गर्मियों की तपती दोपहर में अपने मन और शरीर को सुकून देने के लिए अक्सर लोग मीठा और रसीला खरबूजा खाना पसंद करते हैं। गर्मियों में खरबूजा का स्वाद और इसके कूलिंग गुण हमारी सेहत और शरीर दोनों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 2011 में International Research Journal of Pharmacy में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार खरबूजा सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है, क्योंकि इसमें दर्द कम करने वाले, सूजन कम करने वाले और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं। हालांकि, खरबूजे के गुणों के फायदों को पाने के लिए इन्हें सही समय और सही तरीके से खाना बहुत जरूरी है। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि खरबूजा खाने का सही समय और तरीका क्या है?
खरबूजा खाने का सही समय
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि खरबूजा एक रसीला और शरीर को ठंडक देने वाला फल है, जिसके फायदों को पाने के लिए सही समय पर खाना बहुत जरूरी है। खरबूजा खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का माना जाता है। इसके अलावा आप ब्रेकफास्ट करने के बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं।
- नाश्ते के बाद- सुबह का नाश्ता करने के बाद आप खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह एसिडिटी का कारण बन सकता है।
- मिड डे मील- आप खरबूजा का सेवन सुबह 10 से 11 बजे के बीच भी कर सकते हैं। यह इस दौरान महसूस होने वाली हल्की भूख को शांत करने और पानी की कमी को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
- दोपहर में- खरबूजा खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का माना जाता है, तब तेज धूप और लू के कारण शरीर पर बुरा असर पड़ता है, उस समय खरबूजा का सेवन आपके शरीर को ठंडक देने में मदद करता है।
- रात में खाने से बचें- खरबूजे में पानी और मिठास दोनों ज्यादा होती है। इसलिए, रात में इसे खाने से पाचन धीमा हो सकता है, जो आपकी नींद में खलल डाल सकता है। इसलिए, रात को सोने से पहले खरबूजा खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें: क्या दही के साथ खरबूजा खा सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान
खरबूजा खाने का सही तरीका
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, खरबूजा खाने से पहले इसे अच्छी तरह साफ करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसके बाहरी परत पर धूल, मिट्टी और बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो काटते समय फल के अंदर भी जा सकते हैं। धोने के बाद इसे साफ चाकू से काटें और अंदर के बीज निकालकर अलग कर दें। इसे काटने के बाद ज्यादा देर खुला या बाहर न रखें, बल्कि तुरंत काटकर खाने की कोशिश करें। इसके साथ ही आप खरबूजा खाने के दौरान इन बातों का भी ध्यान रखे-
- पानी से बचें- खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। इसमें पहले ही 90% पानी होता है, जो आपके पेट पर दबाव डाल सकता है।
- दूध के साथ खाने से बचें- आयुर्वेद के अनुसार खरबूजा और दूध को एक साथ खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपके पाचन पर बुरा असर डाल सकता है।
इसे भी पढ़ें: भयंकर गर्मी में तरोताजा रहने के लिए पिएं खरबूजा बादाम मिल्कशेक, एक्सपर्ट से जानें फायदे
- ताजा ही खाएं- खरबूजे को काटकर बहुत देर तक रखने से बचना चाहिए, इसे काटकर तुरंत खाना सबसे अच्छा माना जाता है।
निष्कर्ष
खरबूजा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसके फायदों को पाने के लिए इसे सही समय और तरीके से खाना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप दोपहर के समय और मिड डे मील के रूप में इसे खा सकते हैं और हमेशा धोकर ताजा कटा हुआ ही खाएं।
Image Credit: Freepik
FAQ
क्या खरबूजे के बीज खाना फायदेमंद है?
हां, खरबूजे के बीज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है।एक दिन में कितना खरबूजा खाना सुरक्षित है?
एक हेल्दी व्यक्ति को दिनभर में 200 से 300 ग्राम खरबूजा खाना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से आपको पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 28, 2026 15:29 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Apr 28, 2026 15:29 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra