Side Effects Of Frozen Peas: आज के समय पर किसी भी मौसम की सब्जी आप लगभर पूरा साल खा सकते हैं। दरअसल, सर्दियों और गर्मियों की कई सब्जियों को फ्रोजन कर दिया जाता है। इससे आप पूरा साल उस सब्जी का सेवन कर सकते हैं। यही एक बड़ी वजह है कि लोग गर्मियों और मानसून के दिनों में सर्दियों में मिलने वाली मटर का सेवन करते हैं। बाजार और कई बड़े आउटलेट्स पर यह फ्रोजन मटर आसानी से उपलब्ध होती है। हालांकि, फ्रोजन मटर (Frozen Peas) का स्वाद ताजे मटर जितना टेस्टी नहीं होता है। साथ ही, यह सेहत को ताजे मटर जितना फायदा भी नहीं पहुंचा पाते हैं। लेकिन, कुछ लोगों मटर बहुत पसंद होते हैं, ऐसे में वह मानसून के दिनों में भी मटर खाने के लिए फ्रोजन मटर का अत्यधिक इस्तेमाल करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइटिशियन्स बताते हैं कि इस तरह की मटर का सेवन रोजाना करने से बचना चाहिए। फ्रोजन मटर की जगह पर आप सीजनल सब्जियों का सेवन करें। इस लेख में एसेंट्रिक क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि फ्रोजन मटर से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं।
फ्रोजन मटर खाने से होने वाले साइड इफेक्ट्स
फ्रोजन मटर खान से लोगों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, फ्रोजन फूड प्रोडक्ट को रखने के कुछ सामान्य नियम होते हैं, अगर उनको पालन न किया जाए तो सेहत को नुकसान हो सकते हैं। आगे जानते हैं फ्रोजन मटर से सेहत को होने वाले नुकसान (Side Effect Of Eating Frozen Peas) के बारे में
पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा
मटर में लेक्टिन नामक कम्पाउंड होते हैं, जो एक तरह का प्रोटीन होता है, यह प्रोटीन पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। फ्रोजन मटर के अधिक सेवन से लेक्टिन पाचन तंत्र की परत से जुड़ सकते हैं, जिससे संभावित रूप से गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। साथ ही, यह अन्य भोजन के पोषक तत्वों के अवशोषण कम कर सकते हैं। मटर को अच्छी तरह से पकाने से लेक्टिन की मात्रा और इसके प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
वजन बढ़ाना
किसी भी भोजन या खाद्य पदार्थ को फ्रोजन करने के लिए प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। वहींं, प्रिजर्व फूड में स्टार्च का लेवल अधिक होता है, यह स्टार्च आपके वजन को बढ़ाने का काम कर सकता है। इससे शरीर में फैट बढ़ सकता है।
डायबिटीज का जोखिम
जैसा कि आपको पहले बताया गया है कि फ्रोजन मटर में स्टार्च की अधिक मात्रा होती है। ऐसे में यह स्टार्ज आपके शरीर के ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकती है। इससे व्यक्ति को डायबिटीज का जोखिम अधिक रहता है।
ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव
फ्रोजन मटर में स्टार्च के साथ ही सोडियम भी पाया जाता है। यह व्यक्ति के ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसे में कुछ व्यक्तियों को बीपी की समस्या हो सकती है। इसी वजह से एक्सपर्ट फ्रोजन मटर का सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं।
हृदय रोग का जोखिम
फ्रोजन मटर से व्यक्ति को मोटापा, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या की संभावना बेहद अधिक होती है। यह सभी कारक मिलकर व्यक्ति के हृदय कार्य को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में फ्रोजन मटर का अधिक सेवन करने वालों को हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें : Side Effects of Green Peas: ज्यादा हरी मटर खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान
Side Effect Of Frozen Peas: फ्रोजन मटर सब्जियों के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। लेकिन, इसका सेवन आपको सीमित मात्रा में करना चाहिए। फ्रोजन मटर या अन्य चीजों के सेवन से आपको कई तरह की समस्याएं होने का जोखिम बढ़ जाता है। किसी भी तरह की समस्या या लक्षण महसूस होने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।