रेविंग ज्यादा होने लगती है। 

wOMEN HEALTH

दिमागी विकास में डालता है बाधा

स्वाति बाथवाल का कहना है कि अजीनोमोटो का सेवन दिमागी विकास में बाधा डालता है। अगर कोई प्रेग्नेंट महिला नियमित तौर पर अजीनोमोटो का सेवन करता है, तो इससे गर्भ में पलने वाले बच्चे का दिमाग संकुचित हो सकता है। प्रेगनेंसी में अजीनोमोटो का सेवन करने से मां की याददाश्त भी कमजोर हो सकती है।


इसे भी पढ़ेंः पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाते हैं ये 5 हर्ब्स, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे

माइग्रेन और अनिद्रा की समस्या

प्रेगनेंसी में अधिक मात्रा में अजीनोमोटो का सेवन करने से माइग्रेन की समस्या हो सकती है। माइग्रेन की समस्या एक बार होने के बाद ताउम्र आपको परेशान कर सकती है। स्वाति बाथवाल का कहना है कि अजीनोमोटो का सेवन करने से मस्तिष्क के सेल्स उत्तेजित होते हैं जिससे आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। अगर कोई प्रेग्नेंट महिला देर तक जागती है, तो इससे गर्भ में पलने वाले बच्चे के विकास में बाधा आ सकती है।

Pregnancy Diet

बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

एक्सपर्ट का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को अजीनोमोटो का सेवन करने से बचना चाहिए। अजीनोमोटो में मौजूद तत्व भोजन के पोषक तत्व अवशोषित करते हैं, जिससे गर्भ में पलने वाले बच्चे को विकास के लिए पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। अजीनोमोटो को खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक बढ़ जाती है। शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर और कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः इनडोर vs आउटडोर साइकिलिंग, जानिए सेहत के लिए क्या है बेस्ट?

सीने में दर्द की समस्या

अजीनोमोटो का सेवन करने से धड़कन का तेज होना, सीने में दर्द होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, अजीनोमोटो का  सेवन करने से हार्ट की मांसपेशियों में खिंचाव होने लगता है, जिससे सीने में दर्द की परेशानी होती है।

Read Next

नारियल तेल से ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं? जानें तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 20, 2022 11:00 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content