उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति काफी कमजोर होने लगता है। इतना ही नहीं बुजुर्गों के पाचन तंत्र की कार्यक्षमता भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस उम्र में गैस, एसिडिटी, कब्ज और भूख कम लगने जैसी समस्याएं होना काफी आम हो जाता है। ऐसे में घर के अन्य सदस्य अक्सर अपने घर के बुजुर्गों को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए क्या खिलाएं? इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। बुजुर्गों की डाइट में हमेशा ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो न सिर्फ खाने में मुलायम हो, बल्कि इम्यून सिस्टम की क्षमता को भी बढ़ाता है और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। इसलिए, आइए आज के इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि बुजुर्गों की डाइट में मुलायम और आसानी से पचने वाले फूड्स के रूप में क्या शामिल कर सकते हैं?
बुजुर्गों के बेहतर पाचन के लिए मुलायम फूड्स
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा ने बताया कि World Gastroenterology Organisation की एक रिपोर्ट के अनुसार, "यूरोप और मध्य पूर्व में 80% युवा पर्याप्त फाइबर नहीं ले रहे हैं, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन रहे हैं। फाइबर की इसी कमी के कारण 50% से ज्यादा बुजुर्गों को पेट साफ करने के लिए दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है।" ऐसे में आप बुजुर्गों के पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए आप इन मुलायम खाद्य पदार्थों को उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं-
1. डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट्स प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी माने जाते हैं। हालांकि, इन्हें हल्के और पचने में आसान माना जाता है, जिसके लिए घर के बुजुर्गों की डाइट में आप दही, छाछ, पनीर और दूध आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं। दही और छाछ प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं, जो आंतों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। यह गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है और आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। जबकि पनीर और दूध प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो बुजुर्गों के पाचन के लिए और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें: बेहतर पाचन के लिए करें इन 8 प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन, पेट की समस्याओं से मिलेगी राहत
2. नरम और पचने में आसान फल
केला, पपीता, सेब, नाशपाती आदि जैसे मुलायम फलों को आप उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बुजुर्गों को ऐसे फल खाने के लिे देना चाहिए, जो मुलायम होने के साथ पेट के लिए भी हल्के हो। केला पोटैशियम से भरपूर होता है जो पेट के लिए हल्का और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। पका पपीता खाने से पाचन बेहतर होता है, जो गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। वहीं सेब को हल्का स्टीम करके खाने के लिए देने से उनके शरीर को एनर्जी देने और स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

3. भाप में पकी सब्जियां
कच्ची या बहुत मसालेदार सब्जियां बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए, आप उनकी डाइट में गाजर लौकी, कद्दू आदि सब्जियों को भाप में पका कर खिला सकते हैं। सब्जियां विटामिन, आयरन आदि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिन्हें स्टीम करके पकाकर खाने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर को एनर्जी मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बेहतर पाचन और हाइड्रेशन देंगे आयुष मंंत्रालय के सुझाए ये 5 टिप्स, हर मौसम में हैं असरदार
4. अनाज
बुजुर्गों के शरीर को एनर्जी देने में अनाज अहम भूमिका निभाता है, लेकिन उन्हें ऐसे तरीके से देना चाहिए, जो मुलायम और आसानी से पचने वाले हो। दलिया, ओट्स, खिचड़ी, मुलायम रोटी आदि। इन फूड्स में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स आदि पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने और बुजुर्गों के शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है।
निष्कर्ष
बुजुर्गों को मुलायम और आसानी से पचने वाला भोजन खिलाना उनकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। सही डाइट न सिर्फ उनके पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है, बल्कि उनके शरीर को एनर्जी देने, हड्डियों को मजबूत बनाने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिलती है। इसलिए आप अपने घर के बुजुर्गों की डाइट में हल्का और मुलायम खाना शामिल करने के लिए दूध से बनी चीजें, मुलायम फल, भाप में पकी सब्जियां और हल्के अनाज को संतुलित मात्रा और सही तरीके से शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
बुजुर्गों को ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?
बुजुर्गों में ताकत बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए हाई प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर संतुलित आहार शामिल करना जरूरी है।तुरंत ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
बुजुर्गों के शरीर में ताकत बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और एनर्जी को बनाए रखने के लिए प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं।बुढ़ापे में कमजोरी में क्या खाना चाहिए?
बुढ़ापे में कमजोरी दूर करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर, आसानी से पचने वाला और प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं। आप उनकी डाइट में दूध, दही, अंडे, दाल और ड्राई फ्रूट्स खिला सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 23, 2026 19:50 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Feb 23, 2026 19:50 IST
Modified By : Katyayani TiwariFeb 23, 2026 19:50 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra