लाल प्याज की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं 5 फायदे, जाने बनाने का तरीका

लाल प्याज का इस्तेमाल आमतौर पर ज्यादातर लोग करते हैं। इसका इस्तेमाल अक्सर सब्जियों में और कई अन्य तरीकों से किया जाता है, जिसमें लाल प्याज की चाय भी शामिल है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।
लाल प्याज की चाय के फायदे
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, लाल प्याज में क्वेरसेटिन, एंथोसायनिन और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
1. इम्यूनिटी बूस्ट करे
लाल प्याज की चाय में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर का सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: प्याज की तासीर कैसी होती है? जानें सलाद के रूप में किसे करना चाहिए इसका सेवन और किसे नहीं
2. सूजन कम करे
कई लोगों को शरीर में सूजन होने की समस्या होती है। ऐसे में लाल प्याज की चाय का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
red onion tea health benefits and how to make 1
3. हार्ट के लिए फायदेमंद
लाल प्याज में क्वेरसेटिन नामक कंपाउंड होते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे में इसकी चाय का सेवन करने से ब्लड वेसल्स के कार्यों को बेहतर करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, सूजन को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
4. ब्लड शुगर को नियंत्रित करे
लाल प्याज में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेट्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे, अगर आप ब्लड शुगर की दवाइयों का सेवन करते हैं, तो इसका सेवन सावधानी के साथ डॉक्टर की सलाह से करें।
5. पाचन के लिए फायदेमंद
प्याज में मौजूद पोषक तत्व और कंपाउंड आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं, जिससे पाचन को बेहतर करने और गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2021 में Iranian Journal of Basic Medical Sciences में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, लाल प्याज और खासतौर पर प्याज के छिलके के अर्क में क्वेरसेटिन और केम्पफेरोल जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, फैट को कम करने व मांसपेशियों को बेहतर बनाने में मदद करके वजन और बीएमआई (BMI) को संतुलित रखते हैं, खराब कोलेस्ट्रॉल व धमनियों के खतरे को कम करके दिल की सेहत सुधारते हैं, ब्लड वेसल्स को आराम देकर ब्लड प्रेशर कम करते हैं और आंतों में शुगर के अवशोषण को धीमा व इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर करके ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या प्याज खाने से वाकई कोलेस्ट्रॉल घटता है, जानें क्या कहती है रिसर्च और एक्सपर्ट की राय?
कैसे बनाएं लाल प्याज की चाय?
- लाल प्याज को अच्छे से धो लें।
- प्याज को पतले टुकड़ों में काट लें।
- एक पैन में 2 कप पानी डालकर गरम करें।
- इसमें प्याज के टुकड़े डालें।
- आप चाहें तो इसमें अदरक और दालचीनी भी डाल सकते हैं।
- इसे धीमी आंच पर लगभग 8-10 मिनट तक उबालें।
- गैस बंद करके इसको छान लें और हल्का ठंडा होने पर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं।
सावधानियां
लाल प्याज की चाय का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसका सेवन करते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।
- खाली पेट पीने से बचें।
- एसिडिटी, IBS, गैस और ब्लोटिंग जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं में इसके सेवन से बचें।
- प्याज से एलर्जी होने पर इसको न पिएं।
- दवाइयों का सेवन करने के दौरान।
- प्याज का इस्तेमाल करने से पहले इसको छीलकर अच्छे से धोएं।
निष्कर्ष
लाल प्याज की चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने, सूजन व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, दिल की सेहत व ब्लड प्रेशर सुधारने, पाचन को सहारा देने, वजन, बीएमआई और ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में मददगार हो सकते हैं। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
इसके अलावा, इसका सेवन खाली पेट, प्याज से एलर्जी, दवाइयां चलने (खासकर ब्लड शुगर की) या एसिडिटी, IBS, गैस व ब्लोटिंग जैसी परेशानियों में करने से बचना चाहिए और स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोज प्याज खाने से क्या फायदा होता है?
रोज प्याज खाने से हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, इम्यूनिटी बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।प्याज किन लोगों को कम करना चाहिए?
प्याज से एलर्जी होने, एसिडिटी, गैस, IBS, खून को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने, सर्जरी से पहले और लो ब्लड प्रेशर की दवाई का सेवन करने वाले लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह अनुसार करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 22, 2026 23:58 IST
Modified By : Priyanka Sharma Nov 22, 2026 23:58 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain