Expert

खून की कमी पूरी करने के लिए खाते हैं आयरन की दवाइयां, तो जान लें ये 3 जरूरी बातें

शरीर में खून की कमी या एनीमिया होने पर आयरन  सप्लीमेंट  के सही अवशोषण के लिए जरूरी है कि आप इन बातों का  ध्यान रखें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
खून की कमी पूरी करने के लिए खाते हैं आयरन की दवाइयां, तो जान लें ये 3 जरूरी बातें


शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए लोग अक्सर सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में एनीमिया की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा, व्यक्ति शरीर में खून की कमी के कारण परेशान रहता है, जिसे ठीक करने के लिए डॉक्टर आपको सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। खून की कमी होने पर या एनीमिया से राहत पाने के लिए लोग आयरन सप्लीमेंट्स लेते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनके शरीर में आयरन की कमी पूरी नहीं हो पाती है। दरअसल, आयरन सप्लीमेंट्स लेते समय लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे यह शरीर में अवशोषित नहीं होता है। योग और वेलनेस कोच शिवानी बाजवा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके आयरन सप्लीमेंट्स लेते समय क्या ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में जानकारी दी। तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं आयरन की दवाई लेने का सही तरीका क्या है? (Right Way To Take Iron Pills)

आयरन की गोलियां सही से कैसे लें?

1. पेट की समस्याओं का बन सकता है कारण 

आयरन सप्लीमेंट्स पाचन-तंत्र पर बुरा असर डाल सकती हैं। आयरन सप्लीमेंट्स के सेवन से कब्ज, मतली और पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है। आयरन की दवाई लेने पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं इसलिए होती है, क्योंकि आयरन पेट और आंतों की परत में गड़बड़ी पैदा कर सकता है। इसलिए, इन समस्याओं को कम करने के लिए, अक्सर खाना खाने के बाद आयरन सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इससे आयरन का अवशोषण कम हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: शरीर में आयरन की कमी होने पर नजर आ सकते हैं ये 5 अजीब लक्षण, हाथ और पैर पड़ सकते हैं ठंडे 

2. पेट में एसिड की कमी के लिए बीटाइन सप्लीमेंट लें 

आयरन के सही अवशोषण के लिए पेट में पर्याप्त एसिड होना जरूरी है। पेट में एसिड की कमी (हाइपोक्लोरहाइड्रिया) होने पर आयरन को ठीक तरह से अवशोषित करने में समस्या हो सकती है, जिससे खून की कमी की समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे मामलों में बीटाइन एचसीएल सप्लीमेंट फायदेमंद हो सकते हैं। बीटाइन एचसीएल आपके पेट की एसिडिटी को बढ़ाता है, जिससे आयरन का अवशोषण बेहतर होता है। इसलिए, आयरन की दवाइयों के बेहतर अवशोषण के लिए डॉक्टर की सलाह पर आप बीटाइन सप्लीमेंट साथ लें। 

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में फॉलो करें यह आयरन र‍िच डाइट प्‍लान, दूर होंगी एनीम‍िया और कमजोरी जैसी कई समस्‍याएं

3. लिपोसोमल विटामिन सी सप्लीमेंट्स भी है जरूरी 

विटामिन-सी आयरन को परिवर्तित करके आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। लिपोसोमल विटामिन सी, के सेवन से शरीर आयरन को ज्यादा बेहतर ढंग से अवशोषित कर सकता है। इसके अलावा, विटामिन सी में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो आयरन सप्लीमेंट के कारण होने वाली किसी इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

आयरन की टेबलेट आयरन की कमी के इलाज के लिए काफी प्रभावी हैं, जो गट हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। लेकिन, बीटाइन सप्लीमेंट और लिपोसोमल विटामिन सी को शामिल करने से आप इसके अवशोषण को बेहतर बना सकते हैं। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

नेचुरल तरीके से कब्ज की समस्या ठीक करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer