फिट और चुस्त शरीर किसे पसंद नहीं होता। लेकिन अगर एक बार मोटापा फैलना शुरू कर देता है तो उसे काबू में करना काफी मुश्किल और थका देने वाला काम होता है, जिसे हम आलस के कारण ऐसे ही रहने देते हैं। हालांकि मोटापे से ही काफी सारी बीमारियां शुरू होती हैं। इसलिए हमें इसे कम करने का प्रयास शुरू कर देना चाहिए। योग आसन की मदद से भी आप शरीर को कम करने में और फ्लेक्सिबल बनाने में सफल हो सकते हैं। इसके लिए हर हफ्ते रोजाना 40 से 50 मिनट योग करें और यदि पहली बार शुरू कर रहे हैं तो, शुरुआत में 10 से 15 मिनट योग करें और धीरे-धीरे इस टाइम को बढ़ाएं। ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए योग के साथ साइकलिंग और स्विमिंग जैसी एक्सरसाइज को भी ऐड करें। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योग आसनों के बारे में जो वजन कम करने में तेजी से मदद करते हैं।
चतुरंग दंडासन
यह आपके पेट को मजबूत करने वाला बेस्ट योग आसन है। यह करने में भी सिंपल होता है लेकिन ज्यादा समय तक करने में कठिन लग सकता है। इसके लाभ बहुत सारे हैं। इसे आसान शब्दों में प्लैंक पोज भी कहा जाता है। यह असर दिखाना तब शुरू करता है जब आपको इसकी इंटेंसिटी पेट की मसल में महसूस होने लगती है।
चतुरंग दंडासन करने का तरीका
- सबसे पहले योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
- भुजंगासन के जैसे हाथों को जमीन पर रखें।
- पैरों की उंगलियों को जमीन की ओर रखें और अपने शरीर का वजन उन उंगलियों पर रखें।
- धीरे-धीरे दोनों घुटनों को ऊपर करें।
- सांस अंदर खींचते हुए हाथों पर वजन लाएं।
- आपके हाथ के ऊपरी हिस्से और हाथ के नीचे के हिस्से, दोनों के बीच में 90 डिग्री का कोण हो।
- बॉडी को फर्श के समांतर रखें।
- आधा मिनट इसी पोजीशन में रहें और फिर वापस पहली अवस्था में आ जायें।
वीरभद्रासन
यह आसन आपकी जांघों और कंधों को टोन करने के साथ साथ आपकी कंसंट्रेशन क्षमता को भी मजबूत बनाता है। इसे वॉरियर पोज भी कहा जाता है। इसे आप जितने ज्यादा समय तक होल्ड करके रखेंगे आपको उतने ही ज्यादा लाभ देखने को मिल सकते हैं। यह आपकी कमर, टांगों और हाथों को टोन करने के साथ साथ बैलेंस बनाने में भी मदद करता है। इसको होल्ड करे रखने में एब्डॉमिनल मसल कॉन्ट्रैक्ट करने में मदद मिलती है।
वीरभद्रासन करने का तरीका
- सावधान की अवस्था में खड़े होने के बाद पैरों को दो फुट पर रखें।
- दोनों हाथ ताड़ासन जैसे पोज़ में लाएं।
- सिर के ऊपर ले जाकर दोनों हाथों को जोड़ें।
- बाएं पैर के पंजे को 45 डिग्रीक्षपर और शरीर को दाईं ओर मोड़ें।
- सिर को पीछे की तरफ ले जाते हुए ऊपर की तरफ देखें
- आधा मिनट इसी अवस्था में रहें।
- ऐसा दूसरे पैर से भी करें।
त्रिकोणासन
यह आसन पाचन क्रिया को ठीक रखने, पेट और कमर चर्बी घटाने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। इस आसन से आपका संतुलन और ध्यान लगाने की क्षमता भी बढ़ती है।
त्रिकोणासन करने का तरीका
- सबसे पहले योग मैट पर खड़े होयें और 3 फीट के करीबन दोनों पैरों को खोलें।
- फिर दाएं पैर को 90 डिग्री और दूसरे पैर को 15 डिग्री पर रखें।
- गहरी सांस लेते हुए जमीन पर दबाव डालें।
- सांस छोड़ते हुए दांयी ओर मुड़ें।
- हाथों को मिलाएं और बाएं कंधे को ऊपर की तरफ खींचे।
- की तरफ सांस लेते हुए शरीर को ढीला रखें।
अन्य फायदेमंद योगासन
सेतुबंध सर्वांगासन
यह काफी साधारण सा आसन है लेकिन इसके लाभ भी काफी ज्यादा है। यह आपके ग्लूट और थायरॉयड के लिए काफी लाभदायक है। इससे वजन कम होने में भी काफी मदद मिलती है। यह मसल्स टोन करने में, हार्मोन्स को संतुलित करने में और थायरॉयड लेवल को इंप्रूव करने में भी काफी सहायक होता है। इससे कमर की मसल्स को मज़बूत बनने में मदद मिलती है।
धनुरासन
यह आसन बेली फैट कम करने में काफी ज्यादा लाभदायक होता है। यह पाचन में मदद करता है, पेट की मसल की मसाज करने में और जांघों, छाती और कमर को मजबूत करने में काफी सहायक होता है। ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करने में भी मदद मिलती है।
योग आसनों से आपका शरीर टोन होने में मदद मिलती है। इससे आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है और ब्लड फ्लो भी सही होता है जिससे शरीर में जमे फैट को कम करने में काफी मदद मिलती है।