बरसात में मलेरिया के मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस मौसम में इस मच्छर जनित बीमारी से बचना बेहद जरूरी है। हालांकि, आज हम मलेरिया मच्छर के इतिहास के बारे में जानेंगे। दरअसल, मलेरिया मच्छर के काटने से होता है, ये जानकारी तो सबके पास है लेकिन ये मादा मच्छर के काटने से फैलती है इसके बारे में लोगों के अंदर जानकारी की कमी है। आज हम इसी के इतिहास के बारे में जानेंगे कि कैसे पता चला कि मलेरिया एक मादा मच्छर के काटने से होता है (Who discovered malaria is transmitted by Anopheles)।
कैसे पता चला कि मलेरिया एक मादा मच्छर के काटने से होता है?
सर रोनाल्ड रॉस मुख्य रूप से मलेरिया फैलने के तरीके की खोज के लिए जाने जाते हैं। इस रिसर्च के लिए उन्हें 1902 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था। दरअसल, मलेरिया का मच्छर मादा है इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है।
भारत में हुई खोज
रॉस का जन्म 13 मई, 1857 को अल्मोड़ा, नेपाल में हुआ था। वे भारत में तैनात ब्रिटिश अधिकारी जनरल सर कैंपबेल क्ले ग्रांट रॉस की दस संतानों में सबसे बड़े थे। सर रोनाल्ड रॉस की रुचि बैक्टीरियोलॉजी में थी और इसी दौरान उन्होंने मलेरिया के कारणों पर रिसर्च की, जो उस समय भारत में बड़े पैमाने पर फैली बीमारी थी। उन्होंने पता लगाया कि यह बीमारी मच्छरों में पाए जाने वाले एक पैरासाइट से फैलती है, जिससे इसके इलाज और रोकथाम के बेहतर तरीके विकसित हो सके।
ऐसे पता चला कि मादा Anopheles के काटने से होता है मलेरिया
पहले माना जाता था कि बीमारियां दुर्गंध से फैलती हैं और मलेरिया दलदल से निकलने वाली गैसों के कारण होता है। लेकिन 1880 में चार्ल्स लुई अल्फोंस लैवरन ने मलेरिया के मरीजों के खून में परजीवियों (parasites) की खोज की।
1894 में, सर पैट्रिक मैनसन ने रोनाल्ड रॉस को यह दिखाया और सुझाव दिया कि इन परजीवियों को इंसानों तक फैलाने के लिए मच्छर जिम्मेदार हो सकते हैं। इस सिद्धांत को परखने के लिए 16 अगस्त 1897 को रॉस ने 'एनोफिलीज' (Anopheles) मच्छरों को एक मलेरिया रोगी का खून चूसने दिया।
-1788531481565.webp)
20 अगस्त को हुआ ऐतिहासिक खोज
20 अगस्त को, जब रॉस लगभग निराश हो चुके थे, तब एक मच्छर के पेट की जांच करते समय उन्हें मलेरिया के परजीवी काले कणों के रूप में मिले। यह इंसान और मच्छर के बीच की अहम कड़ी थी। इस खोज के कारण उन्होंने 20 अगस्त को "मॉस्किटो डे" यानी मच्छर दिवस का नाम दिया।
इसे भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू, डेंगू या मलेरिया? बुखार आते ही कैसे पहचानें कौन सी है बीमारी, डॉक्टर से समझें लक्षणों में अंतर
कैसे पता चला कि मलेरिया का संक्रमण फैलता है?
बाद में, पिंजरे में बंद पक्षियों और 'क्यूलेक्स' (Culex) मच्छरों का उपयोग करके, रॉस ने साबित किया कि परजीवी मच्छर के पेट से उसकी लार ग्रंथियों (salivary glands) में जाते हैं और फिर काटने से दूसरे जीवों में फैलते हैं। 1898 में जियोवानी ग्रासी ने 'एनोफिलीज' मच्छरों और मनुष्यों के बीच भी इसी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक साबित किया।
रॉस के इस सिद्धांत के लिए मिला उन्हें Noble Prize in Medicine
रॉस ने मलेरिया को खत्म करने के लिए यह सिद्धांत दिया कि मच्छरों को संक्रमित इंसानों से दूर रखा जाना चाहिए। उनके इस शानदार काम के लिए उन्हें 1902 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला (Nobel prize for malaria) और 1911 में 'नाइट' (Knight) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें: डेंगू में बुखार उतरने के बाद क्यों बढ़ जाती है कमजोरी? डॉक्टर ने बताए 5 कारण
प्रोफेसर तू ने बदली मलेरिया के इलाज की कहानी
जर्नल Springer Nature में प्रकाशित इस रिसर्च पेपर से जानकारी मिलती है कि प्रोफेसर तू (Professor Tu) और उनकी टीम ने ही सबसे पहले मलेरिया के इलाज के लिए पौधे से 'आर्टेमिसिनिन' (artemisinin) नाम की दवा खोजी और इंसानों पर इसका सबसे पहला सफल परीक्षण किया। इस दवा का आम लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा और तुरंत असर दिखा है। इसके इस्तेमाल से दुनिया भर में लाखों लोगों की जान बचाई जा सकी है। इस खोज ने मलेरिया के इलाज और इस पर होने वाली रिसर्च का तरीका पूरी तरह से बदल दिया है।
निष्कर्ष:
तो इस तरह पता चला कि मलेरिया एक मादा मच्छर के काटने से फैलता है। हालांकि, हर किसी को मच्छरों के मौसम में इस बीमारी से बचना चाहिए जो कि एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे तक फैल सकता है। इसलिए घर के आस-पास सफाई रखें, कहीं भी साफ पानी भरने न दें और बरसात में दिन के समय किसी भी ज्यादा घने पेड़-पौधों वाले इलाके में जा रहे हैं तो मच्छर भगाने वाली क्रीम (Repellent Cream) लगाकर जाएं।
FAQ
मलेरिया बुखार कितने दिनों तक रहता है?
मलेरिया बुखार आमतौर पर 2 से 5 दिनों तक रहता है और इलाज शुरू होने के बाद भी पूरी तरह ठीक होने में 7 से 14 दिन लग सकते हैं।मलेरिया रोग से शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है?
मलेरिया रोग से मुख्य रूप से रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को प्रभावित करता है। इससे प्लीहा (Spleen) और लिवर भी प्रभावित होते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 04, 2026 19:49 IST
Published By : Pallavi Kumari