हर्निया में मांसपेशियां या पेट की दीवार में कमजोरी और पेट के अंदर बढ़ने वाले प्रेशर के कारण होता है। इसका कारण उम्र बढ़ने, जन्म के समय होना, कब्ज या पॉटी करते समय जोर लगाना, भारी वजन उठाने या लंबे समय तक रहने वाली खांसी हो सकता है। हर्निया के इलाज में आमतौर पर सर्जरी की जाती है। सर्जरी के बाद वर्कआउट या जिम जाने को लेकर अक्सर लोगों के कई सवाल होते हैं। हर्निया की सर्जरी के बाद कब वर्कआउट करना बेहतर रहता है? इस बारे में Dr. Sharad Malhotra, Senior Consultant & Director, Gastroenterology, Hepatology & Therapeutic Endoscopy, Aakash Healthcare, Delhi कहते हैं कि फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोगों को हर्निया की सर्जरी के बाद शुरुआत में हल्की एक्सरसाइज या वॉक करनी चाहिए। फिर धीरे-धीरे एक्सरसाइज बढ़ाई जा सकती है, लेकिन वजन उठाने वाली कसरत करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
हर्निया की सर्जरी के बाद जिम और एक्सरसाइज कब शुरू कर सकते हैं?
Dr. Sharad Malhotra कहते हैं, “हर्निया की सर्जरी के बाद हर मरीज के लिए एक्सरसाइज शुरू करने का एक ही समय तय नहीं किया जा सकता। यह काफी हद तक मरीज की कंडीशन पर निर्भर करता है। इसके साथ ही इस बात पर निर्भर करता है कि हर्निया कहां था, उसका आकार कितना था, किस तरह की सर्जरी हुई और मरीज कितनी तेजी से रिकवर कर रहा है। लैप्रोस्कोपिक सर्जरी और ओपन सर्जरी के बाद ठीक होने में लगने वाला समय अलग हो सकता है। इसलिए जिम शुरू करने से पहले सर्जन की सलाह लेना जरूरी होता है।”
रिसर्च क्या कहती है?
The World Journal of Hernia and Abdominal Wall Surgery में प्रकाशित लेख में 127 डॉक्टरों से प्रश्नावली भरवाई गई। इसमें पेट की विभिन्न सर्जरियों के बाद काम या वजन उठाने से परहेज को लेकर उनकी राय मांगी गई। इसमें डॉक्टरों ने बताया कि 50% विशेषज्ञों का मानना है कि लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के बाद दो हफ्ते का आराम करना काफी हो सकता है।
- अगर पेट में चीरा लगाकर सर्जरी (ओपन सर्जरी) की गई है, तो 50% विशेषज्ञों ने कहा कि मरीज को करीब 4 हफ्ते तक आराम करना चाहिए।
- चीरे वाले हर्निया के इलाज में 50% से अधिक डॉक्टरों ने 4 हफ्ते का आराम को सही माना है।
- अगर हर्निया की सर्जरी कॉम्प्लेक्स है, तो 37% डॉक्टरों ने 4 हफ्ते के आराम की सलाह दी।
- जांघ या नाभि हर्निया की सर्जरी के बाद 50% से ज्यादा डॉक्टर्स मानते हैें कि 2 हफ्ते का आराम पर्याप्त है।
हर्निया की सर्जरी के बाद वर्कआउट कैसे शुरू करें?
Dr. Sharad Malhotra मानते हैं कि हर्निया की सर्जरी के बाद मरीज को तेजी से वर्कआउट शुरू नहीं करना चाहिए।
सर्जरी के बाद डॉक्टर की सलाह पर हल्की वॉक शुरू की जा सकती है। लंबे समय तक आराम करने के बाद हल्की वॉक से शुरुआत करना बेहतर रहता है।
- वॉक करते समय अपनी क्षमता से ज्यादा न चलें। इससे पेट पर प्रेशर पड़ सकता है।
- शुरुआत में रोजाना के काम और हल्की एक्टिविटीज पर ध्यान दें।
- भारी वजन उठाना, डेडलिफ्ट, स्क्वैट्स, हैवी लेग प्रेस और पेट की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव डालने वाली एक्सरसाइज तुरंत शुरू न करें।
- जिम शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- अगर एक्सरसाइज करते समय ऑपरेशन वाली जगह पर दर्द, खिंचाव, सूजन या कोई असामान्य उभार महसूस हो, तो तुरंत एक्टिविटी रोक दें।
workout after hernia surgery
यह भी पढ़ें- पुरुषों में हर्निया का खतरा ज्यादा क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 5 कारण और बचाव के आसान तरीके
क्या सर्जरी के बाद दोबारा हर्निया हो सकता है?
