हर्निया की समस्या होने पर लोगों को सर्जरी कराने की सलाह दी जाती है। ऑपरेशन के बाद हर्निया की परेशानी से राहत मिलने के बाद मरीज अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं देता और सोचता है कि सर्जरी कराने के बाद अब हर्निया दोबारा नहीं होगा, लेकिन कुछ मामलों में सर्जरी के बाद भी हर्निया दोबारा हो सकता है। इसे हर्निया रिकरेंस (Hernia Recurrence) कहा जाता है। इस बारे में Dr. Sharad Malhotra, Senior Consultant & Director, Gastroenterology, Hepatology & Therapeutic Endoscopy, Aakash Healthcare, Delhi ने बताया कि हालांकि, हर्निया की सर्जरी कराने वाले हर व्यक्ति में यह समस्या दोबारा नहीं होती, लेकिन कुछ कंडीशंस जैसे मोटापा, लगातार खांसी, कब्ज और स्मोकिंग के कारण हर्निया दोबारा होने का रिस्क बढ़ सकता है।
क्या हर्निया की सर्जरी के बाद दोबारा हर्निया हो सकता है?
Dr. Sharad Malhotra कहते हैं, “हां, कुछ मरीजों में हर्निया की सर्जरी के बाद यह समस्या दोबारा हो सकती है। इसके साथ यब समझना भी जरूरी है कि हर मरीज को हर्निया रिकरेंस की समस्या नहीं होती है। अगर कुछ लोगों को टिश्यू कमजोर है या पेट के अंदर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है, तो दोबारा हर्निया होने का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए सर्जरी के बाद हर्निया लौटने के कारणों को समझना जरूरी है, ताकि मरीज अपने लाइफस्टाइल में उन आदतों को सुधार सके।
दोबारा हर्निया होने के 5 कारण
University of Utah के मुताबिक, सर्जरी के बाद हर्निया उसकी जगह या उसके आस-पास फिर से उभर सकता है। दोबारा हर्निया होने का रिस्क मोटापे, सर्जरी के घाव का सही तरीके से न भरना, स्मोकिंग, पहली बार हर्निया का आकार बहुत बड़ा होना या सर्जरी के दौरान टेक्निकल कॉम्पिलकेशन होना हो सकते हैं। इसलिए अगर दोबारा गांठ उभर रही है, तो तुरंत डॉक्टर से चेक कराएं।
Dr. Sharad Malhotra ने कहा, “अक्सर लोग हर्निया की सर्जरी के बाद अपने लाइफस्टाइल में बदलाव नहीं करते और सर्जरी होने के बाद ही वर्कआउट या एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। मरीज फॉलो-अप नहीं लेते, जिस वजह से यह पता ही नहीं चलता कि हर्निया का घाव भर गया है या नहीं। इसलिए सर्जरी के बाद डॉक्टर की सलाह को सही तरीके से फॉलो करना चाहिए। दोबारा हर्निया होने के ये कारण हो सकते हैं।”
1. मोटापा बना रहना
Dr. Sharad Malhotra का कहना है, “मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को दोबारा हर्निया होने का रिस्क बढ़ सकता है। जब शरीर का वजन ज्यादा होता है, पेट की वॉल और सर्जरी वाली जगह पर दबाव पड़ सकता है। हर्निया की सर्जरी के बाद मरीजों को वजन कम करने की सलाह दी जाती है, लेकिन वजन कम करने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सर्जरी के बाद वर्कआउट कब करना है? इसकी जानकारी डॉक्टर से जरूर लें।”
2. लगातार खांसी आना
Dr. Sharad Malhotra ने बताया कि जिन लोगों को लगातार खांसी की समस्या रहती है, उनके पेट के अंदर प्रेशर बार-बार बढ़ सकता है। अगर किसी का पहले से हर्निया की सर्जरी हुई है, तो उन्हें खांसी का इलाज तुरंत कराना चाहिए।
3. कब्ज की समस्या बने रहना
Dr. Sharad Malhotra कहते हैं, “लगातार कब्ज रहने पर मल त्याग के दौरान जोर लगाना पड़ सकता है। इससे पेट के अंदर दबाव बढ़ता है। जिन मरीजों की हर्निया की सर्जरी हो चुकी है, उन्हें कब्ज की समस्या पर ध्यान देना जरूरी है। अगर किसी को लगातार कब्ज की समस्या रहती है, तो इसके बारे में डॉक्टर से जरूर बात करें।”
hernia Recurrence
यह भी पढ़ें- पुरुषों में हर्निया का खतरा ज्यादा क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 5 कारण और बचाव के आसान तरीके
4. सर्जरी के बाद भी स्मोकिंग करना
Dr. Sharad Malhotra के अनुसार, अक्सर लोग सोचते हैं कि स्मोकिंग का असर सिर्फ फेफड़ों पर ही पड़ता है, लेकिन इससे शरीर के घाव भरने की प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है। हर्निया की सर्जरी के बाद जख्म भरना बहुत जरूरी है, लेकिन जो लोग लगातार स्मोकिंग करते हैं, उनकी रिकवरी प्रभावित हो सकती है। इसलिए हर्निया की सर्जरी के बाद स्मोकिंग छोड़ने की सलाह दी जाती है।
5. शरीर के टिश्यू कमजोर होना
Dr. Sharad Malhotra के मुताबिक, कुछ मामलों में हर्निया दोबारा होने का कारण शरीर के टिश्यू कमजोर होना हो सकता है। दरअसल कुछ लोगों के पेट की वॉल का सहारा देने वाले टिश्यू कमजोर होते हैं, जिस वजह से दोबारा हर्निया होने का रिस्क बढ़ सकता है। हालांकि, यह मामला लाइफस्टाइल से नहीं जुड़ा हुआ है, इसलिए इस परेशानी को बदलना संभव नहीं है। ऐसी कंडीशन में डॉक्टर से इसकी वजह समझना जरूरी है।
निष्कर्ष
हर्निया दोबारा होने की संभावना होने से बचने के लिए मरीज को कुछ खास बात का ध्यान रखना चाहिए। अगर कोई मरीज सर्जरी के बाद वर्कआउट और एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो उन्हें शुरू करने से पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए। हर्निया सर्जरी के बाद मरीज को डॉक्टर से लगातार फॉलो-अप लेना चाहिए।
All Image Credit: Magnific
FAQ
अगर हर्निया दोबारा हो जाए तो इसका क्या इलाज होता है?
दोबारा हुए हर्निया को ठीक करने के लिए रिवीजन हर्निया सर्जरी की जा सकती है। डॉक्टर आमतौर पर लैप्रोस्कोपिक या रोबोटिक तकनीक के जरिए पिछली जाली की स्थिति जांचकर नई और मजबूत मेश लगाकर पेट की दीवार को दोबारा री-इन्फोर्स करते हैं।अगर दोबारा हर्निया हो जाए और उसमें दर्द न हो, तो क्या फिर भी सर्जरी कराना जरूरी है?
ऐसे में सलाह लेना बहुत जरूरी है! भले ही दर्द न हो, हर्निया का आकार धीरे-धीरे बढ़ सकता है और आंत के फंसने का गंभीर खतरा बना रहता है, जो एक मेडिकल इमरजेंसी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 16, 2026 13:31 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Sharad Malhotra
