Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Purendra Bhasin , Ophthalmologist

Corneal Injury Symptoms: क्या आंखों में चुभन कॉर्निया में चोट का संकेत है? जानें इसके कारण

आंखों में चुभन, दर्द या कुछ अटका महसूस होना कॉर्निया में चोट का संकेत हो सकता है, जो बाहरी कणों, केमिकल या कॉन्टैक्ट लेंस के गलत इस्तेमाल के कारण होता है। 

आंखें हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा हैं। आंखों में कुछ सेकेंड के लिए भी कुछ चला जाए तो व्यक्ति तिलमिला उठता है। आंखों से जुड़ी समस्याएं न सिर्फ हमें चीजों को देख पाने में परेशानी का कारण बनती हैं, बल्कि ये हमारे रोजमर्रा के कामकाज को भी प्रभावित करती हैं। आंखों में अचानक तेज चुभन, दर्द या ऐसा महसूस होना कि आंखों में कुछ अटका है, कई बार लोग नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, यह आंखों के कॉर्निया में चोट या खरोंच लगने का संकेत हो सकता है। कॉर्निया हमारी आंख का एक बहुत ही सेंसिटिव हिस्सा है। इसमें कोई भी समस्या होने पर न सिर्फ चुभन और दर्द होता है, बल्कि दिखने में भी परेशानी हो सकती है। इसलिए, आइए Dr. Purendra Bhasin, Ophthalmologist, Ratan Jyoti Netralaya Ophthalmic Institute & Research Centre, Gwalior से जानते हैं कि आंखों के कॉर्निया में चोट लगने के लक्षण और कारण क्या हैं?

क्या आंखों में चुभन कॉर्निया में चोट का संकेत है?

Dr. Purendra Bhasin ने बताया कि कॉर्निया आंख के सामने मौजूद पारदर्शी (Transparent) परत होती है, जो आंख के अंदर रोशनी पहुंचाने और साफ दिखाई देने में अहम भूमिका निभाती है। कॉर्निया की ऊपरी सतह पर खरोंच, कट, जलन या किसी बाहरी वस्तु से हुआ नुकसान कॉर्नियल इंजरी या चोट के रूप में जाना जाता है। नॉर्मल खरोंच को कॉर्नियल एब्रेशन कहा जाता है। कॉर्निया में ज्यादा सेंसिटिव नसें होती हैं, इसलिए छोटी-सी खरोंच भी तेज दर्द और असुविधा का कारण बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या अपने आप बंद हो रही हैं आंखों की पलकें? न समझें मामूली, हो सकती है Blepharospasm की समस्या

कॉर्निया में चोट का कारण

Dr. Purendra Bhasin बताते हैं कि पलकों के नीचे फंसा छोटा सा कण हर बार पलक झपकने पर कॉर्निया को खरोंच सकता है। इसके अलावा कॉर्निया में चोट लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें-

  • आंख में नाखून लगना
  • बच्चे की उंगली लगना
  • पेड़ की टहनी लगना
  • कागज का किनारा लगना
  • मेकअप ब्रश या किसी नुकीली चीज से खरोंच लगना
  • धूल, मिट्टी, रेत, लकड़ी आदि का छोटा टुकड़ा आंखों में चले जाने पर आंख रगड़ना
  • घरेलू क्लीनर, तेजाब, ब्लीच और अन्य केमिकल के छींटों से कॉर्निया बर्न होना
  • तेज यूवी किरणों, वेल्डिंग की रोशनी या बिना सुरक्षा के लंबे समय तक तेज धूप में रहना

Corneal-Injury-Symptoms-inside

StatPearls मेडिकल रिसोर्स के अनुसार कॉर्निया में चोट आमतौर पर बाहरी चीजों, जैसे चूंकि कॉर्निया में नर्व एंडिंग्स बहुत घनी होती हैं, इसलिए इसमें चोट लगने पर बहुत ज्यादा दर्द होता है।

कॉन्टैक्ट लेंस भी बन सकता है कॉर्निया में चोट का कारण

Dr. Purendra Bhasin ने बताया कि जो लोग कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं, उनमें भी कॉर्निया में चोट की समस्या हो सकती है। कॉन्टैक्ट लेंस का गलत तरीके से इस्तेमाल भी कॉर्निया में चोट की संभावना या

  • इंफेक्शन की समस्या को बढ़ा सकता है।
  • कॉन्टैक्ट लेंस को गलत तरीके से लगाना या निकालना
  • बहुत लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस पहने रखना
  • गंदे लेंस इस्तेमाल करना या उन्हें पहनकर सो जाना

कॉर्निया में चोट के लक्षण

Dr. Purendra Bhasin के अनुसार, कॉर्निया में चोट लगने से कई लक्षण नजर आ सकते हैं, जिसमें-

  • अचानक आंखों में दर्द होना
  • आंख में कुछ फंसा हुआ महसूस होना
  • रेडनेस होना
  • लगातार आंखों से पानी आना
  • रोशनी से परेशानी होना
  • पलक खोलने में मुश्किल होना
  • धुंधला दिखाई देना
  • आंखों की रोशनी कम होना
  • आंखों में इंफेक्शन होना

StatPearls मेडिकल रिसोर्स में भी बताया गया है कि कॉर्निया में चोट लगने पर तेज दर्द, रोशनी से परेशानी, बहुत ज्यादा आंसू आना, पलकों का बार-बार झपकना और धुंधला दिखना जैसे लक्षण नजर आते हैं।

कॉर्निया में चोट लगने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Dr. Purendra Bhasin के मुताबिक कॉर्निया में चोट लगने पर आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • आंखों के कॉर्निया में चोट लगने पर आंख को रगड़ने, नुकीली चीजों से आंखों में गई चीज निकालने या बिना डॉक्टर की सलाह के कोई आई ड्रॉप इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • धूल या नॉर्मल कण जाने पर आंख को साफ पानी या सेलाइन से धीरे-धीरे आंखों को धोना चाहिए।
  • अगर आंखों में केमिकल चला जाए तो तुरंत ज्यादा-ज्यादा साफ पानी लेकर आंख धोएं और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • आंख में फंसी धातु, कांच या गहराई तक धंसी चीजों को खुद निकालने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आंख फड़कना कब हो सकता है गंभीर समस्या का संकेत? डॉक्टर से जानें

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

Dr. Purendra Bhasin बताते हैं कि आंखों के कॉर्निया में समस्या होने पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर, अगर आपकी आंखों में तेज दर्द, रोशनी में बदलाव, केमिकल के कारण आंखों में जलन, आंख में खून उभरना, आंख का आकार बदलना या 24 घंटे में सुधार न होने जैसी स्थिति में तुरंत आई स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करना चाहिए। ज्यादातर आंखों की सतह पर खरोंच सही इलाज से जल्दी ठीक हो जाती है। हालांकि देर करने पर इंफेक्शन, कॉर्नियल अल्सर, आंखों में हमेशा के लिए निशान और आंखों की रोशनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

निष्कर्ष

Dr. Purendra Bhasin कहते हैं कि आंखों में चुभन कॉर्निया में चोट का संकेत हो सकता है। किसी भी व्यक्ति को कॉर्निया की चोट को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह आपकी देखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। अगर आंखों में लगातार चुभन, रेडनेस या पानी आने की समस्या बनी रहे तो तुरंत आई स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करें और आंखों को बहुत ज्यादा रगड़ने से बचें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या कॉर्निया की चोट ठीक हो सकती है?

    हां, कॉर्निया की चोट ठीक हो सकती है और मामूली खरोंचें आमतौर पर 24 से 72 घंटे में ठीक हो जाती हैं, जबकि गंभीर चोटों के लिए डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
  • कॉर्निया खराब होने के क्या लक्षण हैं?

    कॉर्निया खराब होने या डैमेज होने पर आंखों से धुंधला दिखना, तेज दर्द होना और रोशनी के प्रति ज्यादा सेंसिटिविटी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

Read Next

क्या शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती है शरीर का तापमान? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 31, 2026 19:41 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Purendra Bhasin

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content