Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

7 लक्षण जो बताते हैं साधारण नहीं आपका बुखार, चिकनगुनिया का हो सकता है संकेत

चिकनगुनिया एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसकी शुरुआत तेज बुखार और जोड़ों के दर्द से होती है। इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना और समय पर सही इलाज कराना जरूरी है। 

इस पेज पर:-


बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे कई गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इन्हीं में से एक खतरनाक बीमारी चिकनगुनिया है, जो इंफेक्टेड एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। इस बीमारी की शुरुआत अक्सर अचानक तेज बुखार और जोड़ों में दर्द से होती है, जिसे अक्सर लोग आम वायरल बुखार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, समय पर इसकी पहचान न होने पर जोड़ों का दर्द महीनों या सालों तक बना रह सकता है, जो व्यक्ति की रोजाना की लाइफस्टाइल को प्रभावित करता है।

Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida का कहना है कि चिकनगुनिया, संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है। आमतौर पर यह जानलेवा नहीं होता है, लेकिन इसके बाद होने वाला जोड़ों का दर्द महीनों या सालों तक इंसान को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, आइए जानते हैं चिकनगुनिया के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

चिकनगुनिया के शुरुआती 7 संकेत

Centers for Disease Control and Prevention के अनुसार, चिकनगुनिया अचानक तेज बुखार और जोड़ों में ज्यादा दर्द के साथ शुरू होता है। इसके अन्य लक्षणों में सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, गठिया, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं शामिल हैं। चिकनगुनिया वायरस से इंफेक्टेड लोगों में बीमारी के लक्षण दिखने में आमतौर पर 3 से 7 दिन का समय लगता है।

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, इस बीमारी के लक्षण आपके शरीर में इस तरह नजर आ सकते हैं-

1. अचानक तेज बुखार आना

Dr. Akshay Chugh कहते हैं कि चिकनगुनिया की शुरुआत अचानक होती है। मरीज अक्सर बताते हैं वे सुबह बिल्कुल ठीक थे और दोपहर तक उन्हें 102°F से 104°F तक तेज बुखार हो जाता है। यह बुखार ठंड लगकर आता है और शुरुआत में 3 से 7 दिनों तक बना रहता है।

2. जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द होना

चिकनगुनिया का सबसे आसानी से पहचानने वाला लक्षण जोड़ों में दर्द होना है। चिकनगुनिया मुख्य रूप से दोनों तरफ के छोटे और बड़े जोड़ों को प्रभावित करता है, जैसे कलाई, एंकल, उंगलियां, घुटने और कोहनी। इस स्थिति में सुबह उठते ही जोड़ों में बहुत ज्यादा अकड़न महसूस होती है, जिससे चलना-फिरना या हाथ से कोई सामान पकड़ना भी बहुत मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: मलेरिया और डेंगू हैं एक जैसी बीमारियां, फिर अंतर कैसे पहचानें? डॉक्टर से समझें

3. जोड़ों में सूजन और रेडनेस होना

जोड़ों में दर्द के साथ-साथ कलाई, एंकल और उंगलियों के जोड़ों में साफ नजर आने वाली सूजन हो सकती है। प्रभावित हिस्से को छूने पर गर्म और सेंसिटिविटी महसूस होती है।

4. स्किन पर चकत्ते या रैशेज होना

बुखार आने के 2 से 5 दिनों के अंदर शरीर पर हल्के लाल रंग के चकत्ते या छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं। ये रैशेज आमतौर पर चेहरे, सीने, पीठ और हाथ-पैरों पर दिखाई देते हैं। कई मरीजों को इनमें हल्की खुजली भी महसूस होती है।

5. आंखों का लाल होना और रोशनी से समस्या

चिकनगुनिया के शुरुआती दिनों में मरीज की आंखें लाल हो जाती हैं। इसके साथ ही रोशनी की तरफ देखने पर आंखों में चुभन और पानी आने की समस्या भी हो सकती है।

6. ज्यादा थकान और मांसपेशियों में दर्द

चिकनगुनिया होने पर मरीज को बहुत ज्यादा कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है। यह समस्या इतनी ज्यादा होती है कि पीड़ित को बिस्तर से उठने में भी असुविधा महसूस होती है। सिरदर्द और चक्कर आना भी इसके शुरुआती संकेत हैं।

7. पाचन से जुड़ी समस्याएं

चिकनगुनिया होने पर पाचन से जुड़ी समस्याएं होना काफी आम हो जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में चिकनगुनिया की शुरुआत के साथ जी मिचलाना, उल्टी होना, पेट दर्द और भूख न लगने जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं।

Early-symptoms-of-Chikungunya-inside

चिकनगुनिया के शुरुआती स्टेज में क्या करें?

Dr. Akshay Chugh कहते हैं कि अगर आपको या आपके परिवार में किसी में चिकनगुनिया के ये लक्षण नजर आएं तो आप इन बातों का ध्यान रखें-

1. बिना देरी किए टेस्ट करवाएं

शुरुआती 1 से 3 दिनों के अंदर चिकनगुनिया RT-PCR या सीरोलॉजी टेस्ट करवाएं ताकि सही बीमारी का पता लगाने में मदद मिल सके।

2. पेनकिलर्स लेने से बचें

जब तक चिकनगुनिया का टेस्ट न हो तब तक खुद से किसी भी तरह की पेनकिलर्स लेने से बचना चाहिए। ये दवाइयां ब्लीडिंग का खतरा बढ़ा सकती हैं। बुखार और दर्द के लिए सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर दवा लें।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी मानसून में बार-बार हो जाता है बुखार? फिजीशियन से जानें इसके 3 बड़े कारण

3. शरीर को हाइड्रेटेड रखें

दिनभर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं। नॉर्मल पानी के अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, ओआरएस का घोल, छाछ और ताजे फलों का जूस भी पी सकते हैं। ये ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ एनर्जी देने और रिकवरी में मदद कर सकते हैं।

4. अच्छी तरह आराम करें

जोड़ों पर ज्यादा दबाव न डालें। शुरुआती दिनों में आराम करने से जोड़ों में लंबे समय तक रहने वाले दर्द या डैमेज से बचा जा सकता है।

5. मच्छरदानी का इस्तेमाल करें

चिकनगुनिया से पीड़ित मरीज मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें ताकि घर के अन्य सदस्यों को मच्छर काटकर यह वायरस न फैलाएं।

निष्कर्ष

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि जोड़ों के दर्द और अचानक आए बुखार को कभी भी मामूली मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह चिकनगुनिया का संकेत हो सकता है। अगर आपको तेज बुखार के साथ जोड़ों में ऐंठन महसूस हो रही है तो खुद से दवाइयां लेने के स्थान पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। सही समय पर किया गया सही इलाज और देखभाल आपको महीनों तक रहने वाले जोड़ों के दर्द से सुरक्षित रख सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • चिकनगुनिया में कौन सा अंग प्रभावित होता है?

    चिकनगुनिया में मुख्य रूप से जोड़ें और मांसपेशियां प्रभावित होती हैं, जिससे हाथों, पैरों, कलाई और एंकल के जोड़ों में बहुत तेज दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।
  • चिकनगुनिया बुखार कितने दिन में ठीक होता है?

    चिकनगुनिया का तेज बुखार और चकत्ते आमतौर पर 5 से 7 दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन जोड़ों का दर्द और कमजोरी कई हफ्तों या महीनों तक बनी रह सकती है।

Read Next

रोज ब्रश करते हैं फिर भी क्या आपको माउथवॉश की जरूरत है? डेंटिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 12, 2026 17:41 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Aug 12, 2026 17:41 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content