Fri Nov 20, 2026 | 07:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

घुटनों के दर्द में बबूल की फली कैसे फायदेमंद है? जानें सेवन का सही तरीका

सर्दियों में लोग घुटने के दर्द से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। तापमान में गिरावट के साथ यह दिक्कत और ज्यादा बढ़ने लगती है। ऐसे में बबूल की फली का सेवन इस स्थिति में काफी फायदेमंद हो सकता है। कैसे? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
घुटनों के दर्द में बबूल की फली कैसे फायदेमंद है? जानें सेवन का सही तरीकाघुटनों के दर्द में बबूल की फली कैसे फायदेमंद है? जानें सेवन का सही तरीका

सर्दियों में जैसे-जैसे तापमान गिरता है, ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं, ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और शरीर में अकड़न की समस्या होने लगती है। यह सभी चीजें घुटनों के दर्द को भी ट्रिगर करती हैं। इतना ही नहीं, हड्डियों में नमी की कमी भी घुटने के दर्द का कारण बनती है। ऐसी स्थिति में अगर आप अपनी डाइट में बबूल की फली को शामिल कर लें तो इस स्थिति में सुधार आ सकता है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बबूल की फली में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि सूजन को दूर करने के साथ हड्डियों की सेहत को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

घुटनों के दर्द में बबूल की फली के फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बबूल (Acacia nilotica) के अर्क में दर्द और सूजन निवारक गुण होते हैं। डॉ. श्रेय कहते हैं कि बबूल की फली की प्रकृति तो वैसे ठंडी होती है लेकिन सर्दियों में इसका सेवन घुटनों के दर्द को कम करने में मददगार है जैसे-

एनाल्जेसिक है बबूल की फली

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बबूल की फली में एनाल्जेसिक गुण होते हैं। बबूल में केंद्रीय (central) और परिधीय (peripheral) दोनों तंत्रों के माध्यम से दर्द को कम करने की क्षमता होती है। इसके अर्क नोसीसेप्टर (nociceptor) को ब्लॉक करके और दर्द के संकेतों को नियंत्रित करके राहत प्रदान करते हैं। इसे ऐसे समझें कि घुटने के दर्द में जब ज्यादा दर्द भी होता है तो बबूल की फली का सेवन इसे कम महसूस करता है।

इसे भी पढ़ें: मोटापा और घुटनों का दर्द: जानिए दोनों के बीच का गहरा कनेक्शन

गठियारोधी गुणों से भरपूर

International Journal of Pharmaceutical Sciences के अनुसार बबूल की फली गठिया रोधी (Anti-arthritic) और सूजन-रोधी गुण (Anti-inflammatory) गुणों से भरपूर है। बबूल में मौजूद टेरपेनॉइड्स जैसे ल्यूपियोल, ल्यूपेनोन और निलोटिकेन में विशेष रूप से गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। यह तमाम कंपाउंड्स गठिया के मरीजों में इसे ट्रिगर करने से रोक सकते हैं और कुछ खास मौसम में इस समस्याओं से बचा सकते हैं।

सूजन रोकने में मददगार

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बबूल की फली में फ्लेवोनोइड्स, टैनिन और फेनोलिक यौगिक दर्द तथा सूजन पैदा करने वाले प्रोस्टाग्लैंडिन (prostaglandins) के निर्माण को रोकते हैं जो कि सूजन पैदा करते हैं। बबूल में पाए जाने वाले गैलिक एसिड, कैटेचिन और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट घटक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं, जिससे जोड़ों और ऊतकों में ऑक्सीडेटिव तनाव व क्षति कम होती है। इससे गठिया के रोग को बढ़ने से रोका जा सकता है और इसके ट्रिगर से बचा जा सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार 

गठिया के रोग में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है तो शरीर में अकड़न कम होती है। डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बबूल की फली का सेवन ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करके रक्त प्रवाह बढ़ाते हैं जिससे हड्डियों के आस-पास रेडनेस और सूजन में कमी आती है। इस तरह से यह गठिया के लक्षणों को कम करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: कैल्शियम की गोली रोज लेते हैं? डॉक्टर से जानें क्या इससे हड्डियां मजबूत होने की गारंटी मिलती है?

घुटनों के दर्द में बबूल की फली का सेवन कैसे करें?

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि कूट कर फली को सुखा कर इसका चूर्ण बना लें और गुनगुना पानी के साथ इसे पिएं। आप इस शहद के साथ भी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि सुबह और शाम इसका सेवन करें और एक से तीन ग्राम ही लें। साथ ही ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें।

निष्कर्ष:

घुटनों के दर्द में बबूल की फली का सेवन फायदेमंद है, लेकिन डॉ. श्रेय शर्मा का सुझाव है कि आप इसे ज्यादा मात्रा में लेने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह ठंड प्रकृति वाली चीज है जिसका ज्यादा सेवन आपके शरीर में ठंडक बढ़ा सकती है और सर्दियों में परेशान कर सकती है। इसके अलावा अगर आप पहले से ही कोई दवा ले रहे हैं तो इसकी मात्रा का ख्याल रखकर ही इसका सेवन करें और डॉक्टर से इस बारे में जरूर सुझाव लें ताकि आपकी सेहत को इसका नुकसान न हो।

FAQ

  • गठिया में क्या-क्या परहेज करना चाहिए?

    गठिया के मरीजों को ज्यादा मीठी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको तली-भूनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए जो कि गठिया के दर्द को बढ़ा सकते हैं।
  • गठिया के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?

    गठिया में आपको एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर जूस पीना चाहिए जैसे अनार और चुकंदर का जूस।

Read Next

सर्दियों में रोजाना अदरक खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे, डॉक्टर से जानें किन्हें करना चाहिए परहेज?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 18:00 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma