Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by , Senior Sub Editor

पानी कम पीने से क्यों बढ़ता है वजन? एक्‍सपर्ट ने बताया कारण

कम पानी पीने से मेटाबॉलिज्‍म धीमा हो जाता है और भूख बढ़ती है, जिससे आप ज्यादा खाते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि पर्याप्त हाइड्रेशन से वजन कट्रोल करना आसान हो जाता है और शरीर स्वस्थ रहता है।  

पानी स‍िर्फ प्‍यास बुझाने का जर‍िया नहीं है। पानी की मदद से वजन को कंट्रोल रखने में भी मदद म‍िलती है। जब हम पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं, तो शरीर का मेटाबॉल‍िज्‍म धीमा हो जाता है ज‍िससे भूख का न‍ियंत्रण ब‍िगड़ जाता है और कैलोरी बर्न करने की क्षमता घट जाती है। कई बार हमें लगता है क‍ि हमें भूख लगती है लेक‍िन वो प्‍यास का संकेत होता है। पानी की कमी से हम अनजाने में ज्‍यादा खाने लगते हैं। पर्याप्‍त मात्रा में पानी न पीने से पाचन भी ब‍िगड़ सकता है ज‍िससे वजन बढ़ने लगता है। इस लेख में जानेंगे क‍ि आख‍िर ड‍िहाइड्रेशन के कारण वजन कैसे बढ़ता है? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

पानी की कमी से वजन क्यों बढ़ता है?- Why Dehydration Cause Weight Gain

how-dehydration-cause-weight-gain

राष्ट्रीय पोषण संस्थान (National Institute of Nutrition) के मुताब‍िक, पर्याप्त पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य और चयापचय (Metabolism) बनाए रखने में मदद मिलती है और वेट लॉस करना आसान हो जाता है। भोजन से पहले पानी पीने से वजन घटाने में म‍दद म‍िलती है।

मेटाबॉलिज्‍म धीमा हो जाता है

शरीर में पानी की कमी से कोशिकाओं की रसायनिक क्रियाएं सुस्त पड़ जाती हैं। इस वजह से बेसल मेटाबॉलिक रेट (BMR) घट सकता है और शरीर कम कैलोरी बर्न करेगा और वेट लॉस करना मुश्‍क‍िल हो सकता है।

भूख या प्‍यास का अंतर समझ नहींं आता

द‍िमाग कभी-कभी प्‍यास को भूख का संकेत समझ लेता है। इसी भ्रम में हम खाने लगते हैं, जबक‍ि शरीर को प्‍यास लगती है। इस समस्‍या से बचने के ल‍िए खाने से 30 म‍िनट पहले पानी प‍िएं और छोटे-छोटे अंतराल में पानी का सेवन करते रहें।

थकान और कमजोरी बढ़ती है

पानी कम पीने से थकान और कमजोरी की समस्‍या होती है इससे एक्‍सरसाइज करने की क्षमता कम हो जाती है और फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी की कमी से कैलोरी बर्न करने में मुश्‍क‍िल होती है। इसल‍िए हाइड्रेटेड रहें ता‍क‍ि एक्‍सरसाइज करने की क्षमता बनी रहे और वजन कंट्रोल हो सके।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में कितनी गिलास पानी पीना चाहिए और क्यों? एक्सपर्ट से जानें

ड‍िहाइड्रेशन की समस्‍या से कैसे बचें?- How To Prevent Dehydration

  • रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, खासकर सुबह उठते ही और खाने से पहले।
  • दिनभर पानी पीने की आदत बनाने के लिए बोतल साथ रखें और समय पर रिमाइंडर सेट करें।
  • फल और सब्जि‍यों का सेवन बढ़ाएं ताक‍ि शरीर में पानी की कमी को दूर कि‍या जा सके।
  • कैफीन और अल्कोहल का सेवन सीमित करें, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं।
  • सर्दियों में भी पानी पीना जरूरी है, गर्म पानी या हर्बल चाय से भी शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

शरीर में पानी की कमी वजन बढ़ने की वजह बन सकती है। डिहाइड्रेशन मेटाबॉलिज़्म को धीमा करता है, भूख बढ़ाता है और शरीर को फैट बर्न करने में मुश्‍क‍िल होती है ज‍िससे वजन बढ़ सकता है इसल‍िए ड‍िहाइड्रेशन से बचना चाह‍िए।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • ड‍िहाइड्रेशन के लक्षण क्‍या हैं?

    शरीर में पानी की कमी से प्यास, थकान, चक्कर, ड्राई माउथ, पेशाब कम होना और ड्राई स्‍क‍िन जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। गंभीर स्थिति में चिड़चिड़ापन और सिर दर्द भी हो सकता है।
  • ड‍िहाइड्रेशन से कैसे बचें?

    ड‍िहाइड्रेशन से बचने के ल‍िए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, एक्सरसाइज के समय पानी की मात्रा बढ़ाएं। फल-सब्जि‍यों का सेवन कम करें और कैफीन की मात्रा सीमित करें।
  • ड‍िहाइड्रेशन के नुकसान क्‍या हैं?

    पानी की कमी से मेटाबॉलिज्‍म धीमा होता है, थकान बढ़ती है, पाचन प्रभावित होता है और वजन बढ़ने का खतरा रहता है। लंबे समय में यह किडनी और हार्ट की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है।

Read Next

वजन बढ़ाने के लिए केला और दूध कब और कैसे खाएं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2025 19:37 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 19, 2025 19:37 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 19, 2025 19:37 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content