Sat Sep 12, 2026 | 01:52 AM IST

Expert

प्रेगनेंसी में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

Mosambi Juice In Pregnancy Good Or Bad: प्रेगनेंसी में मौसमी का जूस पीना फायदेमंद होता है या नहीं, आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से।

मौसमी के जूस का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है, साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। मौसमी या मौसम्बी के जूस में विटामिन सी, पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, फाइबर, कॉपर और आयरन जैसे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। सांस संबंधी समस्याओं में भी मौसमी के जूस का सेवन फायदेमंद होता है।यही कारण है कि डॉक्टर्स कई स्वास्थ्य समस्याओं में मौसमी का जूस पीने की सलाह देते हैं।

लेकिन क्या प्रेगनेंसी में मौसमी का जूस पीना सुरक्षित है (Mosambi Juice In Pregnancy Good Or Bad)? क्या प्रेगनेंट महिलाएं मौसमी का जूस पी सकती हैं? प्रेगनेंट महिलाओं अक्सर इन सवालों को लेकर काफी असमंजस में रहती हैं। प्रेगनेंसी में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं, इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए जानते हैं विस्तार से।

प्रेगनेंसी में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं- Can We Drink Mosambi Juice In Pregnancy In Hindi

डायटीशियन गरिमा की मानें तो मौसंबी के जूस का सेवन प्रेगनेंसी में पूरी तरह सुरक्षित है। अगर प्रेगनेंट महिलाएं मौसमी के जूस का सेवन करती हैं, तो इससे प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली कई समस्याओं में राहत मिल सकती है। यहां तक कि प्रेगनेंसी में मौसमी का जूस पीना सिर्फ मां के लिए ही नहीं, गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी फायदेमंद होता है।

Mosambi Juice In Pregnancy Good Or Bad in hindi

इसे भी पढें: पेट को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें इनके स्रोत

प्रेगनेंसी में मौसमी का जूस पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Mosambi Juice In Pregnancy In Hindi

1. पाचन बेहतर होता है

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपच, गैस, कब्ज और पेट फूलने जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मौसमी का जूस पीने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और मतली की समस्या भी दूर होती है।

2. इम्यूनिटी मजबूत होती है

प्रेगनेंट महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, जिससे कि वे किसी भी तरह के संक्रमण की चपेट में न आएं, क्योंकि इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ता है। मौसमी के जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और संक्रमण के जोखिम को कम करने में सहायक है।

ये भी देखें: 

3. डिहाइड्रेशन से बचाता है

प्रेगनेंसी में डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की समस्या बहुत आम है, जिससे महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चक्कर आना, ड्राई स्किन व होंठ और बार-बार प्यास लगना इसके कुछ आम लक्षण हैं। मौसमी का जूस पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

4. गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए फायदेमंद है

अगर प्रेगनेंट महिलाएं मौसमी के जूस का सेवन करती हैं, तो इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में भी मदद मिलती है। मौसमी के जूस में विटामिन सी, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे यह बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए भी फायदेमंद है।

इसे भी पढें: सेब ठंडा होता या गर्म? जानें सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं?

डायटीशियन गरिमा के अनुसार बेशक मौसमी का जूस प्रेगनेंसी में फायदेमंद होता है, लेकिन जूस की तुलना में साबुत फल खाना हमेशा ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि साबुत फल में अधिक पोषक तत्व और फाइबर सामग्री बरकरार रहती है। प्रेगनेंट महिलाएं दिन में 1 गिलास जूस का सेवन कर सकती हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। कोशिश करें कि सिर्फ घर पर बना जूस ही पिएं।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

प्रेगनेंसी में नहीं करना चाहिए अजीनोमोटो का सेवन, सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 19, 2022 20:15 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content