Fennel And Cinnamon Water Benefits To Control Hunger In Hindi: अक्सर कई लोगों को बार-बार भूख लगने या क्रेविंग होने की समस्या होती है। ऐसे में अक्सर लोग अनहेल्दी खाने का चुनाव करने लगते हैं और बारा-बार खाने और अनहेल्दी खाने और साथ ही कई बार फिजिकल एक्टिविटीज न करने के कारण लोगों को मेटाबॉलिज्म के स्लो होने, बैली फैट बढ़ने, वजन बढ़ने और पाचन प्रक्रिया से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। ऐसे में पाचन से जुड़ी राहत के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। वहीं, भूख को कंट्रोल करने के लिए सौंफ और दालचीनी के पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है, औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी और सौंफ में बहुत से पोषक तत्व और गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है? ये सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें बार-बार लगने वाली भूख को कंट्रोल करने के लिए सौंफ और दालचीनी का पानी कैसे फायदेमंद है?
भूख को कंट्रोल करने के लिए सौंफ और दालचीनी का पानी - Fennel And Cinnamon Water To Control Appetite In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, सौंफ और दालचीनी में औषधीय गुण होते हैं, साथ ही, इनमें अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इनके पानी का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, क्रेविंग्स को कम करने, भूख को नियंत्रित करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बेवजह लगने वाली भूख को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जानें एक्सपर्ट से
भूख को कंट्रोल करे
सौंफ और दालचीनी में बहुत से औषधीय गुण और डायटरी फाइबर होते हैं। ऐसे में इनके पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने, कैलोरीज को बर्न करने, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने और क्रेविंग्स को रोकने में मदद मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करे
सौंफ और दालचीनी के पानी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने, स्किन को हेल्दी रखने, ब्लोटिंग को कम करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- भूख बहुत लगती है तो ट्राई करें भूख कम करने वाले ये 6 योगासन, वजन घटाने में मिलेगी मदद
हार्मोन्स को बैलेंस करे
अक्सर शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण लोगों को अधिक भूख लगने या क्रेविंग्स होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में सौंफ और दालचीनी के पानी का सेवन करने से शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने, स्किन को हेल्दी रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
कैसे तैयार करें सौंफ और दालचीनी का पानी? - How To Prepare Fennel And Cinnamon Water?
भूख को कंट्रोल करने और पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए 1 कप पानी में 1 छोटी चम्मच सौंफ और 1 छोटा दालचीनी के टुकड़े या इसके पाउडर को डालकर धीमी आंच पर 5-10 मिनट के लिए उबालें। अब सुबह खाली पेट या खाने से पहले इसका सेवन करें। इसके अलावा, दालचीनी और सौंफ को रातभर के लिए पानी में भिगोकर भी रखा जा सकता है।
निष्कर्ष
औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ और दालचीनी के पानी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से भूख को कंट्रोल करने, कैलोरीज को बर्न करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, शरीर को डिटॉक्स करने क्रेविंग्स को कम करने, हार्मोन्स को बैलेंस करे, वजन कम करने, स्किन को हेल्दी रखने और ब्लोटिंग को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इनसे किसी भी तरह की एलर्जी होने या परेशानी होने पर इनका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, अधिक भूख लगने या हार्मोन्स के असंतुलित होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
सौंफ का पानी रोज पीने से क्या होता है?
सौंफ के पानी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने, वजन को कम करने, स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने, पीरियड्स के दर्द को कम करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, पाचन में सुधार करने, ब्लोटिंग, गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से क्या होता है?
दालचीनी के पानी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करने से पाचन में सुधार करने, वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पीरियड्स के दर्द को कम करने, सूजन को कम करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, इंफेक्शन से बचाव करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।भूख बहुत ज्यादा लगे तो क्या करना चाहिए?
भूख को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लेना और शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है, ताकी भूख को नियंत्रित रखा जा सके। इसके लिए डाइट में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स से भरपूर दाल, सब्जियां, फलों, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, ओट्स और दलिया जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। इससे पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 05, 2026 19:01 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 05, 2026 19:01 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 05, 2026 19:01 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain