शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए भूख पर कंट्रोल करने की जरूरत होती है। अगर आपको काफी ज्यादा भूख लगती है, तो इस स्थिति में वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए वजन कम करने का प्लान बनाने से पहले भूख पर कंट्रोल कैसे किया जाए, इसके बारे में सोचें। अगर आप भूख को कंट्रोल करने के लिए खाना-पीना छोड़ रहे हैं, तो यह भी गलत हो सकता है। भूख को कंट्रोल करने के लिए आपको अचानक से खाना पीना नहीं छोड़ना चाहिए। इससे खाने की इच्छा और अधिक बढ़ती है। इसलिए अगर आप भूख कंट्रोल करना चाहते हैं, तो योग की मदद लें। जी हां, भूख को कंट्रोल करने के लिए योगासन आपके लिए बेहद ही फायदेमंद हो सकता है। इससे भूख भी कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह आपके बढ़ते वजन को कम करने में भी असरदार हो सकता है। आइए जानते हैं भूख को कंट्रोल करने के लिए कौन सा योग हो सकता है फायदेमंद?
1. वीरभद्रासन-2 (Virabhadrasana-2)
वीरभद्रासन-2 (Virabhadrasana-2) को वॉरियर पोज-2 भी कहा जाता है। इस योग की मदद से आप अपने भूख को कंट्रोल कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए योग मैट पर पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं। अब बाएं पैर को आगे की ओर करें और घुटने को लंज की तरह मोड़ें। इस दौरान दाहिने टखने को बाहर की ओर रखें। दोनों हाथों को बगल को अपनी दिशा में ही ऊपर की ओर उठाएं और वहीं रोक कर रखें। इस मुद्रा में करीब 30 सेकंड तक रूकें। नियमित रूप से इस योग का अभ्यास करने से भूख कंट्रोल हो सकता है। साथ ही इससे आपके शरीर का वजन कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्या आपको भी लगती है ज्यादा भूख? इन आयुर्वेदिक नुस्खों से भूख को करें कम
2. अधोमुख श्वानासन (Downward Facing Dog Pose)
भूख को कम करने के लिए आप अधोमुख श्वानासन करें। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। फिर अपने पैरों और हाथों को जमीन पर रखते हुए अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं। सिर को नीचे की ओर रखें और एड़ियों को फर्श की ओर दबाएं। इस मुद्रा में 30 मिनट तक रहें। इसके बाद सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं।
3. हाफ बोट पोज (Half boat Pose)
भूख को कम करने के लिए हाफ बोट पोज करें। यह योग को करने के लिए पैरों को सीधा करके जमीन पर बैठ जाएं। अब अपने पैरों को अपने घुटने पर मोड़ें और इसे हवा में रखें। अपने हाथों को सामने रखें और इसे कुछ सेकंड के लिए रोकें। इस मुद्रा को करने से भूख कम होती है। साथ ही यह वजन को कम करने में भी प्रभावी योग होता है।
4. हलासन मुद्रा (Plow Pose)
शरीर के बढ़ते वजन और भूख को कंट्रोल करने के लिए हलासन किया जा सकता है। इस मुद्रा को करने के लिए मैट पर अपने पीठ के बल लेट जाएं और कुछ सेकंड के लिए आराम करें। धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और इसे अपने सिर के पीछे ले जाएं और फर्श को छूने की कोशिश करें। यदि आप पैरों से फर्श को स्पर्श नहीं कर सकते हैं, तो अपनी अधिकतम सीमा तक मुद्रा को पकड़ें और कुछ सेकंड के लिए रुकें। इस मुद्रा को करने से भूख कम लगती है। साथ ही पेट की चर्बी भी कम हो सकती है।
5. बालासन (Child Pose)
भूख को कंट्रोल करने के लिए चाइल्ड पोज यानी बालासन भी किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को आगे करते हुए सिर को फर्श पर टिकाएं। कुछ सेकंड तक इस मुद्रा में रहें।
6. ट्री पोज (Tree Pose)
ट्री पोज करने के लिए भुजाओं के बल सीधे खड़े हो जाएं। अपने बाएं पैर को उठाएं और इसे दाहिनी जांघ के विपरीत रखें। हाथों को प्रार्थना की स्थिति में लाएं और दाहिने पैर के लिए दोहराएं। इस मुद्रा में कुछ सेकंड के लिए रहें।
इसे भी पढ़ें - निकले हुए पेट को अंदर करने और सपाट टमी पाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन
भूख को कंट्रोल करने के लिए आप इन मुद्रा को कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके शरीर का वजन बिना वजह बढ़ रहा है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि गंभीर परिस्थितियों में आपका इलाज किया जा सके।