Doctor Verified

पान खाने के बाद दूध पीना चाहिए कि नहीं? जानें डायटीशियन से

Drinking Milk After Eating Betel Leaf: पान खाने के बाद दूध पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, जानें डॉक्टर की राय।
  • SHARE
  • FOLLOW
पान खाने के बाद दूध पीना चाहिए कि नहीं? जानें डायटीशियन से

दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और इसमें लगभग सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयोडीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। दूध शरीर के लिए जितना फायदेमंद होता है, इसका गलत तरीके से सेवन करने स उतने ही नुकसान आपकी सेहत को हो सकते हैं। किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पहले सही तरीके और सही समय के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। भारत में पान खाने वाले लोग बहुत ज्यादा हैं, लोग अक्सर खाना खाने के बाद पान खाते हैं। पान खाने वाले लोगों को दूध पीते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। बहुत लोगों का यह सवाल होता है कि पान खाने के बाद दूध पी सकते हैं या नहीं? आइए एक्सपर्ट डॉक्टर से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

पान खाने के बाद दूध पीना चाहिए या नहीं?- Should We Drink Milk After Eating Betel Leaf in Hindi

 Drinking Milk After Eating Betel Leaf effects

पान खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आज के समय में लोग दूध में किसी भी फ्रूट या दूसरी चीजों को मिलाकर स्मूदी बना लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा करते समय इन फूड्स के कॉम्बिनेशन से होने वाले नुकसान का भी ध्यान रखना चाहिए। ओजस क्लिनिक के डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि पान के पत्ते की तासीर गर्म होती है और इसका स्वाद हल्का कड़वा होता है। इसके उलट दूध की तासीर ठंडी होती है। इसलिए आपको पान और दूध को कभी एक साथ मिक्स न करने की सलाह दी जाती है। पान खाने के बाद दूध पीने से आपके पाचन तंत्र को नुकसान होता है और इसकी वजह से दांतों से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।

पान खाने के नुकसान- Betel Leaf Side Effects in Hindi

वैसे तो पान के पत्तों का आयुर्वेद में औषधीय इस्तेमाल भी किया जाता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से कई दूसरे नुकसान (Paan ke Patte ke Nuksan in Hindi) भी होते हैं। तंबाकू के साथ पान के पत्तों को खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। पान में सुपारी और तंबाकू आदि मिलाने से इसका सेवन बहुत नुकसानदायक होता है। पान खाने से आपको ये नुकसान हो सकते हैं-

  • पान खाने से आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है, इसकी वजह से आपकी स्किन पर रैशेज, खुजली आदि हो सकती है।
  • ओरल हेल्थ के लिए पान खाना फायदेमंद नहीं माना जाता है, इसकी वजह से आपको माउथ अल्सर, और मुंह से जुड़ी दूसरी परेशानियां हो सकती हैं।
  • बहुत ज्यादा पान खाने से आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा हो सकता है, इसलिए बीपी के मरीजों को पान खाने से बचना चाहिए।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को पान खाने से बचना चाहिए, इसकी वजह से मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों को नुकसान होता है।

बहुत ज्यादा पान खाने से ऊपर बताये गए नुकसान हो सकते हैं। इसके अलावा पान खाने के बाद दूध पीना पाचन तंत्र और पेट के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए जरूरी होते हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें इनके लिए क्या खाएं

Disclaimer