अच्छी नींद के लिए रात के खाने के बाद करें यह 5 योगासन

अगर आपको रात में जल्दी नींद नहीं आती है, तो डिनर करने के बाद ये 5 योगासन करें, जो अच्छी नींद लाने में मदद करेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
अच्छी नींद के लिए रात के खाने के बाद करें यह 5 योगासन

अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे देर से खाना या ज्यादा भारी खाना। लेकिन अगर आपको कोई कारण समझ नहीं आ रहा है तो आप कुछ योग आसनों की मदद से अपनी स्लीप साइकिल को सुधारने में मदद पा सकते हैं। योग गुरु डॉक्टर सुरक्षित स्वामी के मुताबिक आमतौर पर खाना खाने के बाद योगासन नहीं करने की सलाह दी जाती है लेकिन कुछ योगासन आप खाने के बाद भी कर सकते हैं क्योंकि ये योगासन डाइजेशन और अच्छी नींद में सुधार कर सकते हैं। इन योगासनों को करने से डाइजेशन में सुधार आता है साथ ही आपका स्लीपिंग पैटर्न भी सुधरता है और आपको रात में काफी अच्छी नींद आती है। अगर आप सुबह एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो भी ये आसन आपके लिए बेस्ट हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

अधो मुख स्वनासन 

  • यह आसन आंतों की गतिविधियों में सुधार लाता है। अपने दोनों हाथों और पैरों पर वजन डालें। 
  • अब अपने हिप्स को ऊपर उठाने की कोशिश करे,ताकि आपका मुंह जमीन के करीब और पैर जमीन से ऊपर उठ सकें। 
  • इस समय कमर पर असर होगा। 
  • थोड़ी देर बाद सामान्य अवस्था में आएं। 
  • यह आसन आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। आपके दिमाग तक ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करता है और आपके मूड को ठीक करने में भी मदद करता है। इससे सिर दर्द, रात में नींद न आना और थकान जैसी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।

शवासन  

shavasana benefits in hindi

यह आपकी खोई हुई एनर्जी वापिस पाने में मदद कर सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं। धीरे धीरे अपनी सांस अंदर व बाहर छोड़ें। सांस अंदर लेते समय यह सोचें की आप ऊर्जा को अपने अंदर लेकर जा रहे हैं जिससे आप रिफ्रेश हो रहे हैं। सांस बाहर छोड़ते समय यह सोचें की आप सारी चिंता व दर्द को बाहर छोड़ रहे हैं। इसी अवस्था में जब तक रहें जब तक आप इसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो जाते। इससे शरीर रिफ्रेश होता है और नींद अच्छी आती है।

धनुरासन

यह पेट को खाली करने में और कब्ज से छुटकारा पाने में मदद करता है। यह आसन शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने और कमर को टोन करने में मदद करता है। यह करने में थोड़ा कठिन महसूस हो सकता है। 

  • इस आसन को करने के लिए आपको पेट के बल लेट जाना है और अपने पैरों को पीछे से उठाना है।
  • अब अपने हाथों को कमर के ऊपर लेकर जाएं और पैरों को पकड़ने की कोशिश करें। 
  • इस आसन में 20 सेकंड तक रहें।

बालासन

balasana benefits in hindi

अगर आपका पेट फूल जाता है तो यह आसन आपके लिए बहुत लाभदायक रहने वाला है। यह अपच की समस्या को भी ठीक करता है। 

  • इस आसन को करने के लिए आपको घुटनों पर बैठना होता है। 
  • अब आपको अपने हाथों को आगे की ओर फैला लेना है और अपने चेहरे को भी जमीन पर छूने की कोशिश करनी है। 
  • इस समय हाथों को पूरी तरह से एक्सपैंड कर लें और कमर को सीधी रखें। 
  • इसे 10 से 15 सैकंड तक रखें।

पवनमुक्तासन 

यह आसन पेट के पाचन तंत्र से बेकार गैस को बाहर निकालने में मदद करता है और यही कारण है कि  इसे अंग्रेजी में  (Wind Releasing Pose) कहा जाता है। 

  • यह एक बहुत ही सरल आसन है, अच्छे पाचन के लिए बहुत जरूरी है और इसे रोज करना चाहिए। 
  • इसे करने के लिए योग चटाई पर पेट के बाल लेट जाना है।
  • बाएं घुटने को मोड़कर उसे पेट के पास ले जाएं। अपनी सांस को छोड़ते हुए दोनों हथेलियों को एक दूसरे से मिलाएं। 
  • अपने हाथ की उंगलियों को अपने घुटनों से थोड़ी नीचे रखें।  
  • अब आप अपने बाएं घुटने से खुद की  छाती को छूने की कोशिश करिए। 
  • अपने सर को  जमीन से ऊपर की तरफ उठाए।
  • नाक को घुटनों को छूने की कोशिश करें। इसके बाद 10 से 20 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहें।

ये सभी आसन पाचन के लिए और रात में नींद अच्छी आने के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इसलिए आप इन्हें रात में सोने से पहले कर सकते हैं।

Read Next

भूख बहुत लगती है तो ट्राई करें भूख कम करने वाले ये 6 योगासन, वजन घटाने में मिलेगी मदद

Disclaimer