आयुर्वेद के अनुसार अमरूद कब खाना चाहिए और क्यों? डॉक्टर से जानें

अमरूद हेल्दी फलों में से एक है। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों को सही समय पर खाना चाहिए। ऐसे में आइए इस बारे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें।
आयुर्वेद के अनुसार अमरूद खाने का सही टाइम क्या है?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, फल कोई भी हो उसको खाने से पहले खाना अच्छा माना जाता है। फलों को खाने के साथ अवॉइड ही करना चाहिए यानी अमरूद को भी खाने की थाली के साथ लेने से बचना चाहिए। इसे खाने से पहले या खाने के कुछ समय बाद खाया जा सकता है।
डॉ. श्रेय आगे कहते हैं, अमरूद को खाने से आधा-पौना घंटा, एक घंटा पहले या खाने के एक-डेढ़ घंटे बाद कभी भी आप खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अमरूद कैसे रखता है हार्ट को सेफ? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह
खाने के साथ अमरूद क्यों नहीं खाना चाहिए?
डॉ. श्रेय का कहना है, आयुर्वेद में फलों को खाने से अलग खाने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं। आयुर्वेद के अनुसार, हर व्यक्ति की पाचन शक्ति अलग होती है। ऐसे में खाने और फल को एक साथ खाने के बजाय इनके सेवन के बीच सही अंतर रखना बेहतर माना जाता है।
कई लोग खाने के तुरंत बाद फल खाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग खाने के साथ ही अमरूद खाते हैं। लेकिन आयुर्वेदिक में इन दोनों तरीकों से बचने और फलों को अलग समय पर खाने की सलाह दी जाती है। अमरूद की मात्रा पाचन अग्नि के हिसाब से लेनी चाहिए।
when should one eat guava and why know from doctor 01
क्या कहती है स्टडी?
साल 2025 में Food Chemistry: X में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, डायबिटीज वाले लोगों में नाश्ते और दोपहर के खाने के बाद लाल अमरूद खाने से, खाने के बाद ब्लड शुगर में अच्छी कमी देखी गई है, वहीं प्रेग्नेंट महिलाओं में आयरन की गोलियों के साथ अमरूद का रस लेने से हीमोग्लोबिन बढ़ने में बेहतर फायदा देखा गया है।
अमरूद खाने से शरीर को भरपूर विटामिन C और मिनरल्स मिलते हैं, जो हीमोग्लोबिन बनाए रखने और पाचन को बेहतर करने में मदद करते हैं, साथ ही इसमें मौजूद फाइबर, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, सूजन और वजन को संतुलित रखने में भी सहायक होते हैं।
एक दिन में कितने अमरूद खाने चाहिए?
डॉ. श्रेय का कहना है, एक दिन में मीडियम साइज के दो अमरूद खाना काफी होते हैं और अगर किसी को भस्मक जैसी खाने की तीव्र इच्छा रहती है या भूख भी बहुत ज्यादा लगती है, तो वो पांच तक खा सकता है। पिछला खाना खाने के बाद ही इसको इस्तेमाल करना चाहिए या खाना खाने के बाद पूरे गैप से कुछ और खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में अमरूद के पत्ते: क्या वाकई इनसे ब्लड शुगर घटता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
अमरूद खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें
अमरूद को अपनी डाइट में शामिल करते हुए कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जा सकता है।
- अमरूद को खाने के साथ खाने से बचें।
- खाने से आधे से एक घंटे पहले खाएं।
- खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद भी अमरूद खा सकते हैं।
- पिछले खाने से पचने के बाद अमरूद खाएं।
- खाने और फलों के बीच में गैप बनाए रखें।
ध्यान रहे, खान-पान से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि हर व्यक्ति की पाचन क्षमता और शारीरिक जरूरतें अलग होती हैं।
निष्कर्ष
आयुर्वेद के अनुसार अमरूद को खाने के साथ खाने के बजाय भोजन से आधा से एक घंटे पहले या एक से डेढ़ घंटे बाद खाना बेहतर माना जाता है, ताकि पाचन पर बोझ न पड़े और खाने के बीच सही अंतर रहे। आमतौर पर दिनभर में दो मध्यम आकार के अमरूद पर्याप्त होते हैं, जबकि अत्यधिक भूख या तीव्र पाचन की स्थिति में यह संख्या पांच तक हो सकती है, लेकिन ध्यान रहे पिछला खाना पच जाए या बीच में सही अंतर रखा जाए। हर व्यक्ति की पाचन शक्ति और जरूरत अलग होती है, इसलिए किसी भी असुविधा पर डॉक्टर की सलाह लेना सही रहता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
अमरूद खाने के क्या फायदे हैं?
अमरूद में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, हार्ट को हेल्दी रखने, वजन कम करने, स्किन को हेल्दी रखने और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।दिन में कितने अमरूद खाने चाहिए?
एक दिन में 1 बड़ा अमरूद खाने से स्वास्थ्य में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 21, 2026 14:28 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Shrey Sharma