Dr. Sharad Malhotra का कहना है, “कुछ मरीजों को सर्जरी के बाद हर्निया की समस्या हो सकती है। इसे हर्निया रिकरेंस (Hernia Recurrence) कहा जाता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सर्जरी कराने वाले हर मरीज को हर्निया की समस्या दोबारा नहीं होती। हर्निया दोबारा होने के कुछ कारण हो सकते हैं।”
दोबारा हर्निया होने के कारण
Dr. Sharad Malhotra ने बताया कि इन मरीजों को दोबारा हर्निया होने का रिस्क बढ़ सकता है।
- जिन लोगों को मोटापे की समस्या बनी रहती है।
- लगातार खांसी आने से पेट के अंदर दबाव बढ़ सकता है।
- जिन लोगों को कब्ज की समस्या लगातार बनी रहती है।
- जो लोग सर्जरी के बाद भी स्मोकिंग करते हैं, उनके जख्म भरने का प्रोसेस प्रभावित हो सकता है।
- टिश्यू की कमजोरी होने पर दोबारा हर्निया हो सकता है।
डॉक्टर की सलाह
Dr. Sharad Malhotra सलाह देते हैं कि सर्जरी के बाद मरीज को नॉर्मल एक्टिविटीज शुरू कर सकते हैं। हालांकि, बिना डॉक्टर की सलाह के बहुत जल्दी भारी वजन उठाना या एक्सरसाइज करना भी ठीक नहीं है। सर्जरी के बाद रिकवरी के दौरान शरीर को ठीक होने का समय दें और जिम में लौटने के बाद अपनी क्षमता के अनुसार ही एक्सरसाइज करें।
- अपने वजन को नियंत्रित रखने की कोशिश करें।
- कब्ज से बचने के लिए खाने में पर्याप्त फाइबर लें और पानी पिएं।
- अगर लगातार खांसी रहती है, तो इसके कारणों को जानना जरूरी है।
- स्मोकिंग से परहेज करना चाहिए।
- सर्जरी वाली जगह पर दोबारा उभार दिखाई दे, दर्द बढ़ने लगे या सूजन महसूस हो, तो सर्जन से चेकअप जरूर कराएं।
यह भी पढ़ें- कैसे पता करें कि नाभि खिसक गई है? डॉक्टर से जानें खुद से चेक करने का आसान तरीका
निष्कर्ष
हर्निया की सर्जरी के बाद दोबारा जिम जाना और एक्सरसाइज की जा सकती है, लेकिन इसे करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। एक्सरसाइज की शुरुआत हल्की वॉक से करनी चाहिए और फिर धीरे-धीरे एक्टिविटीज बढ़ानी चाहिए। सबसे जरूरी है कि हर मरीज की रिकवरी अलग होती है, इसलिए दूसरे मरीज के अनुभव या कहे अनुसार अपना वर्कआउट रूटीन तय न करें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या हर्निया सर्जरी के बाद जिम में एब्डोमिनल बेल्ट पहनकर वर्कआउट करना सुरक्षित है?
शुरुआती स्टेज में बेल्ट पहनना मददगार हो सकता है। सपोर्ट बेल्ट या एब्डोमिनल बाइंडर पेट की नसों पर पड़ने वाले अचानक दबाव को कम करता है और जाली को स्थिरता देता है। हालांकि, सिर्फ बेल्ट के भरोसे हैवी वेट उठाने की गलती न करें।जिम में वजन उठाते समय सांस लेने और छोड़ने का सही तरीका क्या है?
वजन उठाते समय कभी भी सांस रोककर जोर न लगाएं, क्योंकि सांस रोकने से पेट में बहुत ज्यादा प्रेशर बनता है। हमेशा जोर लगाते समय सांस बाहर छोड़ें और वजन छोड़ते समय सांस अंदर लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 14, 2026 14:09 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Sharad Malhotra
