Mon Nov 2, 2026 | 03:07 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

इन 5 कारणों से खाएं अंकुरित बाजरा, एक्सपर्ट से जानें तरीका और फायदे

अंकुरित बाजरा, आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ पाचन तंत्र को तेज करने में मददगार है। इसके अलावा भी अंकुरित बाजरा खाना, सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। जानते हैं इस बारे मे विस्तार से।
इन 5 कारणों से खाएं अंकुरित बाजरा, एक्सपर्ट से जानें तरीका और फायदेइन 5 कारणों से खाएं अंकुरित बाजरा, एक्सपर्ट से जानें तरीका और फायदे

बाजरा (millet benefits), उन मोटे अनाजों में से एक है, जिनका सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। बाजरे की खास बात यह है कि शरीर इसे धीरे-धीरे पचाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म भी रेगुलेट होता है। हालांकि, जब आप बाजरे को अंकुरित करके खाते हैं, तो इसका आपकी सेहत को ज्यादा लाभ मिलता है। दरअसल, अंकुरित बाजरा शुगर कंट्रोल करने के साथ मेटाबॉलिज्म भी तेज करता है, जिससे पाचन क्रिया तेज होने के साथ शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी अंकुरित बाजरा खाने के फायदे कई हैं, जानते हैं इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से।

इन 5 कारणों से खाएं अंकुरित बाजरा

डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि बाजरे को जब आप अंकुरित कर लेते हैं, तो इसमें फाइबर और रफेज की मात्रा बढ़ जाती है। इससे होता यह है कि शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है, जिससे खाना पचाने के गति तेज हो जाती है। इसके अलावा अंकुरित बाजरे में कई गुण होते हैं, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा फाइबर, जिंक, आयरन और कैल्शियम होता है। इसके अलावा आप इन कारणों सें अंकुरित बाजरे का सेवन कर सकते हैं जैसे-

1. शुगर कंट्रोल करने में मददगार

अर्चना जैन कहती हैं कि शुगर कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप फाइबर से भरपूर चीजों को खाएं जो कि इसे धीमे-धीमे पचाने का काम करे। अंकुरित बाजरे में फाइबर होता है जो कि शुगर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में शुगर को खून में घुलने से रोकता है। इसके अलावा Indian Institute of Millets Research में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि अंकुरित बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिस वजह से यह खून में शुगर को धीरे-धीरे छोड़ते हैं, जिससे इंसुलिन और ब्लड शुगर के स्तर में अचानक होने वाली स्पाइक कम हो जाती है।

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

कोई भी चीज जब अंकुरित हो जाती है तो इसका फाइबर और रफेज बढ़ जाता है। आगे अर्चना जैन कहती हैं कि अंकुरित बाजरे का सेवन शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है और पाचन क्रिया में तेजी लाता है। इससे होता यह है कि शरीर में जमा अनहेल्दी फैट तेजी से पचने लगता है और इससे मोटापे की समस्या नहीं होती। इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उनके लिए भी अंकुरित बाजरे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह मल को मुलायम करके कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: दादी-नानी की पसंदीदा बाजरे की खिचड़ी है देसी सुपरफूड, जानें सेहत के ल‍िए इसके 5 फायदे

3. हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

अंकुरित बाजरे को खाना हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल, अंकुरित बाजरा कैल्शियम का एक प्लांट बेस्ड सोर्स है। यह बोन डेंसिटी को सही रखने में मददगार है, जिससे जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा हड्डियों में फास्फोरस और कैल्शियम होता है, जो कि जोड़ों की संरचनाओं की रक्षा करता है। डॉ. अर्चना कहती हैं कि अंकुरित बाजरे में मिलने वाला मैग्नीशियम, कैल्शियम मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है, इससे हड्डियों की सेहत सही रहती है।

sprouted_bajrasprouted_bajra

4. वजन कंट्रोल करने में मददगार

अंकुरित बाजरे का सेवन, वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। डॉ. अर्चना जैन कहती हैं कि अंकुरित बाजरे में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है जो कि पाचन क्रिया को तेज करने के साथ वजन कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा इसे खाने से आपका पेट भरा रहेगा, जिससे बेकार की क्रेविंग नहीं होगी। इसके अलाव यह फैट मेटाबॉलिज्म को भी तेज करने में मददगार है, जिससे फैट कंट्रोल रहता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

5. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

अर्चना जैन कहती हैं कि अंकुरित बाजरे ग्लाइकेशन को कम करता है। ग्लाइकेशन, एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें शरीर का बढ़ा हुआ शुगर लेवल कोलेजन प्रोडक्शन को प्रभावित करता है, जिससे एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं जैसे झुर्रियां और फाइन लाइन्स। ऐसे में अंकुरित बाजरा खाना, इन लक्षणों को कम करता है और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है। इसके अलावा अंकुरित बाजरे का प्रोटीन बालों की सेहत को भी बेहतर बनाने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: बाजरा और अलसी के लड्डू के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

अंकुरित बाजरा खाने का तरीका

अर्चना जैन कहती हैं कि अंकुरित बाजरे को खाने का तरीका बहुत सिंपल है, पहले तो बाजरे को भिगोकर रख दें। फिर इसे पानी से निकालकर एक सूती कपड़े में बांधकर डाल टांग दें। अगले 24 से 48 घंटों में जब यह अंकुरित हो जाए तो इसे अपनी डाइट में शामिल करें जैसे-

  • सलाद में शामिल करें अंकुरित बाजरा
  • अंकुरित बाजरे में काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें
  • खीरा, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया डालकर अंकुरित बाजरे के साथ हेल्दी स्नैक्स तैयार करके शाम को खाएं।

निष्कर्ष:

अंत में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे खाएं, लेकिन संतुलित मात्रा में। डॉ. जैन कहती हैं कि अगर आपको पेट से जुड़ी कोई बीमारी है तो इसे न खाएं क्योंकि इसे पचाना आसान नहीं है। साथ ही ज्यादा मात्रा में खाने से शुगर लो हो सकता है। इसके अलावा किडनी और आंत से जुड़ी किसी भी समस्या वाले लोगों के लिए इसका सेवन सही नहीं है। हालांकि, बाकी तमाम लोगों के लिए अंकुरित बाजरे का सेवन बेहद फायदेमंद है।

FAQ

  • बाजरे की रोटी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए?

    जिन लोगों को थायराइड, पाचन से जुड़ी समस्या या किडनी की कोई दिक्कत है, उन लोगों को बाजरे की रोटी खाने से बचना चाहिए।
  • बाजरा गर्म होता है या ठंडा?

    बाजरा गर्म होता है। इसे खाने से शरीर की गर्माहट पढ़ती है, ताप बढ़ता है और इम्यूनिटी बेहतर होती है।

Read Next

→ एंटीबायोटिक खाने के बाद लग गए दस्त? जानिए पेट को तुरंत आराम देने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 02, 2026 12:17 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain