Tue Nov 24, 2026 | 10:23 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

नीम की पत्तियां चबाना या नीम का पानी पीना कितना सुरक्षित, जानें किन लोगों को बचना चाहिए?

नीम की पत्तियां चबाना या नीम का पानी पीना सुरक्षित होता है, लेकिन इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए और कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। किन लोगों का इसका सेवन नहीं करना चाहिए, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
नीम की पत्तियां चबाना या नीम का पानी पीना कितना सुरक्षित, जानें किन लोगों को बचना चाहिए?नीम की पत्तियां चबाना या नीम का पानी पीना कितना सुरक्षित, जानें किन लोगों को बचना चाहिए?

आपने देखा होगा कि कई लोग नियमित रूप से नीम की पत्तियां चबाते या इसका पानी पीते हैं। असल में, नीम की पत्तियों में ऐसे तत्व होते हैं, जो हमारी बॉडी को डिटॉक्स करते हैं और त्वचा को बेहतरीन लाभ पहुंचाते हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर नीम की पत्तियां चबाना और इसका पानी पीना कितना सेफ है? क्या हर कोई नीम की पत्तियां चबा सकता है और नीम का पानी पी सकता है?

इस बारे में रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) बताते हैं, "नीम की पत्तियां चबाना या नीम का पानी पीना वयस्कों के लिए सुरक्षित है। हालांकि, इसकी मात्रा सीमित रखनी चाहिए और कम समय के लिए ही इसका सेवन किया जाना चाहिए। अगर कोई लंबे समय तक नीम की पत्तियां चबाता या इसका पानी पीता है, तो इसके कुछ जोखिम उठाने पड़ सकते हैं।"

क्या कहती है स्टडी?

साल 2021 में Journal Of Oral And Maxillofacial Pathology में प्रकाशित एक तुलनात्मक स्टडी से पता चलता है कि तुलसी की तुलना में नीम की पत्तियां चबाना अधिक फायदेमंद है। 8-10 साल के बच्चों पर किए गए इस अध्ययन में देखा गया कि चॉकलेट खाने के बाद नीम की पत्तियां चबाने से मुंह की लार (Saliva) का गिरा हुआ pH स्तर तेजी से सामान्य होता है, जिससे दांतों में सड़न (कैविटी) का खतरा कम होता है। इसके अलावा, National Research Council [US] Panel on Neem में प्रकाशित अध्याय Medicinals के अनुसार, नीम में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो कि तरह-तरह की बीमारियों में फायदेमंद हैं। प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में सदियों से मलेरिया के उपचार में भी नीम के उपयोग का वर्णन मिलता है।

आयुर्वेद में नीम की पत्तियां चबाने और नीम का पानी पीने के फायदे

Is Chewing Neem Leaves or Drinking Neem Water Safe for EveryoneIs Chewing Neem Leaves or Drinking Neem Water Safe for Everyone

  • दोष संतुलनः नीम चबाने से दोष संतुलन में मदद मिलती है। आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, “नीम मुख्य रूप से पित्त (गर्मी) और कफ (भारीपन/बलगम) को शांत करता है, लेकिन इसकी शीतल और रूखी (शुष्क) प्रकृति अधिक मात्रा में सेवन करने पर वात को बढ़ा सकती है, जिससे शरीर में रूखापन, कमजोरी या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए, इसका सेवन करते समय सावधानी जरूर बरतें।”
  • पारंपरिक उपयोगः हमारे देश में सदियों से नीम की पत्तियों का उपयोग किया जा रहा है। विशेषकर, ओरल हेल्थ के लिए इसको काफी फायदेमंद माना जाता है। असल में, नीम की पत्तियों के अर्क में ऐसे तत्व होते हैं, जो कि ओरल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि नीम की पत्तियों में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल जैसे तत्व होते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
  • ब्लड शुगर में मददगारः नीम की पत्तियों के अर्क में बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो कि फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज को कम करता है और ग्लूकोज इंटॉलरेंस में सुधार करता है। विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि नीम के पत्तों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी होती है।

इसे भी पढ़ें: सुबह नीम की पत्तियां उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

कितनी मात्रा में लें?

आयुर्वेद की मानें, तो नीम भले ही त्वचा और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन बहुत सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए। आप इसका सेवन 3 से 6 सप्ताह तक (या रोजाना 3 से 6 पत्तियों तक) ही करें। इसके बाद इसका सेवन बंद कर दें। यही नहीं, अगर आपको रोजाना नीम के पत्ते चबाने या इसका पानी पीने की आदत है, तो कुछ समय के अंतराल में एक सप्ताह का गैप जरूर दें। वहीं, इसकी सही मात्रा की बात करें, तो इस संबंध में एक्सपर्ट की ही सीधी सलाह लें। 

कब सेवन न करें?

Is Chewing Neem Leaves or Drinking Neem Water SafeIs Chewing Neem Leaves or Drinking Neem Water Safe

  • पाचन समस्याः अगर आपको पेट या पाचन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या हो, तो नीम की पत्तियां न तो चबाएं और न ही इसका पानी पिएं। यह आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।
  • दवा पर आश्रितः अगर आप कोई दवा लंबे समय से ले रहे हैं, तो भी आपको नीम की पत्तियों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद सक्रिय तत्व (Bioactive compounds) डायबिटीज और ब्लड थिनर की दवाइयों के प्रभाव पर असर डाल सकते हैं।
  • प्रेग्नेंट महिलाएंः प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं को भी नीम की पत्तियां नहीं चबानी चाहिए। असल में, यह प्रेग्नेंसी में बाधा पैदा कर सकता है, जो कि सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: शरीर को डिटॉक्स करने में कैसे मदद करती हैं नीम की पत्तियां? एक्‍सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

नीम की पत्तियां चबाना या इसका पानी पीना सुरक्षित है, लेकिन सीमित मात्रा में। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से सेहत को बुरे नुकसान हो सकते हैं। इसके अलावा, जिन लोगों को नीम की पत्तियों से एलर्जी है या किसी को ऑटोइम्यून कंडीशन है, उन्हें भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए। यह सही नहीं है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • नीम की पत्तियां चबाने या इसका पानी पीने का सबसे सही समय क्या होता है?

    आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट 2 से 4 नीम की पत्तियां चबाना या हल्का गुनगुना नीम का पानी पीना लाभकारी माना जाता है।
  • घर पर नीम का पानी तैयार कैसे करें?

    लगभग 8 से 10 ताजी धुली हुई नीम की पत्तियों लें। इन्हें दो गिलास पानी में 5–7 मिनट तक उबालें। अंत में, पानी को छान लें और गुनगुना होने पर सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।

Read Next

केवल माउथ फ्रेशनर नहीं है पान का पत्ता, पाचन से लेकर त्वचा तक म‍िलते हैं ये 7 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 24, 2026 08:58 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma