भारतीय मसालों में जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जीरा और मिश्री दोनों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें।
जीरा और मिश्री को साथ खाने के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, जीरा में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनको मिश्री के साथ खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है।
1. ब्लीडिंग की समस्या में फायदेमंद
डॉ. किरण का कहना है, जीरे को मिश्री के साथ मिलाकर खाने से अधिक ब्लीडिंग की समस्या से राहत मिलती है और पाइल्स से होने वाली ब्लीडिंग में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: जीरा की तासीर कैसी होती है? जानें किन लोगों को नुकसान पहुंच सकता है जीरा
2. पाचन के लिए फायदेमंद
जीरा और मिश्री का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
health benefits of eating jeera and mishri together know how to eat 01
3. इम्यूनिटी बूस्ट करे
जीरा और मिश्री में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।
4. शरीर को एनर्जी दे
मिश्री में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं और जीरा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने और थकान को दूर करने में मदद मिलती है।
5. खून की कमी को दूर करे
जीरे में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में जीरे को मिश्री के साथ खाने से खून की कमी को दूर करने और ब्लीडिंग जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: इलायची और मिश्री खाने के फायदे: दूध में मिश्री और इलायची डालकर पीने से दूर होती हैं ये 7 समस्याएं
क्या कहती है स्टडी?
साल 2026 में Frontiers In Nutrition में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, जीरा (Cuminum cyminum L.) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और शरीर में इंसुलिन को ठीक से काम करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर का खराब फैट (ट्राइग्लिसराइड्स) कम होता है, गुड़ कोलेस्ट्रॉल तथा वजन घटाने वाले हॉर्मोन बढ़ते हैं, जिससे वजन और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के सेल्स को सुरक्षित रखते हैं। खासकर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए शुगर और फैट को नियंत्रित करने में जीरा बहुत असरदार माना गया है।
कैसे करें जीरा और मिश्री का सेवन?
डॉ. किरण के अनुसार, जीरा और मिश्री को 1-1 चम्मच बराबर मात्रा में मिला लें। इसके बाद इसको सुबह और शाम दोनों समय पानी के साथ लिया जा सकता है।
वैसे तो जीरे को सब्जियों और दाल में डालकर खाया जाता है। इसके अलावा, कई लोग इसके पानी का सेवन भी करते हैं, जो शरीर को ठंडक देता है, लेकिन जीरे को मिश्री के साथ खाना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
सावधानियां
हाई डायबिटीज, प्रेग्नेंसी, दवाइयों का सेवन करने और स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति में व्यक्ति को जीरे और मिश्री का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
ध्यान रहे, जीरे और मिश्री को किसी स्वास्थ्य समस्या का इलाज न समझें। इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन से बचें। पाचन को स्वस्थ रखने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त पानी पिएं और फाइबर युक्त फूड्स खाएं।
निष्कर्ष
जीरे और मिश्री का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। बराबर मात्रा में जीरा और मिश्री मिलाकर खाने से पाचन में सुधार करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, खून की कमी को दूर करने, पाइल्स से होने वाली ब्लीडिंग को कम करने, शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को एनर्जी देने और गैस-एसिडिटी को कम करने में मदद मिल सकती है।
हालांकि, डायबिटीज, प्रेग्नेंसी या किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोजाना जीरा खाने से क्या होता है?
रोज जीरा खाने से पाचन में सुधार करने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने, वजन को नियंत्रित करने, आयरन की कमी को दूर करे, सूजन को कम करे और इम्यूनिटी बूस्ट करे।रोजाना जीरा खाने से क्या होता है?
व्यक्ति को लो ब्लड शुगर, सर्जरी से पहले, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, एसिडिटी और पेट में जलन होने जैसी स्थितियों में जीरे का सेवन करने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 04, 2026 22:44 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
