Tue Oct 20, 2026 | 06:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akash Singhal , Consultant – Orthopaedics

World Osteoporosis Day: कैल्शियम की गोली रोज लेते हैं? डॉक्टर से जानें क्या इससे हड्डियां मजबूत होने की गारंटी मिलती है?

रोज कैल्शियम की गोली लेने से हड्डियां मजबूत होने की गारंटी नहीं मिलती है। यहां डॉक्टर से जानिए, कैल्शियम सप्लीमेंट कब जरूरी है और बिना जरूरत ज्यादा कैल्शियम लेने से क्या नुकसान हो सकते हैं?
World Osteoporosis Day: कैल्शियम की गोली रोज लेते हैं? डॉक्टर से जानें क्या इससे हड्डियां मजबूत होने की गारंटी मिलती है?World Osteoporosis Day: कैल्शियम की गोली रोज लेते हैं? डॉक्टर से जानें क्या इससे हड्डियां मजबूत होने की गारंटी मिलती है?

कई लोग हड्डियों को मजबूत रखने और जोड़ों में दर्द से बचने के लिए रोजाना कैल्शियम की गोली लेते हैं। खासकर बढ़ती उम्र में कैल्शियम सप्लीमेंट लेने को हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी माना जाता है लेकिन क्या हर व्यक्ति को रोज कैल्शियम की गोली लेने की जरूरत होती है? क्या सिर्फ कैल्शियम सप्लीमेंट लेने से हड्डियां मजबूत हो जाती हैं? World Osteoporosis Day के मौके पर कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ. आकाश सिंघल बताते हैं कि कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के साथ मसल्स और नसों के सामान्य कामकाज में भी मदद करता है लेकिन शरीर में कैल्शियम की जरूरत पूरी करने के लिए हर बार सप्लीमेंट लेना जरूरी नहीं होता। कैल्शियम की गोलियां बिना जरूरत या ज्यादा लेना नुकसानदायक भी हो सकता है।

क्या रोज कैल्शियम की गोली लेने से हड्डियां मजबूत होती हैं?

डॉ. आकाश सिंघल के अनुसार, केवल कैल्शियम की गोली लेने से हड्डियों की मजबूती (Bone strength) होने की गारंटी नहीं मिलती है। हड्डियों की सेहत के लिए कैल्शियम के साथ विटामिन D भी जरूरी है, क्योंकि यह शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है। इसके अलावा पर्याप्त प्रोटीन, बैलेंस डाइट और नियमित फिजिकल एक्टिविटी भी हड्डियों को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अगर किसी व्यक्ति को भोजन से पर्याप्त कैल्शियम मिल रहा है, तो उसे अलग से सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं, जिन लोगों में कैल्शियम की कमी है या जिनकी खान-पान से इसकी जरूरत पूरी नहीं हो पाती, उन्हें डॉक्टर सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं। इसलिए कैल्शियम की गोली अपनी मर्जी से शुरू करने के बजाय अपनी जरूरत को समझना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में कैल्शियम का अवशोषण रोकते हैं ये 5 फूड्स, ज्यादा खाने से कमजोर हो सकती हैं हड्डियां

कैल्शियम सप्लीमेंट कब लेना जरूरी होता है?

डॉ. आकाश सिंघल बताते हैं कि कैल्शियम सप्लीमेंट की जरूरत कई परिस्थितियों में पड़ सकती है, जैसे कि जिन लोगों की डाइट में दूध, दही, पनीर या कैल्शियम से भरपूर दूसरे फूड्स पर्याप्त मात्रा में शामिल नहीं होते, उनमें इसकी कमी का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा बढ़ती उम्र, मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हड्डियों का कमजोर होना और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों में डॉक्टर कैल्शियम सप्लीमेंट की सलाह दे सकते हैं।

कुछ बीमारियों में शरीर पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में भी कैल्शियम की जरूरत बढ़ सकती है। हालांकि, सप्लीमेंट की मात्रा और इसे कितने समय तक लेना है, यह व्यक्ति की जरूरत और हेल्थ कंडीशन के आधार पर तय किया जाना चाहिए। हर व्यक्ति के लिए एक ही खुराक सही नहीं होती।

does calcium supplements make bones strongerdoes calcium supplements make bones stronger

साल 2018 में Clinical Interventions in Aging जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार-

  • हड्डियों (ऑस्टियोपोरोसिस) को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम जरूरी है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन खतरनाक साबित हो सकता है।
  • ज्यादा कैल्शियम लेने से दिल की बीमारियों, किडनी में पथरी और पेट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसलिए, बिना सोचे-समझे या ज्यादा मात्रा में कैल्शियम की गोलियां खाने से बचें। हमेशा डॉक्टर की सलाह लें और अपने शरीर की जरूरत के अनुसार ही इसका सेवन करें।
  • हर व्यक्ति की उम्र, लिंग और सेहत अलग होती है, इसलिए किसी भी सप्लीमेंट को लेने से पहले डॉक्टर से पूरी जांच जरूर करवाएं।

बिना जरूरत ज्यादा कैल्शियम लेने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

  • डॉ. आकाश सिंघल के अनुसार, कैल्शियम की गोलियां जरूरत से ज्यादा लेने पर शरीर में कैल्शियम का लेवल बढ़ सकता है, जिसे हाइपरकैल्सीमिया कहा जाता है।
  • इससे मतली, उल्टी, कब्ज, ज्यादा प्यास लगना और बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्थिति में किडनी पर असर पड़ सकता है।
  • कुछ लोगों में ज्यादा कैल्शियम सप्लीमेंट लेने से किडनी में पथरी होने का खतरा भी बढ़ सकता है, हालांकि यह जोखिम व्यक्ति की हेल्थ कंडीशन और अन्य कारकों पर निर्भर करता है।
  • इसके अलावा, कैल्शियम सप्लीमेंट कुछ दवाओं के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए यदि आप थायराइड या अन्य नियमित दवाएं लेते हैं, तो डॉक्टर को इसकी जानकारी देना जरूरी है।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के कैल्शियम की खुराक बढ़ाना या एक से ज्यादा सप्लीमेंट साथ लेना सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों की सेहत के लिए कैल्शियम के साथ कौन से पोषक तत्व जरूरी हैं? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

कैल्शियम की गोली रोज लेने से हड्डियां मजबूत होने की गारंटी नहीं मिलती। हड्डियों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए पर्याप्त कैल्शियम, विटामिन D, बैलेंस डाइट और नियमित एक्सरसाइज जरूरी हैं। सप्लीमेंट तभी लें, जब इसकी जरूरत हो और डॉक्टर इसकी सलाह दें। बिना जरूरत ज्यादा कैल्शियम लेना फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • कैल्शियम की गोली सुबह लेनी चाहिए या रात में?

    यह कैल्शियम सप्लीमेंट के प्रकार पर निर्भर करता है, ऐसे में डॉक्टर की सलाह को फॉलो करें।
  • क्या चाय या कॉफी के साथ कैल्शियम की गोली ले सकते हैं?

    कैल्शियम की गोली पानी के साथ लें। कोई भी दवा चाय या कॉफी के साथ नहीं लेनी चाहिए।
  • क्या कैल्शियम की गोली लेने से वजन बढ़ता है?

    कैल्शियम सप्लीमेंट को सीधे वजन बढ़ने का कारण नहीं माना जाता। हालांकि, कुछ लोगों को इसे लेने से कब्ज या पेट फूलने जैसी परेशानी हो सकती है।

Read Next

→ क्‍या स‍िरहाने फोन रखकर सोने से कैंसर का खतरा बढ़ता है? डॉक्‍टर से जानें सच

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 20, 2026 16:45 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Akash Singhal