Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

बुढ़ापे में महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, लोहे जैसी मजबूत हो जाएंगी हड्डियां

क्या बुढ़ापे में आप भी अपनी चरमराती हड्डियों से परेशान हैं? अगर हां, तो यहां एक्सपर्ट ने कुछ हेल्दी फूड को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी है। अधिक उम्र की महिलाएं जरूर फॉलो करें।

बुढ़ापे में हड्डियां कमजोर होना स्वाभाविक है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। विशेषकर, महिलाओं में मेनोपॉज के बाद कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसमें कई तरह के हेल्थ इश्यूज शामिल हैं और हड्डियों पर भी इसका असर पड़ता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी ऐसी महिलाओं में शामिल हैं, जो बुढ़ापे में कमजोर हड्डियों से परेशान हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।

महिलाएं बुढ़ापे में हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या खाएं?

What foods strengthen bones in old age women 01 (10)

डाइट में शामिल करें कैल्शियम

बुढ़ापे में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को कैल्शियम युक्त चीजें खानी चाहिए। इसके लिए, डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही और पनीर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केल पालक, ब्रोकली, खा सकती हैं। जो महिलाएं नॉन-वेज खाती हैं, वे हड्डियों को मजबूती देने के लिए सार्डिन और सैल्मन जैसी मछलियां खा सकती हैं। National Institute of Arthritis and Musculoskeletal and Skin Diseases (NIAMS) इस बात की पुष्टि करता है कि हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या पीना चाहिए?

विटामिन डी से भरपूर फूड खाएं

हड्डियों को मजबूती देने के विटामिन डी युक्त चीजें भी बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। इसके लिए महिलाओं को फैटी फिश जैसे सैल्मन, मैकेरल और प्लांट-बेस्ड दूध, मशरूम आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। American Academy of Orthopaedic Surgeons AAOS में प्रकाशित एक लेख की मानें, तो विटामिन डी के बिना हमारा शरीर सिर्फ 10 से 15 फीसदी कैल्शियम ही एब्जॉर्ब कर पाता है।

फोर्टिफाइड फूड करें शामिल

बुढ़ापे में महिलाओं को फोर्टिफाइड फूड जैसे संतरे का जूस, प्लांट बेस्ड दूध जैसे सोया मिल्क और बादाम का दूध भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इनमें ऐसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसके साथ ही महिलाओं को नाश्ते में कैल्शियम और विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : हड्डियों-जोड़ों में दर्द है तो न करें नजरअंदाज, जानें क्या है दर्द का कारण और इलाज

बादाम-नट्स खाएं

बादाम और नट्स कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर हैं, जो बुढ़ापे में हड्डियों को मजबूती देते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो पोषक तत्वों से भरपूर मेवे और नट्स को पॉवर हाउस कहा जाता है। इनमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और कई तरह के हेल्दी फैट्स होते हैं। इनकी मदद से सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि हड्डियों की डेंसिटी बेहतर होती है, सूजन में कमी आती है और फ्रैक्चर का जोखिम भी कम होता है।

एक्सपर्ट की सलाह

  • नियमित व्यायाम, खासकर वेट लिफ्टिंग एक्टिविटी।
  • हेल्दी वजन मेंटेन करें
  • कैफीन और सोडियम का सेवन कम करें।
  • बेहतर डाइट चार्ट के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें।

इसे भी पढ़ें : हाथों की हड्डियों में दर्द क्यों होता है? जानें 5 कारण

निष्कर्ष

अधिक उम्र में अक्सर महिलाओं को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने के दौरान हड्डियों में दर्द होने लगता है। यहां तक कि कई बार सामान्य तौर पर चलने में तकलीफ हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को अपनी हड्डियों को मजबूती देने के लिए अच्छी डाइट फॉलो करनी चाहिए। हां, अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई बीमारी है, तो बेहतर होगा कि आप अपनी डाइट को एक्सपर्ट की सलाह पर ही बदलें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • कौन से फल खाने से हड्डी मजबूत होती है?

    हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिन सी, कैल्शियम और पोटैशियम से भरपूर फल जैसे संतरे, अमरूद, कीवी, जामुन (बेरीज), केले खाएं। साथ ही, अपनी लाइफस्टाइल में हेल्दी आदतों को अपनाएं।
  • हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कौन से खाद्य पदार्थ खाने चाहिए?

    हड्डियों को मजबूती देने के लिए कैल्शियम से भरपूर आहार डाइट में शामिल करें, दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थ जैसे दही, पनीर खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और ब्रोकोली भी हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
  • शरीर को लोहे जैसा मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?

    दूध, पनीर और दही जैसे डेयरी उत्पाद, बादाम; हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और सोया प्रोडक्ट आपके शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं।

Read Next

Cervical Health: क्या HPV वैक्सीन लगवाने के बाद क्यों है जरूरी पैप स्मीयर टेस्ट? जानें डॉक्टर सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 28, 2026 17:48 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 28, 2026 17:48 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 28, 2026 17:48 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content