Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

Doctor Verified

डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक आयरन और कैल्शियम की गोली लेनी चाहिए? डॉक्टर से जानें

Importance of iron and calcium tablets after delivery: डिलीवरी के दौरान हुए ब्लड लॉस के लिए कैल्शियम और आयरन जरूरी माना जाता है।

Importance of iron and calcium tablets after delivery: डिलीवरी के दौरान ब्लड लॉस और कई फैक्टर के कारण महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता है। इस दौरान महिला के शरीर को नवजात शिशु के लिए दूध का प्रोडक्शन भी करना होता है, तो उन्हें रिकवरी के लिए ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में डॉक्टर डिलीवरी के बाद महिलाओं को कैल्शियम और आयरन की गोली लेने के लिए कहते हैं। मुझको आज भी याद है, बेटे के जन्म के बाद जब मैं अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जाने वाली थी, तभी मेरी गायनाकोलॉजिस्ट ने मुझको ढेर सारी आयरन और कैल्शियम की गोली लाकर पकड़ा दी। गोलियों को देखने के बाद मेरा पहला सवाल ही यही था कि अभी तो प्रेग्नेंसी के दौरान इतनी सारी कैल्शियम और आयरन की गोलियां खाई थी, अब और कितने समय तक मुझको ये खानी पड़ेगी? मेरी ही तरह डिलीवरी के बाद अक्सर ये सवाल महिलाएं डॉक्टर से करती हैं कि उन्हें कितने समय तक आयरन और कैल्शियम की गोली खानी पड़ेगी।

आज इस लेख में हम इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश करेंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति विभाग की डायरेक्टर और गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. अरुणा कालरा से बात की।

इसे भी पढ़ेंः नॉर्मल डिलीवरी में कितने टांके आते हैं? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में

How-long-Women-should-take-iron-and-calcium-tablets-after-delivery-inside

डिलीवरी के बाद आयरन और कैल्शियम कब तक लेनी चाहिए?

डॉ. अरुणा कालरा के अनुसार, डिलीवरी के बाद महिला का शरीर काफी कमजोर हो जाता है और उन्हें अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। खास बात यह है कि इस पोषण को सिर्फ खानपान के जरिए पूरा नहीं किया जाता है। ऐसे में आयरन और कैल्शियम की गोलियां प्रसव के बाद शरीर को मजबूती देने, खून की कमी को पूरा करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। दरअसल, डिलीवरी के दौरान महिलाओं के शरीर से ज्यादा ब्लड लॉस हो जाता है, जिसे आयरन और कैल्शियम की गोली के जरिए पूरा किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद हर महिला को करवाना चाहिए अभ्यंग (आयुर्वेदिक मालिश), डॉ. चंचल शर्मा ने बताए इसके ढेरों फायदे

डिलीवरी के बाद आयरन का महत्व- Importance of Iron After Delivery

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान महिला के शरीर में खून की मात्रा कम हो जाती है, जिससे एनीमिया (रक्त की कमी) होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आयरन की गोलियों का सेवन करने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने और ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। गायनाकोलॉजिस्ट का कहना है कि आमतौर पर डिलीवरी के बाद 3 से 6 महीनों तक आयरन की गोलियां खाने की सलाह दी जाती है। यह मुख्य रूप से महिला की शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या डिलीवरी से पहले वजाइना के बाल हटाना जरूरी है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें 

How-long-Women-should-take-iron-and-calcium-tablets-after-delivery-inside2

डिलीवरी के बाद कैल्शियम का महत्व- Importance of Calcium after Delivery

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिलाओं की हड्डियां काफी कमजोर हो जाती हैं। इन्हें रिपेयर करने के लिए कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के कैल्शियम और भी ज्यादा जरूरत होती है। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मां द्वारा कैल्शियम का सेवन करने से शिशु को भी दूध के जरिए कैल्शियम मिलता है। तो यह मां और शिशु दोनों की ही हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। डॉ. अरुणा का कहना है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को नियमित तौर पर 6 महीने तक कैल्शियम की गोली खानी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जियां खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब

कैल्शियम और आयरन की गोली लेने का सही तरीका- Right Way to Take Calcium and Iron Tablets

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि डिलीवरी के बाद कैल्शियम और आयरन की गोली लेना महत्वपूर्ण है, लेकिन इन्हें एक साथ लेने से इनके अवशोषण में परेशानी होती है। इसलिए आयरन की गोली सुबह खाली पेट या नाश्ता करने के बाद लें। वहीं, कैल्शियम की गोली का सेवन रात को सोने से पहले करें।

इसे भी पढ़ेंः पीरियड्स के दौरान वजाइना से आती है तेज बदबू? गायनाकॉलॉजिस्ट से जानिए कारण और बचाव के उपाय 

निष्कर्ष

डिलीवरी के बाद महिला के शरीर को जल्दी रिकवरी के लिए आयरन और कैल्शियम की जरूरत होती है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार डिलीवरी के बाद 6 महीने तक आयरन और कैल्शियम का सेवन करना जरूरी है। इसलिए इसमें कोई भी लापरवाही न बरतें।

Read Next

क्या पीरियड्स आने के बाद भी प्रेग्नेंट हो सकती हैं महिलाएं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 04, 2025 18:34 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content