Fri Sep 11, 2026 | 09:13 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

शरीर में कैल्शियम का अवशोषण रोकते हैं ये 5 फूड्स, ज्यादा खाने से कमजोर हो सकती हैं हड्डियां

मजबूत हड्डियों के लिए सिर्फ कैल्शियम र‍िच फूड्स खाना काफी नहीं है। यह भी जरूरी है क‍ि शरीर में कैल्‍श‍ियम सही ढंग से अब्‍जार्ब हो जाए। कैल्‍श‍ियम सही ढंग से अब्‍जार्ब हो जाए इसके ल‍िए कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाह‍िए जो कैल्‍श‍ियम के अब्‍जार्ब होने की प्रक्र‍िया में रुकावट डाल सकते हैं। ऐसे पांच फूड्स के बारे में आगे जानेंगे। 

कई लोग यह सोचते हैं क‍ि दूध, दही या पनीर खा लेने से शरीर को कैल्‍श‍ियम म‍िल जाता है। वहीं कुछ लोग सोचते हैं क‍ि हम तो रोज दूध पीते हैं, फ‍िर भी शरीर में कैल्‍श‍ियम की कमी क्‍यों है? दरअसल कैल्‍श‍ियम र‍िच फूड्स खाना काफी नहीं है, कैल्‍शि‍यम का सही ढंग से शरीर में अब्‍जार्ब होना भी जरूरी है। रोज की आदतें और अनहेल्‍दी फूड्स का सेवन करने से कैल्‍शि‍यम अवशोषण बाध‍ित हो सकता है। लंबे समय तक अनहेल्‍दी फूड्स का सेवन करने से बोन डेन्‍स‍िटी कमजोर हो सकती है और आगे चलकर ऑस्‍ट‍ियोपोरोस‍िस जैसी समस्‍याएंं भी हो सकती हैं। इस लेख में जानते हैं क‍ि कि‍न फूड्स का सेवन करने से शरीर में कैल्‍श‍ियम की कमी हो सकती है।

1. ज्‍यादा कैफीन- Excess Caffeine

caffiene-side-effects-for-calcium

Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow ने बताया क‍ि कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स और कुछ चाय में मौजूद कैफीन ज्यादा मात्रा में लेने पर कैल्शियम के अवशोषण को थोड़ा कम कर सकता है। सीमित मात्रा में कैफीन सामान्यतः सुरक्षित है, लेकिन दिनभर में कई कप कॉफी पीना हड्डियों पर असर डाल सकता है, खासकर अगर कैल्शियम का सेवन कम हो।

2. सोडा- Soda

सॉफ्ट ड्रिंक्स में ज्यादा शुगर होती है। ज्‍यादा सोडा पीने से शरीर में कैल्शियम का संतुलन बिगड़ सकता है। ज्यादा कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से बोन डेन्‍स‍िटी में कमी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- पालक खाते समय ये 3 गलतियां खून बढ़ाने के बजाय आपको बना सकती हैं बीमार

3. पालक का ज्‍यादा सेवन- Excess Of Spinach

पालक पौष्टिक होता है, लेकिन इसमें ऑक्सालेट (oxalates) की मात्रा ज्‍यादा होती है। ऑक्सालेट कैल्शियम के साथ बंधकर उसके अवशोषण को कम कर सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि पालक न खाएं, बल्कि इसे संतुलित मात्रा में और अन्य कैल्शियम स्रोतों के साथ संतुलित डाइट में शामिल करें।

4. ज्यादा नमक वाली चीजें- Salty Foods

बहुत ज्‍यादा नमक लेने से शरीर यूर‍िन के जरिए ज्यादा कैल्शियम बाहर निकाल सकता है। प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और अचार जैसी चीजों में सोडियम ज्‍यादा होता है। लंबे समय तक ज्‍यादा नमक वाली डाइट हड्डियों को नुकसान पहुंंचा सकती है।

5. अल्कोहल- Alcohol

ज्‍यादा अल्‍कोहल पीना हड्डियों के लिए हानिकारक माना जाता है। अल्कोहल शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है और विटामिन डी को भी कम कर सकता है, जो कैल्शियम अवशोषण के लिए जरूरी है। नियमित और ज्‍यादा मात्रा में अल्‍कोहल पीने से हड्डियों की मजबूती कम होती है और फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ सकता है।

न‍िष्‍कर्ष:

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए संतुलित मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी लें। हड्डियों की सेहत छोटी-छोटी आदतों पर निर्भर करती है। सही संतुलन बनाए रखकर आप लंबे समय तक अपनी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रख सकते हैं।

यह लेख पसंंद आया हो तो इसे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के साथ शेयर करें। सेहत से जुड़ी अन्‍य जानकारी के ल‍िए ओनलीमायहेल्‍थ के साथ जुड़े रहें।

Read Next

बुजुर्गों के लिए 4 फूड्स, जो पचाने में हैं आसान लेकिन मिलता है पूरा न्यूट्रिशन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 23, 2026 20:17 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 23, 2026 20:17 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 23, 2026 20:17 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content