महिलाओं को हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या पीना चाहिए?

बढ़ती उम्र में महिलाओं को हड्डियों संबंधी समस्या होने लगती है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए उन्हें हेल्दी ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या पीना चाहिए?

शरीर को स्वस्थ बनाने में हड्डियों का अहम रोल होता है। पूरे शरीर को स्वस्थ बनाते समय हड्डियों की अनदेखी करना आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम की आवश्यकता होती है, इसके अलावा अन्य विटामिन और मिनरल्स भी महत्वपूर्ण होते हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में हड्डियों की समस्या अधिक देखने को मिलती है। महिलाओं को 35 की आयु के बाद अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में कैल्शियम युक्त आहार व ड्रिंक्स को शामिल करना चाहिए। यदि शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा न ली जाए तो इससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। जिससे आगे चलकर आपको फ्रैक्चर की समस्या अधिक हो सकती है। चलिए आगे जानते हैं महिलाओं को हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए किन ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। 

bon

दूध पीना करें शुरू

महिलाएं घर और ऑफिस की जिम्मेदारी में खुद पर ध्यान नहीं देती हैं। जिसकी वजह से उनको कई तरह की परेशानी होने लगती है। लेकिन यदि आप किसी भी तरह की परेशानी से बचना चाहती है तो अपने आहार में स्वस्थ चीजों को शामिल करें। बचपन में दूध पीने की जिस आदत को युवा होते-होते छोड़ देते हैं उसी आदत को दोबारा अपनाकर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें : हड्डियों-जोड़ों में दर्द है तो न करें नजरअंदाज, जानें क्या है दर्द का कारण और इलाज

दही 

दही भी कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। यदि आप नियमित रूप से दही का सेवन करती हैं तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। दही में कई ऐसे तत्व पाएं जाते हैं जो आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। साथ ही इससे आपको कब्ज आदि की समस्या भी नहीं होती है। 

पालक की स्मूदी

पालक की स्मूदी को पीने से आप आपने हड्डियों को मजबूत बना सकती हैं। सर्दियों के मौसम में पालक आसानी से उपलब्ध हो जाता है। पालक कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत होता है। पालक में आयरन की मात्रा भी अधिक होती है, जो आपको खून की कमी से बचाता है। 

इसे भी पढ़ें : हाथों की हड्डियों में दर्द क्यों होता है? जानें 5 कारण

 

आलू बुखारे का करें सेवन

आलू बुखारा बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप इसे सूखाकर या बिना सूखाए भी खा सकते हैं। कुछ लोग इसका जूस बनाकर पीना भी पसंद करते हैं। आलू बुखारे के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस नामक हड्डियों का रोग होने की संभावना कम हो जाती है। दरअसल आलू बुखारे में पोटेशियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। गठिया के रोग में भी आलू बुखारे को खाना बेहतर माना जाता है।  

महिलाओं को हड्डियां मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए। इसके लिए उन्हें धूप में बैठने की आदत डालनी चाहिए। साथ ही उनको अपनी डाइट में प्रोटीन और संतुलित आहार लेना चाहिए। इससे वह कई तरह के रोगों से मुक्त रहेंगी। इसके साथ ही नियमित एक्सरसाइज से महिलाएं अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती है। 

Read Next

सर्दियों में सुबह खाली पेट चबाकर खाएं लौंग, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे

Disclaimer