Wed Nov 25, 2026 | 02:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक तेल कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानें फायदे

सर्दियों में जोड़ों के दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है, जिससे राहत पाने के लिए आप आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा द्वारा बताए गए इस आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल का उपयोग करने से जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है। 
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक तेल कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानें फायदेसर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक तेल कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानें फायदे

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई लोगों को जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन की समस्या परेशान करने लगती है। खासकर बुजुर्गों, गठिया की समस्या से पीड़ितमरीज और पहले से जोड़ों में परेशानी से जूझ रहे लोगों को ठंड के मौसम में ज्यादा परेशानी महसूस होने लगती है। तापमान कम होने पर मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न महसूस होना बहुत ही आम बात है। ऐसे में सही केयर, हल्की एक्सरसाइज और गर्माहट के साथ जोड़ों की मालिश करने से दर्द से आराम मिल सकता है। इसलिए, आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक तेल कैसे बनाएं?

जोड़ों के दर्द के लिए आयुर्वेदिक तेल कैसे बनाएं?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप घर पर इस आयुर्वेदिक तेल को तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ चीजें ही चाहिए, जिनमें शामिल हैं-

सामग्री

  • तिल का तेल
  • थोड़ी मात्रा में अरंडी का तेल
  • रसना
  • दशमूल
  • निर्गुंडी
  • दूध
  • पानी

आयुर्वेदिक तेल बनाने का तरीका

इस तेल को बनाने के लिए काढ़ा तैयार करने और फिर उसे तेल के साथ पकाने की प्रक्रिया शामिल होती है। आयुर्वेद में इसे स्नेहपाक विधि के रूप में जाना जाता है। इस तेल को बनाना बहुत आसान है।

  • सबसे पहले रसना, दशमूल और निर्गुंडी जैसी जड़ी-बूटियों को साफ करके सही मात्रा में ले लें।
  • अब इन जड़ी-बूटियों को पानी में डालकर काढ़ा तैयर कर लें।
  • काढ़े को छानकर उसका लिक्विड अलग कर लें।
  • एक अलग बर्तन में तिल का तेल और थोड़ी मात्रा में अरंडी का तेल लें।
  • इसमें दूध और तैयार किया हुआ काढ़ा मिलाएं।
  • इस मिश्रण को नियंत्रित तापमान पर स्नेहपाक विधि के अनुसार पकाया जाता है।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद तेल को ठंडा करके छान लें।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द को सही रखने से लेकर कब्ज से बचाव तक, जानें सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के फायदे

जोड़ों के दर्द में तेल की मालिश कैसे करें?

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, जोड़ों के दर्द में तेल का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

  • तेल को हल्का गुनगुना करके इस्तेमाल करें, बहुत गर्म न करें।
  • दर्द वाले जोड़ों के आस-पास हल्के हाथों से मालिश करें।
  • जोड़ों पर बहुत ज्यादा प्रेशर डालने से बचना चाहिए।
  • मालिश के बाद प्रभावित हिस्से को आराम दें।
  • पहली बार इस तेल का इस्तेमाल करने से पहले स्किन के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट कर लें।
  • सूजन, रेडनेस या तेज दर्द होने पर मालिश करने से बचें।

Ayurvedic-oil-for-joint-pain-problemAyurvedic-oil-for-joint-pain-problem

जोड़ों के दर्द में आयुर्वेदिक तेल के फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा के मुताबिक, जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है।

  • तिल का तेल- आयुर्वेद में तिल के तेल को अभ्यंग यानी शरीर की मालिश के लिए बहुत ही अहम माना गया है। इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में इस्तेमाल किया जाता है। तिल के तेल से जोड़ों और आस-पास की मांसपेशियों की हल्की मालिश करने से गर्माहट और आराम महसूस हो सकता है।
  • अरंडी का तेल- आयुर्वेद में अरंडी का तेल कई इलाज के लिए किया जाता है। इसे तिल के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। अरंडी का तेल वात से जुड़ी समस्याओं और जोड़ों की देखभाल के लिए किया जाता है। साल 2009 में Phytotherapy Research में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस के मरीजों पर किए गए 4-हफ्ते के क्लिनिकल स्टडी में यह पाया गया कि कैस्टर ऑयल दर्द और लक्षणों से राहत देने में डिक्लोफेनाक सोडियम जितना असरदार होता है।
  • दूध- आयुर्वेदिक तेल तैयार करने में दूध का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल में दूध मिलाने से सिर्फ यह गाढ़ा नहीं होता है, बल्कि स्नेहपाक विधि में औषधीय सामग्री के साथ पकाया जाता है।
  • रसना- रसना एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसका इस्तेमाल वात से जुड़ी समस्याओं और जोड़ों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। इसे अन्य जड़ी-बूटियों के साथ काढ़ा तैयार करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • दशमूल- दशमूल का मतलब है दस जड़ों का समूह, आयुर्वेद में इसे अहम औषधि माना जाता है। इसमें 5 बड़ी और 5 छोटी जड़ों को मिलाया जाता है। दशमूल को वात से जुड़ी समस्याओं, मांसपेशियों की समस्या और शरीर की अकड़न के लिए उपयोगी माना जाता है।
  • निर्गुंडी- आयुर्वेद में निर्गुंडी की पत्तियों और अन्य हिस्सों का इस्तेमाल अलग-अलग औषधीय तैयारियों में किया जाता है। निर्गुंडी में कुछ नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं, जो सूजनरोधी गुणों से भरपूर होता है।

इसे भी पढ़ें: गुलाबी ठंड में अचानक परेशान कर सकता है जोड़ों का दर्द? बचाव के ल‍िए अपनाएं ये 5 उपाय

सर्दियों में जोड़ों के दर्द से बचने के लिए उपाय

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, तेल की मालिश के साथ सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • रोजाना हल्की वॉक और जोड़ों से जुड़े एक्सरसाइज करें।
  • शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें।
  • पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी वाला संतुलित आहार लें।
  • लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचने की कोशिश करें।
  • पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें और वजन कंट्रोल में रखें।

निष्कर्ष
सर्दियों में जोड़ों की अकड़न और दर्द से परेशान लोगों के लिए तिल के तेल, अरंडी, रसना, दशमूल और निर्गुंडी से तैयार आयुर्वेदिक तेल की मालिश का एक विकल्प हो सकता है। हल्की गर्माहट और मालिश से कुछ समय के लिए आराम मिल सकता है। हालांकि, यह तेल गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस या जोड़ों की अन्य बीमारियों का इलाज नहीं है। अगर दर्द लगातार बना रहता है, जोड़ों में सूजन आती है या चलने-फिरने में परेशानी होती है तो डॉक्टर से जांच करवाएं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कौन सी विटामिन की कमी से जोड़ों में दर्द होता है?

    शरीर में विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी से हड्डियों और जोड़ों में दर्द, कमजोरी या झनझनाहट की समस्या हो सकती है। विटामिन डी कैल्शियम सोखने में मदद करता है, जिसकी कमी से जोड़ों और हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है।
  • जोड़ों के दर्द में क्या ना खाएं?

    ज्यादा तला-भुना, मीठा, प्रोसेस्ड फूड और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में सूजन की समस्या को बढ़ा सकते हैं। साथ ही, ज्यादा नमक और ज्यादा प्यूरिन वाले फूड्स जैसे रेड मीट या कुछ दालों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

Read Next

नीम की पत्तियां चबाना या नीम का पानी पीना कितना सुरक्षित, जानें किन लोगों को बचना चाहिए?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 11:54 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma