Mon Nov 9, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

जोड़ों के दर्द को सही रखने से लेकर कब्ज से बचाव तक, जानें सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के फायदे

सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है। ये शरीर की गर्मी बढ़ाने के साथ सर्दी-जुकाम से भी बचाव में मददगार है। इसके अलावा यह गट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जानते हैं इसके अन्य फायदे।
जोड़ों के दर्द को सही रखने से लेकर कब्ज से बचाव तक, जानें सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के फायदेजोड़ों के दर्द को सही रखने से लेकर कब्ज से बचाव तक, जानें सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के फायदे

सर्दियों में नॉर्मल आटे की रोटी खाने की जगह अगर आप बाजरे की रोटी खाएं तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में कमी आ सकती है। दरअसल, नॉर्मल गेहूं की रोटी में जहां कार्ब्स होते हैं तो वहीं, बाजरे की रोटी में प्रोटीन होता है जो कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मददगार है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बाजरा शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ सर्दियों में शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कि सर्दियों में हड्डियों से जुड़ी बीमारियों और बालों की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भी सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

सर्दियों में बाजरे की रोटी क्यों खानी चाहिए?

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं सर्दियों में बाजरे की रोटी जरूर खानी चाहिए। दरअसल, बाजरे की रोटी की तासीर उष्ण यानी होती है, जो इसे सर्दियों के मौसम के लिए बहुत उपयुक्त बनाती है। दरअसल, यह ठंड के असर को संतुलित करने में मदद करती है जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसके अलावा बाजरे की रोटी में अघुलनशील फाइबर होता है जो कि यह पाचन अग्नि को उत्तेजित करता है जिससे सर्दियों में सुस्त पाचन क्रिया तेज हो जाता है।

सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें जिंक और मैग्नीशियम होता है जो कि सर्दियों में आपके इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है। दरअसल, इसके सेवन से इम्यून सेल्स को बढ़ावा मिलता है, जिससे शरीर सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बच सकता है। इसके अलावा इसे खाने के कई फायदे हैं जैसे-

1. जोड़ों की समस्या से बचाव होता है

सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने से जोड़ों की समस्या से बचाव होता है। दरअसल, इससे शरीर की गर्मी बढ़ने के साथ मैग्नीशियम और सर्दियों में मांसपेशियों के सामान्य कामकाज और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा बाजरा खाने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है, इनका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और जोड़ों को मजबूती मिलती है।

इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों से खाएं अंकुरित बाजरा, एक्सपर्ट से जानें तरीका और फायदे

2. कब्ज की समस्या नहीं होती

सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है। दरअसल, सर्दियों में कब्ज की दिक्कत बहुत ज्यादा परेशान करती है, ऐसे में बाजरे की रोटी खाना मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। इससे मल में थोक जुड़ता है जिससे मल त्याग में आसानी होती है। साथ ही यह आंतों की गति में तेजी लाता है जिससे सर्दियों में कम फिजिकल एक्टिविटी के बाद भी पाचन क्रिया सही रहता है।

constipationconstipation

3. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना स्किन और बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा बाजरे में मौजूद में जिंक और आयरन सर्दियों में बालों के झड़ने को कम कर सकता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि त्वचा की मरम्मत के साथ एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों को अपने बालों की ग्रोथ अच्छी चाहिए उनके लिए भी बाजरे की रोटी खाना बेहद फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: पुरानी कब्ज से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें नाश्ते में क्या खाना सबसे बेहतर रहेगा

4. हाई बीपी और शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद

सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना हाई बीपी की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये शुगर के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। Researchgate नामक जर्नल में प्रकाशित स्टडी में बताया गया है कि यह शुगर के मरीजों के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने, वजन को नियंत्रित रखने और आंतों के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि बाजरे की रोटी आमतौर पर भारी होती है इसलिए इसे खाने के बाद थोड़ा ज्यादा पानी पिएं। इसके अलावा अगर आपके शरीर का पित्त बढ़ा रहता है तो उन्हें थोड़ी कम मात्रा में बाजरे की रोटी खानी चाहिए ताकि शरीर का ताप न बढ़े, गर्मी न बढ़े और सेहत से जुड़ी समस्याएं न हो। तो सर्दियां आ गई हैं, अपने डाइट में बाजरे की रोटी जरूर शामिल करें।

FAQ

  • पेट में जमे हुए मल को कैसे निकालें?

    पेट में जमे हुए मल को साफ करने के लिए आपको काला नमक और अजवाइन का पानी पीना चाहिए जो कि पेट को साफ करने में मददगार है।
  • रात में ऐसा क्या खाएं जिससे सुबह पेट साफ हो जाए?

    रात को आपको त्रिफला चूर्ण और गुनगुना पानी पीना चाहिए जो कि सुबह पेट साफ करने में मदद कर सकता है

Read Next

→ क्‍या डायब‍िटीज में शकरकंद खाना सही है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 09, 2026 20:41 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma