Side Effects of Green Peas: ज्यादा हरी मटर खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Side Effects of Eating Green Peas in Excess: सर्दियों में हरी मटर खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Side Effects of Green Peas: ज्यादा हरी मटर खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Side Effects of Eating Green Peas in Excess: सर्दियों में बाजारों में हरी मटर काफी मात्रा में मिलती हैं। सर्दियों में बनाने वाली अधिकतर सब्जियों में इसे डाला जाता है। मटर में भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार ज्यादा मटर खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। कई बार इसके ज्यादा सेवन से गठिया की समस्या और पाचन तंत्र भी खराब हो सकता हैं। ऐसे में मटर के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। आइए जानते हैं ज्यादा मटर खाने के नुकसान के बारे में।

डायरिया का समस्या 

मटर का ज्यादा सेवन से डायरिया की समस्या हो सकती है।  मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन से पेट खराब जैसी स्थिति हो सकती हैं। पेट को स्वस्थ रखने के लिए मटर के ज्यादा सेवन से बचें।

गठिया की समस्या

ज्यादा मटर खाने से गठिया की समस्या बढ़ सकती है। अगर आप गठिया बीमारी के मरीज है, तो मटर के ज्यादा सेवन से बचें। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है और कई बार इस समस्या होने पर घुटनों में सूजन भी आ जाती है।

peas

पोषक तत्वों की कमी 

ज्यादा हरी मटर के सेवन से शरीर में कुछ न्यूट्रीएंटस की कमी हो सकती हैं। मटर के अंदर फाइटिक एसिड और लेक्टिन्स जैसे न्यूट्रीएंट पाए जाते हैं, जो पोषक तत्वों के अब्जॉर्व होने में समस्या पैदा कर सकते हैं। जिसकी वजह से शरीर में जिंक, आयरन और मैग्नीशियम की कमी हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए मटर के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Foods For Long Hair: बालों को लंबा करने के लिए खाएं ये फूड्स, तेज होगी हेयर ग्रोथ

मोटापा

मटर को ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ सकता है। कई बार लोग मटर का बहुत ज्यादा सेवन करने लगते हैं। मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मोटापा बढ़ाने के साथ बैली फैट तो भी तेजी से बढ़ाता है।

ब्लोटिंग की समस्या

मटर के ज्यादा सेवन से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। मटर में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिस कारण इसको पचने में काफी ज्यादा समय लगता है। मटर के ज्यादा सेवन से अपच और गैस की समस्या हो सकती है। 

मटर के ज्यादा सेवन से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से बात करें। 

All Iamge Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में खाएं अखरोट और गुड़ एक साथ, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer