Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akash Singhal , Consultant – Orthopaedics

क्या टूटी हड्डियां जुड़ने के दौरान भी दर्द होता है? जानिए डॉक्टर की राय

हड्डी टूटने के बाद सबसे पहला सवाल जो मरीजों के मन में आता है, वह यह होता है कि क्या ठीक होने के दौरान दर्द होना सामान्य है या यह किसी समस्या का संकेत है। हड्डियां टूटने के बाद ठीक होते समय दर्द इसलिए होता है क्योंकि शरीर नई हड्डी बनाने और टिशू रिपेयर की प्रोसेस में होता है।

हड्डी टूटना यानी फ्रैक्चर एक ऐसी चोट है जो न सिर्फ दर्द देती है बल्कि कई तरह की चिंता का कारण भी बनती है। जैसे ही किसी की हड्डी टूटती है, शुरुआती दिनों में तेज दर्द, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी होना आम बात है लेकिन जैसे-जैसे इलाज शुरू होता है और हड्डी जुड़ने लगती है, मरीजों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या ठीक होने के दौरान भी दर्द रहना सामान्य है या यह किसी समस्या का संकेत है। कई लोग यह सोचकर घबरा जाते हैं कि अगर कुछ हफ्तों बाद भी हल्का दर्द या खिंचाव महसूस हो रहा है, तो शायद हड्डी सही से नहीं जुड़ रही है लेकिन कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ. आकाश सिंघल के अनुसार, यह स्थिति ज्यादातर मामलों में सामान्य होती है।

क्या टूटी हड्डियां जुड़ने के दौरान भी दर्द होता है?

डॉ. आकाश सिंघल के अनुसार, फ्रैक्चर के शुरुआती दिनों में दर्द ज्यादा तेज होता है क्योंकि उस समय चोट के कारण सूजन और आसपास के टिश्यू में सूजन यानी इंफ्लेमेशन काफी ज्यादा होती है। यह शरीर का नेचुरल रिएक्शन होता है, जो चोट को ठीक करने की प्रोसेस को शुरू करती है। जैसे-जैसे समय बीतता है और हड्डी धीरे-धीरे जुड़ने लगती है, तेज दर्द कम हो जाता है। हालांकि, पूरी तरह ठीक होने तक हल्का दर्द या बेचैनी महसूस होना सामान्य माना जाता है।

  • जब हड्डी टूटती है, तो शरीर उस हिस्से को फिर से जोड़ने के लिए नई हड्डी बनाना शुरू करता है। इस प्रक्रिया में आसपास की मांसपेशियां, लिगामेंट्स और टिशू भी प्रभावित होते हैं और धीरे-धीरे ठीक होते हैं।
  • अगर मरीज ज्यादा एक्टिविटी कर लेता है या लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहता है, तो हल्की असहजता या दर्द महसूस हो सकता है।
  • यह जरूरी नहीं कि किसी समस्या का संकेत हो, बल्कि यह शरीर की सामान्य रिकवरी प्रक्रिया का हिस्सा है। कई मरीजों को यह दर्द हफ्तों या कभी-कभी महीनों तक भी हल्के रूप में महसूस हो सकता है।

साल 2018 में Current Osteoporosis Reports में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, हड्डियों का जुड़ना (fracture healing) एक बेहद गंभीर लेकिन नेचुरल प्रोसेस है। इसमें मुख्य रूप से चार स्टेज होती हैं, हेमेटोमा (खून का थक्का) बनना, ग्रेन्युलेशन टिशू का बनना, कैलस यानी कच्ची हड्डी बनना और अंत में बोन रीमॉडलिंग यानी हड्डी का पुराना आकार लेना। ये सभी स्टेज एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। इस पूरी प्रोसेस में 'मेसेनकाइमल स्टेम सेल्स' (MSCs) सबसे अहम भूमिका निभाती हैं, जो मुख्य रूप से पेरिओस्टियम और एंडोस्टियम से मिलती हैं। इसके साथ ही इंफ्लेमेटरी सेल्स, फाइब्रोब्लास्ट, ऑस्टियोब्लास्ट और ऑस्टियोक्लास्ट जैसी सेल्स मिलकर टूटी हुई हड्डी को फिर से मजबूत और पहले जैसा बनाने का काम करती हैं।

Do broken bones ache

इसे भी पढ़ें: रीढ़ की हड्डी को कमजोर कर सकती हैं ये 5 खराब आदतें, आज ही छोड़ें इन्हें

डॉक्टर की सलाह

डॉ. आकाश सिंघल बताते हैं कि हड्डी टूटने के बाद जुड़ने में हल्का दर्द सामान्य है, लेकिन कुछ संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि दर्द समय के साथ कम होने की बजाय बढ़ने लगे, सूजन बढ़ जाए, घाव से पानी आने लगे, बुखार हो, सुन्नपन महसूस हो या प्रभावित अंग का उपयोग अचानक मुश्किल हो जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ये संकेत किसी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं और समय पर जांच जरूरी होती है।

निष्कर्ष

टूटी हुई हड्डी के ठीक होने के दौरान हल्का दर्द या खिंचाव महसूस होना सामान्य और नेचुरल प्रोसेस का हिस्सा है। यह इस बात का संकेत है कि शरीर खुद को ठीक करने में लगा हुआ है। आमतौर पर समय के साथ दर्द धीरे-धीरे कम होता जाता है, भले ही कभी-कभी हल्का दर्द फिर से महसूस हो सकता है लेकिन अगर दर्द बढ़ता जाए या अन्य असामान्य लक्षण दिखें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • फ्रैक्चर के बाद दर्द कितने समय तक रहता है?

    फ्रैक्चर के बाद हल्का दर्द या असहजता कई हफ्तों से लेकर कुछ मामलों में महीनों तक रह सकता है।
  • हड्डी टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते हैं?

    हड्डी टूटने के बाद कितने दिन में चल सकते हैं ये बात इस पर निर्भर करती है कि व्यक्ति की कौन सी हड्डी टूटी है और इलाज कैसा हो रहा है।
  • हड्डी टूटने के बाद ठीक होने के क्या लक्षण हैं?

    हड्डी टूटने के बाद ठीक होने के दौरान धीरे-धीरे दर्द और सूजन कम होने लगती है और उस हिस्से पर हल्का दबाव डालने पर भी दिक्कत होनी कम हो जाती है।

Read Next

क्या तनाव के कारण बिना नसों को नुकसान हुए भी हाथों में सुन्नपन या झुनझुनी की समस्या हो सकती है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 26, 2026 21:13 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Akash Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content