Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

बाल बढ़ाने में मदद करेंगे तुलसी के पत्ते, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका

How To Use Tulsi Leaves For Hair Growth And Thickness: बाल बढ़ाने के लिए तुलसी के पत्तों का उपयोग किया जा सकता है। इससे कई तरह के हेयर मास्क तैयार होते हैं। जानें, इनके बारे में।

Uses Of Tulsi Leaves For Hair: लंबे, घने और मजबूत बाल सबको अच्छे लगते हैं। कई लोग इसके लिए तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट यूज करते हैं, तो कुछ लोग घरेलू उपायों की मदद भी लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए तुलसी के पत्तों का उपयोग किया जाता है? इससे बालों से संबंधित कई समस्याएं दूर होती हैं, जैसे डैंड्रफ कम होते हैं, स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की नेचुरल कंडीशनिंग भी होती है। हालांकि, तुलसी के पत्तों को सही तरह से बालों पर अप्लाई करना जरूरी है तभी यह बालों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। अगर ऐसा न किया जाए, तो आपको इसका भरपूर लाभ नहीं मिलेगा। आइए, सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं कि बालों की ग्रोथ के लिए तुलसी के पत्तों का यूज कैसे करें?

how to use tulsi leaves for hair growth 01 (9)

बालों की ग्रोथ के लिए कैसे यूज करें तुलसी के पत्ते- How To Use Tulsi Leaves For Hair Growth

तुलसी के पत्ते और नारियल तेल से बनाएं हेयर मास्क

रेसिपी

  • 10-15 तुलसी के पत्ते लें।
  • इसका अच्छी तरह पेस्ट बना लें।
  • तैयार पेस्ट में गुनगुने दो चम्मच नारियल तेल मिक्स करें।
  • तुलसी के पत्ते और नारियल तेल का हेयर मास्क तैयार है।

कैसे यूज करेंः तैयार मिश्रण को अपने सिर जड़ों पर लगाएं। करीब 30 से 40 मिनट तक इसे लगे रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से सिर धो दें।

इसे भी पढ़ें: झड़ते बालों की समस्या को दूर करेंगे तुलसी के पत्ते, इस तरह करें इस्तेमाल

तुलसी के पत्ते और एलोवेरा जेसे बनाएं हयेर मास्क

रेसिपी

  • तुलसी के पत्तों का पेस्ट या पाउडर लें।
  • इसमें जरूरत अनुसार एलोवेरा जेल को अच्छी मिक्स करें।

कैसे यूज करेंः इस मिश्रण को अपने हाथों की मदद से स्कैल्प पर अच्छी तरह लगा लें। ध्यान रखें कि बालों की जड़ों पर यह अच्छी तरह लगा हुआ हो। सूखने तक हेयर मास्क को बालों पर लगे रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से हेयर वाॅश कर लें।

तुलसी के पत्तों के पानी से हेयर वाॅश करें

रेसिपी

  1. एक बड़े बर्तन में जरूरत अनुसार तुलसी लें।
  2. उबाल आने पर पानी को छलनी से छान लें।
  3. कैसे यूज करेंः तुलसी के पत्तों के इस पानी का इस्तेमाल शैंपू करने के बाद फाइनल वाॅश के लिए करें।

इसे भी पढ़ें: हेल्दी बाल पाने के लिए इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें तुलसी, जानें इनके बारे में

तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करने के फायदे

benefits of black pepper water for hair 1 (7)

हेयर फाॅल कम होता हैः International Journal Of Pharmaceutical Sciences And Research में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि तुलसी के पत्तों में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो कि हेयर फाॅल को कम करने में मदद करते हैं। इस अध्ययन में एलोपेशिया के मरीजों पर तुलसी के पत्तों के एक्सट्रैक्ट का यूज किया गया था। इसका परिणाम पाॅजिटिव नजर आया था। विशेषज्ञों की मानें, तो इसका एडाप्टोजेनिक नेचर होता है, जो हेयर लाॅस को कम करता है और इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स फोलिकल्स को मजबूत करते हैं।

डैंड्रफ में कमीः ध्यान रखें कि अगर सिर पर डैंड्रफ बढ़ जाते हैं, तो इससे बाल कमजोर होने लगते हैं, जिससे हेयर फाॅल का रिस्क बढ़ जाता है। वैसे भी सर्दियों में लोग गर्म पानी से हेयर वाॅश करते हैं, जो कि डैंड्रफ का मुख्य कारण है। इसकी कमी के लिए तुलसी के पत्तों से बना हेयर मास्क काफी कारगर तरीके से काम करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व होते हैं, जो कि स्कैल्प को क्लीन रखता है और हेयर ग्रोथ को सपोर्ट करता है।

बालों की ग्रोथ बढ़ती हैः तुलसी के पत्तों का उपयोग करने से बालों की ग्रोथ पर पाॅजिटिव असर पड़ता है। दरअसल, जब आप तुलसी के पत्तों का पेस्ट को नारियल तेल में मिक्स करके अपने स्कैल्प पर लगाते हैं, तो इससे हेयर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। नतीजनत, बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और हेयर फाॅलिकल्स भी मजबूत होते हैं।

निष्कर्ष

तुलसी के पत्तों से अलग-अलग तरह के हेयर मास्क बनते हैं। अगर आप सही तरह से इनका उपयोग करते हैं, तो निश्चित रूप से बालों की ग्रोथ बहुत ज्यादा बढ़ती है। अच्छे रिजल्ट के लिए आप तुलसी के पत्तों से बने हेयर मास्क का उपयोग सप्ताह में दो बार करें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको तुलसी से एलर्जी है, तो बेहतर है कि आप इससे बने हेयर मास्क का यूज करने से बचें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • तुलसी को बालों में कैसे लगाएं?

    तुलसी को बालों पर लगाने के कई तरीके होते हैं, जैसे आप तुलसी का पेस्ट या पाउडर को नारियल तेल में मिक्स करके स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इसके अलवा, तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर उसमें शहद, आंवला पाउडर, नारियल का दूध या दही मिलाकर भी बालों में लगाया जा सकता है। इससे हेयर फाॅल कम होता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।
  • क्या तुलसी से बाल बढ़ते हैं?

    तुलसी में एडाप्टोजेनिक कंपाउंड होता है, जो बालों की ग्रोाथ बढ़ाने में मदद करता है। वैसे आप तुलसी के पत्ते के एक्सट्रैक्ट को किसी हेयर ऑयल में मिक्स करके अपने सिर की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बालों से संबंधित कई समस्याएं दूर होंगी।
  • तुलसी गर्म है या ठंडी?

    तुलसी की तासीर की बात करें, तो यह गर्म या उष्ण होती है। इसलिए, गर्मियों में इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन सर्दियों में आप तुलसी की चाय आदि पी सकते हैं। हां, अगर तुलसी के पत्ते खाने पेट में जलन, एसिडिटी हो रही है, तो बेहतर है कि आप इसके सेवन से दूर रहें।

Read Next

अश्वगंधा की चाय पीने से मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे, जानें पीना का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 11, 2025 13:10 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 11, 2025 13:10 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content