Tue Nov 17, 2026 | 11:22 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

काली मिर्च और शहद का रोज सेवन करना कितना सही, जानें किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?

काली मिर्च और शहद का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना पूरी तरह फायदेमंद होता है। इससे सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। इसके बावजूद, यह जान लेना आवश्यक है कि रोजाना इसका सेवन किया जाना सही है या नहीं? जवाब जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
काली मिर्च और शहद का रोज सेवन करना कितना सही, जानें किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?काली मिर्च और शहद का रोज सेवन करना कितना सही, जानें किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?

बढ़ती ठंड और प्रदूषण में हो रही सर्दी-खांसी से निपटने के लिए काली मिर्च और शहद का सेवन करना काफी उपयोगी होता है। अक्सर लोग इनको अलग-अलग तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। कुछ लोग चाय में काली मिर्च का पाउडर डालते हैं, तो कुछ लोग कफ वाली खांसी होने पर अदरक के रस के साथ शहद मिक्स करके लेते हैं। ऐसे लोगों की भी संख्या काफी है, जो इन दोनों का सेवन रोजाना करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इनका सेवन रोजाना किया जाना कितना सही है?

इस बारे में रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) कहते हैं, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि काली मिर्च और शहद का सेवन किया जाना काफी फायदेमंद होता है। खासकर, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं में ये दोनों ही चीजें बेहतर तरीके से काम करती हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या इनका सेवन रोजाना किया जा सकता है? इसका जवाब है, नहीं। लंबे समय तक इन दोनों चीजों का रोजाना सेवन किया जाना सही नहीं है। इससे सेहत को भारी नुकसान हो सकते हैं।"

रोज काली मिर्च-शहद का सेवन क्यों है नुकसानदायक?

  काली मिर्च के गुण शहद के गुण
1. साल 2022 में MDPI के जर्नल Foods में प्रकाशित शोध के अनुसार, काली मिर्च में मौजूद मुख्य तत्व पिपेरिन (Piperine) शरीर में पोषक तत्वों और दवाओं के अवशोषण को बहुत तेजी से बढ़ा देता है। साल 2020 में Foods में प्रकाशित शोध के अनुसार, शहद के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज, पेट के आसपास वजन बढ़ने का जोखिम बना रहता है। मिलावटी शहद में यह रिस्क अधिक होता है।
2. पिपेरिन की अत्यधिक मात्रा लेने से पेट या आंतों में जलन, एसिडिटी (गैस्ट्रिक इरिटेशन) और संवेदनशील लोगों में एलर्जी हो सकती है। रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि शहद में मौजूद मिलावटी तत्व आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें लिवर (फैटी लिवर) है, इसके बाद किडनी, हृदय और मस्तिष्क पर भी बुरा असर शामिल है।

इसे भी पढ़ें: गले में खराश की समस्या से हैं परेशान? इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें शहद और काली मिर्च, मिलेगा आराम

रोज काली मिर्च-शहद खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

Is Daily Consumption Of Black Pepper And Honey Safe For Your HealthIs Daily Consumption Of Black Pepper And Honey Safe For Your Health

पेट और पाचन तंत्र में जलन

आयुर्वेद के अनुसार, काली मिर्च और शहद, दोनों की प्रकृति गर्म तथा शरीर में ऊर्जा पैदा करने वाली होती है। इसलिए, ठंड के मौसम में इसका सेवन करना काफी लाभकारी होता है। इससे कफ-संबंधित समस्याओं में विशेष रूप से फायदा मिलता है। लेकिन, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट और पाचन तंत्र में जलन पैदा हो सकती है। यही नहीं, जब आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इसकी वजह  से एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन (हार्टबर्न) की समस्या बढ़ सकती है या गैस्ट्राइटिस और पेट के अल्सर से पीड़ित लोगों की तकलीफ में भी इजाफा हो सकता है।

शुगर के स्तर में परिवर्तन

डायबिटीज के मरीजों के लिए रोजाना शहद का सेवन करना सही नहीं होता है। असल में, शहद मीठा होता है। जब कोई डायबिटीज का मरीज इसका सेवन रोज करता है, तो इसकी वजह से शरीर में नियमित रूप से शुगर और कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। अगर आप शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवा ले रहे हैं, वजन कम करना चाह रहे हैं, तो शहद का सेवन करने की वजह से इसमें मुश्किलें आ सकती हैं।

दवाओं के प्रभाव पर असर

विशेषज्ञ बताते हैं कि काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो कुछ दवाओं (जैसे खून पतला करने वाली दवाएं, डायबिटीज की दवाएं) के प्रभाव पर असर डाल सकता है। यह सही नहीं है। यही नहीं, शहद के साथ काली मिर्च का पाउडर मिक्स करके खाने से कभी-कभी रक्तप्रवाह में दवा का स्तर असहज या खतरनाक रूप से बढ़ सकता है।

शिशुओं के लिए नुकसानदायक

कई घरों में देखने में आता है कि शिशु को सर्दी-जुकाम से बचाने के लिए कुछ पैरेंट्स अपने एक साल से भी छोटे बच्चे को रोजाना शहद चटाते हैं, जो कि बिल्कुल सही नहीं है। विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि इन्फैंट बोटुलिज्म (एक गंभीर संक्रमण) के जोखिम के कारण 12 महीने से कम उम्र के शिशुओं को कभी भी शहद नहीं दिया जाना चाहिए। यह उनके लिए काफी घातक होता है। हां, अगर शिशु एक साल से अधिक उम्र का है, तो आप चुटकी भर काली मिर्च या शहद देने से पहले इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह ले लें।

इसे भी पढ़ें: गले की खराश और कफ में तुरंत राहत के लिए करें त्रिफला के गुनगुने पानी के गरारे, मिलेगा फायदे

कब शहद और काली मिर्च के सेवन से दूर रहें?

कुछ गंभीर स्थितियों में काली मिर्च सहित शहद खाने से बचना चाहिए, जैसे-

  1. पेट में अल्सर, एसिड रिफ्लक्स की समस्या में।
  2. डायबिटीज के मरीजों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. अगर कोई ब्लीडिंग डिसऑर्डर की दवा ले रहा है, तो काली मिर्च सहित शहद न खाएं।
  4. अगर किसी को काली मिर्च या शहद से एलर्जी है, तो उन्हें भूलकर भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. अगर आप प्रेग्नेंट महिला हैं या ब्रेस्टफीड करा रही हैं, तो भी इसका सेवन न करें।

निष्कर्ष

भले ही काली मिर्च और शहद सर्दी के मौसम के लिए काफी फायदेमंद हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसका सेवन रोजाना करें। इसे अपनी सेहत, हाइट, वजन और उम्र के अनुसार सही मात्रा में खाएं। अगर किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन करना सही नहीं है। विशेषकर, डायबिटीज के मरीज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें और इनमें से कुछ भी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या खाली पेट काली मिर्च और शहद का सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है?

    काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को थोड़ा बढ़ा सकती है, लेकिन बिना संतुलित आहार और व्यायाम के केवल शहद-काली मिर्च खाने से वजन कम नहीं होता।
  • क्या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज नियमित रूप से काली मिर्च और शहद का सेवन कर सकते हैं?

    हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सीमित मात्रा में काली मिर्च फायदेमंद है। लेकिन इसमें मौजूद पिपेरिन दवा के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है, इसलिए डॉक्टर बीपी के मरीजों को इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Read Next

→ सर्दियों में दूध में हल्दी मिलाकर पिएं या केसर? एक्सपर्ट से जानें क्या हैं दोनों के फायदे?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 17, 2026 10:00 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma