केवल माउथ फ्रेशनर नहीं है पान का पत्ता, पाचन से लेकर त्वचा तक मिलते हैं ये 7 फायदे

पान का पत्ता आयुर्वेद में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद में पान के पत्ते के तीखे स्वाद, सुगंध और पाचन को बढ़ावा देने वाले गुण बताए गए हैं। पान का पत्ता पाचन अग्नि को एक्टिव करता है, भूख बढ़ाता है और शरीर में कफ एवं वात के असंतुलन को कम करने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद में पान के पत्ते को त्रिदोष यानी वात, पित्त और कफ के संतुलन के लिए फायदेमंद बताया गया है। आइए जानते हैं सेहत के लिए पान के पत्ते के फायदे। बेहतर जानकारी के लिए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
1. पाचन क्रिया बेहतर होती है
betel-leaf-health-benefits-in-hindi
पान के पत्ते पारंपरिक रूप से भोजन के बाद सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिक पाचन तंत्र को एक्टिव करने में मदद करते हैं। पान के पत्ते के अर्क में पाचन एंजाइम पाए जाते हैं। यह शीतवीर्य माना जाता है यानी तासीर ठंडी होती है जिससे एसिडिटी को दूर करने में भी मदद मिलती है। साल 2022 में Applied Biochemistry And Biotechnology में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, पान के पत्तों में मौजूद कुछ एक्टिव तत्व पेट की सुरक्षा और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद पाए गए। पान के पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- घी बनाते समय पान का पत्ता डालने से कैसे बेहतर हो सकती है गट हेल्थ? एक्सपर्ट से जानें
2. मुंह की बदबू दूर होती है
पान के पत्ते में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जिनमें बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता देखी गई है। मुंह में मौजूद कुछ बैक्टीरिया दुर्गंध पैदा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। भोजन के बाद, पान के पत्तों का सेवन माउथ फ्रेशनर की तरह भी किया जाता है। सांसों की दुर्गंध को दूर करने के लिए ब्रश और जीभ की सफाई जरूरी है।
साल 2019 में Molecules में प्रकाशित एक समीक्षा के मुताबिक, पान के पत्ते का पारंपरिक इस्तेमाल मुंह की दुर्गंध कम करने और माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में दुर्गंध पैदा करने वाले कुछ बैक्टीरिया को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
3. पान का पत्ता खाने से भूख बढ़ सकती है
पान के पत्ते का इस्तेमाल पारंपरिक आयुर्वेद में भूख बढ़ाने में मदद करता है। इसे भोजन के बाद चबाने से मुंह में लार का स्राव बढ़ सकता है, जिससे भोजन का स्वाद महसूस करने और चबाने में मदद मिलती है। इसकी सुगंध और तीखा स्वाद भी खाने में रुचि बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें- पान खाने के बाद दूध पीना चाहिए कि नहीं? जानें डायटीशियन से
4. त्वचा के लिए है फायदेमंद
पान के पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। पान के पत्ते के अर्क में बैक्टीरिया से लड़ने और फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने की क्षमता होती है। ये दोनों गुण त्वचा की सेहत के लिहाज से खास हैं। फ्री रेडिकल्स ज्यादा होने से कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है, जिसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कहते हैं।
5. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है
पान के पत्ते में मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिक ब्लड शुगर लेवल और शरीर के मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। साल 2022 में Acta Ecologica Sinica में प्रकाशित एक समीक्षा में पान के पत्ते के फाइटोकेमिकल्स और उसके एंटीडायबिटिक गुण देखे गए हैं। हालांकि, केवल पान के पत्तों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल नहीं होता, लेकिन इसे फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ब्लड शुगर मॉनिटर करना, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज जरूरी है।
6. बलगम दूर करने में मदद मिलती है
पान के पत्ते का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से खांसी, जुकाम और बलगम की समस्या में किया जाता है। पान के पत्ते में यूजेनॉल और अन्य प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जिनमें सूजन कम करने और बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने की क्षमता देखी गई है।
7. हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है पान का पत्ता
पान के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट यौगिक पाए जाते हैं। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भूमिका निभा सकते हैं। साल 2010 में Toxicology Mechanisms And Methods में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, हार्ट की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचने वाले एंजाइम के स्तर में कमी देखी गई।
पान का पत्ता खाने का सही तरीका क्या है?
- ताजे और साफ पत्ते चुनें।
- पत्तों को बहते पानी में अच्छी तरह धो लें।
- इसे सादा चबाकर खा सकते हैं।
- भोजन के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें तंबाकू, सुपारी, गुटखा या पान मसाला न मिलाएं।
किन स्थितियों में पान के पत्तों का सेवन नहीं करना चाहिए?
- अगर पान का पत्ता खाने के बाद मुंह में खुजली, जलन, होंठों पर सूजन या त्वचा पर चकत्ते होने लगें, तो इसका सेवन बंद कर दें।
- अगर मुंह में छाले, मसूड़ों में सूजन या किसी तरह का घाव है, तो पान का पत्ता चबाने से जलन बढ़ सकती है।
- अगर मुंह में लंबे समय से सफेद या लाल धब्बे हैं, मुंह खोलने में परेशानी होती है या जलन बनी रहती है, तो डॉक्टर से जांच कराएं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करके पान के पत्ते से इलाज करने की कोशिश न करें।
निष्कर्ष:
पान के पत्ते का सेवन करने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे एसिडिटी को दूर करने में मदद मिलती है। भोजन के बाद, पान के पत्तों का सेवन माउथ फ्रेशनर की तरह भी किया जाता है। इससे सांसों की दुर्गंध दूर होती है। पान का पत्ता खाने से भूख बढ़ सकती है क्योंकि इसे आयुर्वेद में रुचिकर माना गया है। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव कर सकते हैं। पान का पत्ता बलगम को दूर करने और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने में भी मदद कर सकता है।
image credit: magnific
FAQ
क्या पान का पत्ता खांसी और सर्दी में फायदेमंद होता है?
पान का पत्ता खांसी और सर्दी की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। इसे तुलसी, अदरक के साथ मिलाकर काढ़ा बनाकर पिया जाता है।क्या पान का पत्ता एनीमिया में फायदेमंद है?
पान के पत्तों में कुछ मात्रा में आयरन और अन्य पोषक तत्व पाए जा सकते हैं। हालांकि, इसे आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का इलाज नहीं माना जा सकता।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 23, 2026 20:35 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma